सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

SINGHADE [WATER CHESTNUT] KE FAYDE

SINGHADE [WATER CHESTNUT] KE FAYDE

परिचय :::

Waterchestnut, सिंघाड़े
 Singhade 

सिंघाडा जलाशयों में पैदा होनें वाला एक अत्यन्त पोष्टिक,शाकाहारी फल हैं,इसकी बाहरी त्वचा कठोर होती हैं,जबकि अन्दर का फल मुलायम,स्वादिष्ट,और सफेद रंग का होता हैं.भारतीयों समाज में सिंघाड़ा अनुपम स्थान रखता हैं, क्योंकि इसके बने आटे की रसोई उपवास जैसे पवित्र तप में उपयोग लाई जाती हैं.

सिंघाड़े की प्रकृति :::


सिंघाड़ा शीत प्रकृति का फल हैं.

सिंघाड़े में पाये जानें वालें पोषक तत्व :::


  पानी                    प्रोटीन.                 फायबर

70 Gm.                 4.7 gm.              0.6mg


  वसा                   शुगर.               खनिज तत्व

0.3 gm.             23.3 gm.            1.1 gm


कैल्सियम.            फास्फोरस.           आयरन

020.0mg.              150 mg.            0.8 mg


पोटेशियम.             मैग्नीशियम.           काँपर

650 mg.                   72 mg.          1.31mg


मैगनीज.                  जिंक               क्रोमियम

0.85 mg.             1.56 mg          0.011mg


थायमिन.              राइबोफ्लेविन.      नियामिन

0.50 mg.               0.07 mg.         0.50mg


विटामिन सी                         एनर्जी

   9.0 mg.                            115 kcal

                                              [प्रति 100 ग्राम]


                  

सिंघाड़े के फायदे :::


• सिंघाड़ा जल का अति उत्तम स्रोत हैं,अत:जल की कमी होनें पर सिंघाड़े का सेवन अति लाभप्रद हैं,सफर के दोरान या पर्वतारोहण के समय सिंघाड़े को खानें से थकावट़ महसूस नहीं होती हैं.

• अतिसार [Dysentery] में सिंघाड़े का सेवन बहुत लाभदायक होता हैं,इसमें उपस्थित जिंक पतले दस्त में शीघ्र आराम देता हैं.

• कब्ज होनें पर इसका सेवन रात को भोजन के पश्चात किया जावें तो सुबह खुलकर पाखाना आता हैं.

• इसमें उपस्थित फायबर आंतों की गहराई से सफाई करता हैं,और उन्हें मज़बूत बनाता हैं.

• पायरिया या दाँतो से संबधित कोई अन्य समस्या होनें पर सिंघाड़े के छिलके पीसकर मंजन की तरह इस्तेमाल करें.इसके फल को खानें से भी बहुत फायदा होता हैं,क्योंकि यह विटामिन सी का उत्तम स्रोत हैं,जो कि स्वस्थ दांतों और मसूड़ो के लिये आवश्यक हैं.

• कुपोषण से ग्रसित किशोरों और बच्चों को यदि नियमित रूप से 100 gm सिंघाड़े खिलायें जायें तो तीन मास की अवधि में कुपोषण समाप्त हो जावेंगा.

• इसके आट़े से बनी रोटी गर्भवती स्त्रीयाँ खायें तो न केवल बच्चा तंदुरूस्त पैदा होगा,बल्कि प्रसव पश्चात माताओं को दूध भी पर्याप्त मात्रा में और लम्बें समय तक आयेगा.

• हड्डीयों से संबधित समस्या होनें जैसें fracture, हड्डी का अपनी जगह से खिसकना आदि में इसका सेवन बहुत लाभदायक होता हैं.साथ ही इसके गुदे को पीसकर fracture वाली जगह बांधनें से दर्द कम हो जाता हैं,तथा पेनकिलर लेनें की आवश्यकता नहीं पड़ती हैं.

• बच्चों के दाँत निकलते समय इसका सेवन करवानें से बच्चों को होनें वाली शारीरिक परेशानी नहीं होती और दाँत आसानी से निकलतें हैं.

• टाँफी,चाकलेट आदि पदार्थों के सेवन से बच्चों के दाँत बहुत जल्दी ख़राब होतें ऐसे में सिंघाड़े का सेवन अत्यन्त लाभकारी हैं,क्योंकि इसमें उपस्थित कैल्सियम और फास्फोरस दाँतों को खराब नही होनें देता.


० शास्त्रों में वर्णित है तेलों के फायदे


• पथरी की समस्या होनें पर सिंघाड़े के आटे़ में हल्का नमक मिलाकर रोटी बनाकर खायें बहुत आराम मिलेगा.

• सिंघाड़ा रक्तचाप नियत्रिंत करता हैं.अत : रक्तचाप को नियमित करनें के लिये इसका सेवन बहुत चमत्कारिक परिणाम देता हैं.

• सिंघाड़े में शर्करा पर्याप्त मात्रा में उपस्थित होती हैं,जो मधुमेह रोगीयों के लिये भी अहानिकारक होती हैं.

• मिरगी रोग की समस्या होनें पर इसके आट़े का हलवा गाय के दूध में बनाकर खिलाना चाहियें.

• सिंघाड़ा " मस्तिष्क आहार" हैं,इसमें उपस्थित खनिज़ पदार्थ मस्तिष्क का सम्पूर्ण विकास करनें में मदद करतें हैं.

• सिंघाड़ा शरीर से विषैलें पदार्थों को बाहर निकालकर कैंसर जैसें रोग से बचाता हैं.

• इसमें पानी पर्याप्त मात्रा में होता हैं,जो त्वचा में नमी का स्तर बनायें रखता हैं,फलस्वरूप त्वचा मुलायम और कांतिमय बनी रहती हैं.इसके लियें सिंघाड़े का सेवन और इसके आटे का उबटन शरीर पर लगाया जाता हैं.

• इसमें पोटेशियम होता हैं,जो किड़नी की कार्यपृणाली को सुचारू रूप से चलाता हैं,अत : किड़नी रोगीयों के लियें सिंघाड़ा वरदान हैं.

तो दोस्तों हैं,ना सिंघाड़ा अनुपम फल.
SINGHADE [WATER CHESTNUT] KE FAYDE

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...