सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इमली के फायदे और इमली में पाये जानें वाले पौषक तत्व

इमली के बारें में सामान्य जानकारी

इमली
इमली


इमली का पेड़ पादप वर्ग के शिंबी कुल में आता हैं.यह उष्ण कटिबंधीय जलवायु का वृक्ष हैं. जो भारत में जन्मा हैं.
 
इमली के कई नाम प्रचलित हैं,जैसे संस्कृत में इसे अम्लिका,चुंचिका,दंतशठा,चिंचा बंगाली में तेतुल,गुजराती में आंवली तथा लेटिन में टेमरिण्डस इण्ड़िका लिन्न कहते हैं.

इमली के फल और पत्तियों का स्वाद खट्टा,चटपटा और स्वादिष्ट होता हैं.जिसकी वज़ह से यह भारतीय  रसोई का अभिन्न अँग हैं.


इमली में पाये जानें वाले पौषक तत्व :::


इमली के गुदे में कैल्सियम,आयरन,विटामिन बी ,सी,के साथ फास्फोरस बहुतायत में पाया जाता हैं.

इसमें टार्टरिक एसिड़ 18%,तक तथा,ग्लूकोज 20% तथा फ्रक्टोज 30% पाया जाता हैं.इसके अतिरिक्त अन्य अनेक तत्व पाये जातें हैं जैसे टरपीन,लिमोनिन,जेरा नियोल,फेनाइल,प्रोपेनाइड़स,सैफाल,सिनामिक अम्ल,इथिलसिनामेट़,मिथाइल,सैलिजिलेट,पेक्टीन,पाइजारीन,और अल्काइथाईजाल्स नामक एसिड़ भी सूक्ष्म मात्रा में पाये जाते हैं.


इमली के बीज बीज में पाए जाने वाले तत्व


इमली के बीज में अल्बूमिनयडस,वसा,कार्बोहाइड्रेट, फायबर,नाइट्रोजन और फास्फोरस की मात्रा पर्याप्त मात्रा में उपस्थित रहती हैं.


इमली की जड़ों में पाए जाने वाले पौषक तत्व


विटेक्सीन,आइसोविटेक्सीन,ओरियेटीन जैसे ग्लाइकोसाइड़ पाये जातें हैं. 

छाल और तनों में :::


एल्कालाइड़ हार्डिनिन पाया जाता हैं.

इमली के फायदे 

पेट़ रोगों में इमली के फायदे :::


कब्ज होनें पर इमली के फल के गुदे में दूध मिलाकर सेवन करने से कब्ज में आराम मिलता हैं.



० इमली के गुदे में कपूर मिलाकर सेवन करने से पतले दस्त आ जाते हैं,इस तरह यह मृदु विरेचक का काम करती हैं.


० इसमें पाया जानें वाला पाइजारिन एक उत्तम कृमिनाशक हैं .इसके लिये गुदे में मक्खन मिलाकर सेवन करवाते हैं.


० इमली के बीज के चूरें में गुड़ और जीरा मिलाकर सेवन करवानें से पुरानें से पुराना आँव और पेचिस का मरीज स्वस्थ हो सकता हैं.


० कच्ची इमली को नमक के साथ खानें से पेट़ की वायु बाहर निकल जाती हैं.



० इमली की चट़नी बनाकर खानें से भूख खुलकर लगती हैं,तथा भोजन आसानी से पच जाता हैं.



भाँग का नशा कैसे उतारे  :::


० इमली के गुदे का रस भांग खानें वाले व्यक्ति को थोड़े थोड़े अन्तराल पर पिलाया जावें तो नशा तुरन्त ही उतर जाता हैं.

० इमली का रस लगातार पीनें वाला व्यक्ति मादक दृव्यों की ओर आकर्षित नहीं होता हैं.

त्वचा संबधित रोगों में इमली के फायदे 


० खुजली होनें पर गुदे को पीसकर त्वचा पर लपेटनें से खुजली दूर हो जाती हैं.

० इमली की छाल को तिल के तेल के साथ जले स्थान पर लगानें से शीघृ आराम मिलता हैं, और फफोले नही पड़ते.

० इसके बीज का बारिक चूर्ण बनाकर पके घाव पर लगानें से घाव से पीप बाहर निकल जाता हैं.


नपुसंकता नाशक उपाय 


० इमली के बीजों को दूध के साथ उबालकर इसे बारिक पीस लें और घी शक्कर मिलाकर रात को सोते समय एक चम्मच सेवन करें इस विधि से न केवल नपुसंकता खत्म होती हैं,बल्कि धातु भी पुष्ट होती हैं.


गठिया रोग में इमली के फायदे


० इमली के गुदे को नमक के साथ मिलाकर घुट़नों,शरीर के जोंड़ों पर बांधनें से गठिया रोगों में आराम मिलता हैं.

० संधियों में सूजन आने पर इमली की पत्तियों को पीसकर गरम कर लें तत्पश्चात संधियों पर बांध ले बहुत आराम मिलेगा.

लू लगने पर क्या करना चाहिए

० इमली के गुदे  का रस बनाकर पीला दें,साथ ही हाथों,तलवों पर इमली के गुदे से मालिश करें.


आँखों के रोगों में  इमली के फायदे


० इमली के बीजों को पीसकर आँखों पर बाँधनें से Digital eye strain का खतरा कम हो जाता हैं.

आयुर्वैद चिकित्सा में इमली को रूक्ष मलसारक,उष्ण और कफ वात शामक माना गया हैं.इससे अनेक औषधियों का निर्माण भी होता हैं,जैसे अम्लिकासव,चिंचा फल्लातक वटी आदि.

० प्याज के औषधीय प्रयोग

० बायोकाबिनेशन नंबर 1 से 28 तक







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...