सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महापुरूषों की स्वस्थ विचारधारा,

भारत भूमि पर प्राचीन काल से ही ऐसें विद्धान जन्म लेते रहें हैं,जिन्होनें समाज का पतन होनें पर समाज को अपनें कर्मों और विचारों से आगें बढ़ाया.चाहे वह भगवान राम हो,कृष्ण हो,स्वामी विवेकानंद हो,या महात्मा गांधी रहे हो.




स्वामी विवेकानंद



स्वामी विवेकानंद का जन्म भारत में ऐसे समय में हुआ था,जब 1857 की क्रांति असफल हो गई थी,भारतीय दर्शन,वैदिक परपंरा और धर्म की खुलकर बात भी करनें वाला कोई नहीं था,क्योंकि अंग्रेंजी पाशविकता चरम पर थी.पश्चिमी विद्धान भारत को अपनें धर्म प्रचार की उर्वरा भूमि के तोर पर देख रहे थें.


ऐसे समय में भारतीय धर्म और दर्शन को प्रतिष्ठित करनें वाले स्वामी विवेकानंद ही थें.जिन्होनें शिकागो धर्मसभा 1893 में जब उद्भोदन देना शुरू किया " मेरें अमेरिकी भाई और बहनों" तो सम्पूर्ण सभासद अवाक् रहकर लम्बें समय तक सिर्फ तालिया ही बजातें रह गयें.इसके पश्चात अनेक जगह घूमकर स्वामी जी नें वेद,भारतीय दर्शन,साहित्य की जो व्याख्या प्रस्तुत की उसे सुनकर अनेक अमेरिकी विद्धानों को कहना पड़ा था कि " उनके देश में पाश्चात्य धर्म प्रचारकों को भेजना कितनी बड़ी मूर्खता हैं"



स्वामी जी कहा करते थें,कि मात्र सौ कर्मठ युवा मेरें पास हो तो में भारत को पुन: उसका गौरवशाली अतीत वापस दिला सकता हूँ.किन्तु अफसोस मात्र 36 वर्ष ही स्वामी जी हमारें बीच रह पायें.किन्तु यदि हम विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में उतारते चलें तो हमें विश्व सिरमोर बननें से कोई नहीं रोक सकता .



महात्मा गांधी 



गांधी जी भारत के ऊन सपूतों में शुमार हैं,जिनकी गणना विश्व के महापुरूषों में होती हैं.भारत को आजाद करवानें के लियें जिस तरह से अहिंसात्मक गतिविविधियों का सहारा लिया वह अपनें आप में अनूठा होनें के साथ सम्पूर्ण विश्व को प्रेरणा देनें वाला हैं.



गाँधी जी के कार्यों को देखते हुये आंइस्टीन ने भी आश्चचर्यचकित होकर कहा था कि "आने वाली सदियों के लोगों को यह विश्वास करना मुश्किल होगा कि बिना अस्त्र शस्त्र के एक हाड़ मांस के पुतले ने ब्रिटिश साम्राज्य को उखाड़ फेंका था.



गाँधी जी के अहिंसा दर्शन को यदि आज का विश्व समुदाय अपना ले तो न आतंकवाद होगा न अस्त्र शस्त्र की अँधी दोड़ होगी फलस्वरूप अरबों ड़ालर का रक्षा बज़ट़ मानव  कल्याण पर खर्च होगा, भूखमरी,गरीबी ,अशिक्षा जैसी समस्या अतीत की बात होगी ,क्या हम ऐसी व्यवस्था के लिये कृतसंकल्पित हैं.जो आने वाली पीढ़ीयों के लिये मिसाल बन सकें.


भगवान राम 




राम का जन्म भी  ऐसे समय में हुआ था जब मानवता रावण के रूप में व्यभिचार,पाप,अधार्मिकता ,पाशविकता में फँसी हुई थी.राम ने अपनें कर्मों द्वारा मर्यादा की नई रेखायें खींची चाहे वह पति धर्म का पालन हो,शबरी के बैर खाकर समानता को प्रोत्साहन,रावण का अंत कर लोभ ,व्यभिचार ,अत्याचार को नष्ट करना हो.राम भी हमें एक आदर्श समाज की स्थापना का संदेश प्रदान करते हैं,जो न कैवल भारत बल्कि विश्व के लिये प्रेरणास्पद हैं.



कृष्ण 




कृष्ण का सम्पूर्ण जीवन उपदेशो और मानव को दिशावान बनानें से भरा हुआ हैं.आज की जीवनशैली में जहाँ हर व्यक्ति कर्म करनें के पूर्व ही परिणामों के प्रति आशंकित रहता हैं,कर्तव्यों की अपेक्षा हक के प्रति ज्यादा संवेदनशील रहता हैं,भगवान कृष्ण का मात्र यह कहना कि


कर्मण्ये वाधिकारवस्ते मा फलेषु कदाचन
सम्पूर्ण विश्व समाज को बिना फल की आशा किये कर्म करनें को प्रेरित करता हैं.







 ॉॉॉॉॉ















टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...