सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बैंगन के ऐसे अचूक फायदे जिनको जाननें के बाद आप बैंगन खाना कभी नही भूलोगे

#बैंगन ::


बैंगन भारतीय रसोई का महत्वपूर्ण भाग हैं,सदियों से यह सब्जी और अनेक व्यंजन के रूप में भारतीय रसोई में मोजूद हैं.

आयुर्वैद में इसे औषधि के रूप में मान्यता प्राप्त हैं.वैसे तो बैंगन की कई किस्में मोजूद हैं किन्तु तीन चार प्रकार का बैंगन ही खानें और औषधिगत उपयोग के लियें महत्वपूर्ण हैं.जिनमें लम्बा बैंगन,गोल बैंगन,हरा बैंगन और सफेद बैंगन प्रमुख हैं.इसका पौधा 25 से 30 इंच लम्बा और कांटेदार होता हैं.



# आयुर्वेद मतानुसार बैंगन की प्रकृति 


बैंगन गर्म प्रकृति का होता हैं.

गोल बैंगन
बैंगन


# बैंगन में पाए जाने वाले पौषक तत्व  (nutrition value of eggplant)



कार्बोहाइड्रेट.        प्रोटीन.         कोलेस्ट्राल.       
   5.7 gm.           1 gm.            00 

फाइबर.                एनर्जी              वसा.        
3.4 gm.                24 kcl.          0.19 mg


विटामिन A.           थायमिन.       राइबोफ्लोविन
27 I.U.                 0.039 mg.      0.037 mg

पाइरीडाँक्सीन.     पेन्टा.एसिड़   नियासिन

0.084 mg.                    0.282 mg.                      0.650 


फोलिक एसिड़         विटामिन C.    विटामिन E. 

  22 mcg             2.2 mg.         0.30 mg


विटामिन k.             सोड़ियम.        पोटेशियम
3.5 mcg                   2 mg.           230 mg


कैल्सियम.                काँपर.          आयरन.     
 
  9 mg.                  0.082mg.      0.35 mg


मैग्नीशियम.                  जिंक

14 mg.                  0.16 mg (प्रति 100 gm)




इन सब के अलावा बैंगन में फ्री रेड़ीकल,पानी,और फाइटोन्यूट्रीयन्ट्र पर्याप्त मात्रा में उपस्थित रहते हैं.

#बैंगन के फायदे :::


:::: पेट से संबधित समस्यओं बैंगन रामबाण औषधि हैं,यदि पाचन सम्बंधित समस्या हैं तो बैंगन भूनकर काला नमक मिला लें इसे भोजन के साथ चट़नी की तरह उपयोग करें, कुछ दिन सेवन करनें समस्या समाप्त हो जावेगी.

::: पथरी होनें पर कच्चा बैंगन का जूस बनाकर नियमित सेवन करतें रहें .


::: टाइफाँइड़ होनें पर कच्चा बैंगन मिश्री मिलाकर 10 से 20 ग्राम सुबह शाम खायें.


:::: लू (heat stroke) लगनें पर कच्चें बैंगन का रस हाथ,पैर के तलुओं तथा हाथों की कलाई पर लगा दें तुरन्त आराम मिलता हैं.


:::: चोंट़ ,मोंच आ जानें की शर्तिया दवा बैंगन हैं,इसके लियें बैंगन को भूनकर नमक,हल्दी, और दही मिलाकर मोंच वालें स्थान पर बाँध दें.


:::: बैंगन "मस्तिष्क आहार" हैं.इसके सेवन से स्मरण शक्ति तीव्र बनती हैं.


::::  इसमें पाया जानें वाला फायबर कब्ज, एसीडीटी जैसी समस्या को समाप्त करता हैं.

:::: बैंगन में पोटेशियम पर्याप्त मात्रा में होता हैं,जो कोलेस्ट्राल (cholesterol) के कारण अवरूद्ध हुई धमनियों की सफाई का काम करता हैं.इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स खून से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता हैं।


::::  गठिया (arthritis) में जोड़ों में जमनें वाला विषेला पदार्थ बैंगन में उपस्थित फ्री रेड़ीकल और पानी शरीर से बाहर निकलता हैं.


:::: इसमें उपस्थित सोड़ियम रक्त दबाव (blood pressure) को नियमित करनें में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है.इसके लियें बैंगन भूनकर ज़रूर सेवन करें.


::::  मधुमेह (Diabetes) में बैंगन का डंठल सूखाकर बारीक चूर्ण बनाकर गिलोय रस के साथ सेवन करें.
:
::: बवासीर (piles) में इसका सेवन संयमित रूप में करना चाहियें,क्योंकि यह उष्ण प्रकृति का होता हैं.


:::: बहरापन आनें पर गोल बैंगन को भूनकर उसकी भाप कान में लें बहुत फायदा मिलता देखा गया हैं.


:::: पेट में कृमि होनें पर बच्चों को इसका रस शहद में मिलाकर दें.


:::: अस्थमा के मरीज को बैंगन का भुर्ता बनाकर उसमें लोंग,काली मिर्च,सौंठ,तुलसी मिलाकर सेवन करना चाहियें.

:::: बैंगन में मौजूद विटामिन ई महिलाओं के अंडाणु और पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी में सुधार लाता है ।


देखा दोस्तों सामान्य सा दिखनें वाला बैंगन कितनें विशिष्ट गुणों से सम्पन हैं,यही कारण हैं,कि यह भारतीयों की रसोई में सदियों से अपना स्थान बनायें हुयें हैं.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...