सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आत्महत्या व्यक्तित्व का गंभीर नकारात्मक पहलू

आत्महत्या (suicide) व्यक्तित्व का ऐसा नकारात्मक पहलू हैं,जो विश्व के प्रत्येक राष्ट्र में घट़ित हो रहा हैं.चाहे राष्ट्र विकसित हो,विकासशील हो,या अल्पविकसित हो.

लोग हर परिस्थितियों में अपनें को मौत के आगोश में धकेल रहे हैं,चाहें बीमारी हो,असफलता हो,तनाव हो,अकेलापन हो,सम्मान की हानि हो,बेरोज़गारी हो, अत्यधिक खुशी हो, सफलता का अत्यधिक नशा हो कहनें का तात्पर्य यही हैं,कि लोग हर परिस्थिति में आत्महत्या करतें हैं.

लेकिन क्या इन आत्महत्याओं को रोका जा सकता हैं.बेशक रोका जा सकता हैं.जीनें की चाह हर प्राणी में होती हैं.कोई शिशु या अबोध बालक आत्महत्या नहीं करता हैं,आत्महत्या करनें वाला इसके परिणाम के प्रति पूर्व परिचित होता हैं.

तो व्यक्तित्व में ऐसा क्या परिवर्तन किया जावें कि आत्महत्या का विचार त्याग दे,कुछ सुझाव निम्न हैं :::


० जीवन अनमोल हैं :::


आत्महत्या करनें वाला व्यक्ति जीवन को सबसे बड़ा बोझ मानकर इसे समाप्त करनें को तत्पर रहता हैं,लेकिन यदि हम उस व्यक्ति को कुछ बातें समझानें में कामयाब हो गये तो निश्चित रूप से उसे जीवन का निहितार्थ समझ में आ जावेगा जैसे सुख हैं तो दुख हैं,दिन हैं तो रात भी हैं यानि हर चीज के दो पहलू हैं और प्रत्येक मनुष्य के जीवन में ये दो पहलू घट़ित होतें हैं. प्रसिद्ध दार्शनिक खलिल जीब्रान का एक कथन बहुत प्रसिद्ध हैं,कि 

जबसे मैनें देखा हैं,कि महलों के गद्दों पर सोनें वालों के सपनें नंगी ज़मीन पर सोनें वालों से जुदा नहीं होतें तब से मुझे न्याय प्रभु के प्रति असीम श्रद्धा पैदा हो गई


सही बात है इस दुनिया में रहनें वाले प्रत्येक प्राणी चाहें राजा हो या रंक हर समय सुखी नहीं रह सकता कभी न कभी परिस्थितियाँ विपरीत जाती ही हैं,और यदि वह हर समय सुखी रहता हैं,उसके जीवन में दुख आता ही नहीं हैं,तो निश्चित रूप से वह मानव नहीं देवता तुल्य हैं,जो कि मेरे हिसाब से प्रथ्वी पर तो नही रहता हैं.


० उपेक्षा के भावों को नजरंदाज करें :::



कई शोधों के पश्चात यह बात साबित हुई हैं,कि यदि व्यक्ति अपनें आपको उपेक्षित महसूस करता हैं,तो उसमें हीन भावना घर कर जाती हैं.


यह हीन भावना जब चर्मोत्कर्ष पर होती हैं,तो व्यक्ति आत्महत्या की ओर उन्मुख हो जाता हैं.


किसी भी व्यक्ति में यह लक्षण दिखनें पर उसका हर पल ख़्याल रखा जाना चाहियें .उसे हर समय यह अहसास दिलाये की उसकी इस दुनिया में बहुत आवश्यकता हैं.


आत्महत्या करनें की अन्य वज़ह यदि देखे तो वो भी काफी मामूली सी प्रतीत होती हैं,उदाहरण के लिये असफ़लता,नशा,गरीबी,बीमारीऔर टूटते रिश्ते.


इस प्रकार की आत्महत्या की दर युवाओं में सबसे ज्यादा देखी जाती हैं.विशेषकर 15 से 35 साल के युवा जो कि बिना सोचें समझे तुरंत ही घातक कदम उठातें हैं.


० आनलाइन गेम्स :::

आजकल आत्महत्या की नई प्रवृत्तियों का जन्म बहुत तेजी से हो रहा हैं.आत्महत्या की इस प्रवृत्ति में एक खेल के माध्यम से कुछ स्तर पूरे करनें को कहा जाता हैं.इन स्तरों में बहुमंजिला इमारतों से कूदने को कहा जाता हैं.इसी प्रकार का एक आनलाइन गेम ब्ल्यू व्हेल(Blue whales) हैं.



इस गेम के द्धारा आत्महत्या करनें वालों में बच्चों एँव किशोरों की अधिक तादात देखी जा रही हैं.


आनलाइन गेम को यदि कड़ी सेंसर प्रणाली अपना कर आमजनों के लिये प्रसारित किया जावें,तो इस प्रकार की आत्महत्या की कोशिशों पर अंकुश लग सकती हैं,इसके अलावा स्कूलों,अभिभावको को भी बच्चों पर निगरानी रखना चाहियें.


० आत्महत्या समस्या का समाधान नहीं :::


क्या कोई समस्याग्रस्त व्यक्ति आत्महत्या करके समस्या का हल कर देता हैं कदापि नहीं  अनेक अविष्कारकों ने अपनें अनुभवों के आधार पर बताया हैं,कि उन्हें भी आत्महत्या का ख्याल आया हैं,किन्तु यह ख्याल तब ज्यादा परेशान करता हैं,जब वे किसी नयें आविष्कार के सबसे करीब होतें हैं.


यानि आत्महत्या करनें वाला व्यक्ति इस तथ्य को जान ले कि वह समस्या के समाधान के सबसे करीब हैं,तो शायद समाज को एक समस्या का समाधान मिल जावें और उसके अनुभवों का लाभ भी.प्रसिद्ध आविष्कारक थामस एल्वा एड़िसिन कहा करते थे कि 

आविष्कार करनें के दोरान यदि मैं निन्नानवें बार असफ़ल होता हूँ तो मुझे इसमें परेशानी नहीं बल्कि संतोष ही मिलता हैं,कि निन्नानवें वे तरीकें हैं जिससे मुझे सफ़लता नहीं मिलगी.


 किसी ने कहा भी हैं,कि मन चंगा तो कठोती में गंगा भावार्थ यही हैं कि मन को इतना मज़बूत बनाओं कि समस्यायें बोनी नज़र आनी लगे .अन्त में एक और उद्धरण के साथ अपनी बात को विराम दूँगा कि


गिरतें हैं सहसवार ही मैंदानें जँग में वो क्या खा़क गिरेंगें जो घुट़नों के बल चलें.



• आत्मविकास के 9 मार्ग


० शास्त्रों में लिखे तेल के फायदे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...