सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

बलात्कार हुआ था अब आगे कैसी जिंदगी जीना है

  बलात्कार हुआ था अब आगे कैसी जिंदगी जीना है   बलात्कार शब्द सुनते ही इस हादसे से पीड़ित महिला कांपने लगती हैं, किशोरीयों,बच्चीयों के लिए यह ऐसा जख्म होता हैं जिसे जब कूरेदा जाता हैं तब भय, एकाकीपन, बेइज्जती,और  समाज का कभी न खत्म होने वाला संदेह नामक मवाद ही बाहर निकलता है। और इसी कारण बलात्कार पीड़िता या तो समाज से पूरी तरह से कट जाती हैं या फिर आत्महत्या जैसा कदम भी उठा लेती हैं, लेकिन क्या एक हादसे के बाद जिंदगी खत्म मान लेना चाहिए ? अ,ब,स नामक एक बलात्कार पीड़िता हैं और इस ज़ख्म से उबरने का प्रयास कर रही हैं अब अ,ब,स, तमाम कांउसलिंग सेशन के बाद भी यह मानने को तैयार नहीं हैं कि वह भी सामान्य जीवन जी सकती हैं ।  यह कहानी हर बलात्कार पीड़िता के लिए सही है लेकिन क्या इस प्रकार  बलात्कार के बाद के जीवन को बर्बाद कर देना स्वयं, समाज,और राष्ट्र के दृष्टिकोण से उचित है ? नहीं ना तो आईए फिर से खड़े होकर जवाब देने की कोशिश करते हैं  • आत्महत्या व्यक्तित्व का गंभीर नकारात्मक रुप अब कहां जाऊं  हर बलात्कार के बाद जब थोड़ा सा समय गुजरने लगता हैं,हर पीड़िता...

साइकिल चलाने के 17 फायदे ।17 Benefits of cycling in hindi

17 Benefits of cycling in hindi साइकिल चलाने के 17 फायदे   साइकिल चलाना स्वास्थ के दृष्टिकोण से बहुत फायदेमंद होता हैं।  साइकिल चलाने के स्वास्थ पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन करने वाले जितने भी शोध हुए हैं उन सभी में साइकिल चलाने के फायदे ही बताते हैं।  तो आईए जानते हैं साइकिल चलाने के फायदे के बारें में साइकलिंग 1 अस्थमा में साइकिल चलाने के फायदे क्या आप जानते हैं  सुबह सुबह प्रतिदिन 13 किलोमीटर साइकिल चलाने से  अस्थमा के दौरे की तीव्रता कम होकर अस्थमा नियंत्रण में आ जाता हैं और अस्थमा के लिए उपयोग होने वाले इन्हेलर पर निर्भरता घट जाती हैं । एक शोध  दो आयुवर्ग का समूह बनाकर किया गया इस आयु वर्ग में 25 - 25 के समूह में युवा और बुजुर्ग व्यक्ति सम्मिलित थें,एक आयुवर्ग में 19 से 45 वर्ष के अस्थमा पीड़ित रोगी थे तो दूसरे वर्ग में 45 से 60 वर्ष के अस्थमा पीड़ित रोगी थें।  इन दोनों समूह को प्रतिदिन 13 किलोमीटर साइकिल सुबह सुबह चलाने को कहा गया और जब एक माह बाद इनके आंकड़े जांचें गये तो आश्चर्यजनक परिणाम मिलें । 19 से 45 वर्ष वाले आयुवर्ग में सम्मिलित 15 ल...

शादी से पहले के मेडिकल टेस्ट [medical test before marriage]

शादी से पहले के मेडिकल टेस्ट [medical test before marriage] सुखी वैवाहिक जीवन के लिए भारत में शादी से पहले लड़के लड़कियों की कुंडली मिलानें की परंपरा हैं,यदि कुंडली मिल जाती हैं तो पंडित जी दोनों पक्षों को शादी के लिए हां कह देते हैं, लेकिन हमारे यहां शादी से पहले लड़के लड़कियों का मेडिकल टेस्ट न के बराबर होता हैं और इसी कारण शादी के बाद आनें वाली संतानों को ऐसी कई आनुवंशिक और जन्मजात बीमारियों से जुझना पड़ता है । जो लाइलाज और बच्चों को स्थाई अपंग बना देती हैं ।  ऐसी बीमारियों से बचने और माता-पिता का सुखी वैवाहिक जीवन हो इसके लिए शादी से पहले कुछ आवश्यक मेडिकल टेस्ट Premarital medical Test अवश्य कराने चाहिए। जैसे 1.आर.एच.असंगति टेस्ट [Rh incompatibility Test ] Rh factor लाल रक्त कोशिकाओं पर पाया जाने वाला एक प्रोटीन होता हैं । दुनियाभर में लगभग 85 प्रतिशत जनसंख्या Rh positive होती हैं जबकि 15 प्रतिशत जनसंख्या Rh negative होती हैं । यदि Rh positive और Rh negative स्त्री पुरुष शादी कर बच्चा पैदा करतें हैं और यदि मां Rh negative हुई और होनें वाला बच्चा Rh positive हुआ तो‌ मां का शरीर...

ब्रेस्ट कैंसर से बचने के सबसे बेस्ट उपाय

  ब्रेस्ट कैंसर से बचने के सबसे बेस्ट उपाय Medically reviewed by : Dr. N. K. Nagar M. B. B. S.  ब्रेस्ट कैंसर Breast cancer  भारत समेत पूरी दुनिया की महिलाओं में होने वााला  कैंसर बहुत ही आम प्रकार हैं । भारत सरकार के नेशनल हेल्थ पोर्टल के अनुसार महिलाओं में कुल कैंसर के लगभग 14 प्रतिशत मामले ब्रेस्ट कैंसर के होते हैं ।  और भारत में महिलाओं की कैंसर से होने वाली मौतों का प्रमुख कारण भी ब्रेस्ट कैंसर ही हैं ।  ब्रेस्ट कैंसर से होने वाली 90 प्रतिशत महिलाओं की मौतों का कारण भी महिलाओं द्वारा ब्रेस्ट कैंसर को शुरुआती अवस्था में नहीं पहचान पाना है ।  यदि महिलाएं शुरुआती अवस्था में ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों को पहचान लें तो ब्रेस्ट कैंसर से होने वाली मौतों को बहुत तेजी से नियंत्रित किया जा सकता है और महिला कैंसर मुक्त स्वस्थ खुशहाल जीवन जी सकती हैं । आईए जानते हैं उन कदमों के बारे में जिनको जानकर महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर से बचने के सबसे बेस्ट उपाय अपना सकती हैं। ब्रेस्ट कैंसर ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआत कैसे होती है  महिलाओं के स्तन का मुख्य कार्य दुग्ध उत्...

सतत विकास की अवधारणा और भारतीय दृष्टिकोण [concept of sustainable development and Indian perspective]

  सतत विकास की अवधारणा और भारतीय दृष्टिकोण [concept of sustainable development and Indian perspective] दुनिया की विकसित अर्थव्यवस्थाओं ने विकास का पैमाना जब से भोतिक विकास को माना है तभी से पर्यावरण🌳 हाशिए पर जाना शुरू हो गया और हाशिए पर जातें पर्यावरण ने अपनी उथल-पुथल से दुनिया के लोगों को सतत विकास की ओर ध्यान देने को मजबूर कर दिया । तो आईए विस्तार से प्रकाश डालते हैं सतत विकास की अवधारणा पर सतत विकास //////// सतत विकास क्या है [what is sustainable development]\\\\\\\\ सतत विकास से तात्पर्य उस विकास से हैं जिसमें पर्यावरणीय नुकसान हुए बिना वर्तमान पीढ़ी के साथ भविष्य की पीढ़ियों की जरूरतों की पूर्ति भी होती रहें । अर्थात उपलब्ध संसाधनों का इस प्रकार उपयोग हो जो वर्तमान के साथ भावी पीढ़ी को भी काम आये । सतत विकास शब्द का प्रथम प्रयोग ''International Union for Conservation Strategy"ने अपनी रिपोर्ट 'विश्व संरक्षण रणनीति'में किया था । सन् 1987 में विकास और पर्यावरण संबंधित अंर्तराष्ट्रीय आयोग ने "हमारा साझा भविष्य"नामक रिपोर्ट में बताया कि आर्थिक विकास और ...

आंखों की पलकें क्यों फडकती हैं [Eyelid twitching]

  आंख की पलकें क्यों फडकती हैं  भारत में यदि किसी की बांयी या दांयी आंख फडकती हैं, तो लोग इसे स्वास्थ संबंधित समस्या न मानकर इसे किसी होनें वाली घटना की शुभता अशुभता का अनुमान लगातें हैं ।  रीना दोपहर के काम निपटाकर अपने अपार्टमेंट की अन्य महिलाओं के साथ गपशप कर रहीं थी , बातचीत के दौरान ही रीना ने अपनी पड़ोसन को बताया की पिछले दो-तीन दिनों से उसकी दांयी आंख फडक रहीं हैं पता नहीं आंख में क्या समस्या हैं ?  इस पर रीना की पड़ोसन तपाक से बोल पड़ी अरे ! रीना फिर तो तुम्हारे घर जरुर कोई मेहमान आने वाला है, दांयी आंख फड़कने का मतलब यही होता हैं ।   अब इत्तेफाक से उसी दिन रीना का भाई उससे मिलने आ जाता हैं ,अब तो रीना को भी यह विश्वास हो गया ,कि दांयी आंख फडकने का मतलब घर पर कोई मेहमान आना ही होता हैं । लेकिन जब बहुत दिन गुजर जाने के बाद भी रीना की दांयी आंख फड़कना बंद नहीं हुई तो रीना ने अपने पति को बताया कि बहुत दिनों से उसकी दांयी आंख फडक रहीं हैं , और अभी दो तीन दिनों से उसे आंख में दर्द भी हो रहा हैं । रीना के पति ने इस पर रीना को नेत्ररोग विशेषज्ञ से आंखें दिखाने...