सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Balanced diet संतुलित आहार के चमत्कार को जानियें

#संतुलित आहार क्या हैं



संतुलित आहार से तात्पर्य उस आहार से हैं,जो मानव के समग्र विकास के लिये आवश्यक होता हैं,इनमें शामिल हैं कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन, खनिज़ लवण और सूक्ष्म पोषक तत्व .यदि इन तत्वों में से किसी भी तत्व की कमी शरीर में होती हैं,तो उसका प्रभाव शरीर पर बीमारीं के रूप में होता हैं.



भारत सहित दुनिया के विकसित विकासशील ,अल्पविकसित राष्ट्र गंभीर रूप से इस समस्या से ग्रसित हैं. आईयें जानतें हैं,कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को जो आहार को संतुलित (balanced) बनातें हैं.





#1. कार्बोहाइड्रेट ( carbohydrate).






कार्बोहाइड्रेट शरीर को ऊर्जा प्रदान करनें वाला आधारभूत तत्व हैं. यह गेंहू,चावल और अनाज वर्गीय फसलों में बहुतायत में पाया जाता हैं. इसकी कमी से शरीर कमज़ोर, कृशकाय ,और क्षीण होता जाता हैं.अत: इसका शरीर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान हैं.

  #2. विटामिन ( vitamin)





विटामिन शरीर की "metabolism " क्रिया को नियत्रिंत करनें में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करतें हैं,ये उत्तकों  " tissue" की मरम्मत तथा नयें उत्तकों (tissue) का निर्माण करतें हैं.कुछ महत्वपूर्ण विटामिन निम्नलिखित हैं.

A. विटामिन " A"




 विटामिन को रेटिनाल भी कहतें हैं,इसकी कमी से रंतौधी नामक बीमारीं हो जाती हैं,जिससे रात में दिखाई नहीं देता आँखों के समुचित विकास के लियें ये महत्वपूर्ण विटामिन हैं.इसके अलावा शरीर की त्वचा रूखी और खुरदरी हो जाना ,शरीर का विकाश रूक जाना इसकी कमी के लक्षण हैं.ये विटामिन मछली के तेल,दूध,अंड़ा (egg) ,पीलें फलों जैसे पपीता और गाजर में प्रचुरता से पाया जाता हैं.







B.विटामिन "B Complex"





 विटामिन  B complex अनेक विटामिनों का समूह हैं,जिसमें विटामिन  B 1 ,B 2, B 3, B 5, B 6, B 12, तथा फालिक एसिड़ समूह सम्मिलित हैं.इन विटामिनों की कमी से बेरी- बेरी,पेलाग्रा,रक्त की कमी,तथा मानसिक बीमारींयाँ हो जाती हैं. ये विटामिन हरी पत्तेदार सब्जियों,मांस,दूध,फलों में पाया जाता हैं.इनकी निश्चित मात्रा शरीर के विकास के लियें आवश्यक हैं.






C.विटामिन डी(D)



हड्डीयों के निर्माण और मज़बूत माँसपेशियों के लिये ये विटामिन अति आवश्यक हैं,हमारा शरीर इसका निर्माण सूर्य प्रकाश की उपस्थिति में कर लेता हैं











C.विटामिन "E"



ये विटामिन टेकेफेरोल के नाम से जाना जाता हैं . 
कमी से बाँझपन,गर्भपात,गंजापन जैसी समस्यायें पैदा हो जाती हैं.मूँगफली,सरसो सूर्यमुखी में यह विटामिन उपस्थित रहता हैं.






D. विटामिन "K"



इसे फाइलोक्विनाँन कहते हैं,इसकी कमी से रक्त का थक्का नहीं जम पाता हैं.



E.विटामिन C



जानिये पालक और मेथी के फायदों के बारें में



यह विटामिन "ascorbic acid" के नाम से जाना जाता हैं,इसकी कमी से स्कर्वी ,जल्दी थकावट़,मसूड़ों से खून आना,रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होना जैसी समस्या हो जाती हैं.ये विटामिन आवँला, अमरूद,निम्बू जैसे खट्टें फलों में पाया जाता हैं.






#2. प्रोटीन "protein"



प्रोटीन अमीनों अम्ल (amino acid) से मिलकर बना जट़िल योगिक हैं.इसकी कमी से बच्चों में प्रोटीन कुपोषण ,मरास्मस, क्वाशियोरकर( kwashiorkor) ,तथा रोग प्रतिरोधकता कम हो जाती हैं.दालों,सोयाबीन,दूध, काजू ,बादाम ( almond),अखरोट़ में बहुतायत में पाया जाता हैं.




#3. वसा "fat"



वसा शरीर को सुंदर,सुड़ोल रख ऊर्जा प्रदान करती हैं.वसा की अधिक ओर कम दोनों मात्रा घातक होती हैं ,प्रतिदिन   40  से 60 ग्राम वसा एक स्वस्थ व्यक्ति के लियें आवश्यक हैं.यह वसा हमें मक्खन(Butter),घी,दूध (Milk) आदि पदार्थों से प्राप्त होती हैं.





#4 . खनिज़ लवण 






"Metabolism"  क्रियाओं को संचालित करनें में खनिज़ लवणों का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं.सोड़ियम(sodium),पोटेशियम (potassium), मेग्नेशियम(magnisium),कैल्सियम(Calcium),आयोड़िन(Iodine),लोहा(Iron), जिंक(Zink),कोबाल्ट(Cobalt) आदि तत्व शरीर के विकास के लिये अति आवश्यक हैं.कुछ खनिज़ जैसें दाल,अनाज आदि अम्लीय होतें हैं वहीं कुछ क्षारीय होतें हैं जैसें सब्जी,कँद वालें खाद्य पदार्थ आदि.ये खनिज़ शरीर का रक्त दबाव का संतुलन भी बनाते हैं.





#5. पानी "Water"






पानी हमारें शरीर की बुनियाद हैं,यदि शरीर में पानी का आवश्यक स्तर नहीं होगा तो उपरोक्त तत्वों का परिवहन बाधित(Restricted) होगा.अत: शरीर के संतुलित विकास और विषेलें तत्वों(Toxic) को बाहर निकालनें में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका हैं.एक स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन एक से दो लीट़र पानी अवश्य पीना चाहियें.







० गिलोय के फायदे





० बैंगन के औषधीय उपयोग





० निर्गुण्डी के फायदे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...