सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जैविक खेती क्या हैं क्या खेती बिना किसानों की आय दोगुनी नही होगी [organic farming]

Satish Vyas - Organic Farming, Organic, What Is Organic Food

# 1.जैविक खेती क्या हैं jevik kheti kya hair:::


जैविक खेती jevik kheti  कृषि  करनें की पद्धति हैं.इस पद्धति में रासायनिक उर्वरकों,कीट़नाशकों के स्थान पर जैविक अवशेषों जैसें गोबर की खाद,केंचुआ खाद,हरी खाद ,फसल अवशेषों से बनी खाद तथा जैविक कीट़नाशकों का उपयोग कर फसल पैदा की जाती हैं.
जैविक खेती jevik kheti भारत की वैदिक कृषि पद्धति हैं,जिसके दम पर भारतीय लोग 100 वर्षों तक जीवित रहतें थें. और उत्पादन भी अधिक होकर स्वास्थ्यप्रद होता था.किन्तु कालांतर में कम मेहनत व अधिक उत्पादन के चक्कर में फँसकर किसान रासायनिक खेती rasaynik kheti की ओर अग्रसर होता गया परिणामस्वरूप ज़मीन बंजर होती गयी,उत्पादन घट़ता गया तथा  स्वास्थ्य और उम्र भी धट़ती गई.
जैविक खेती
 जैविक फसल

स्वास्थ्य और मनुष्य की औसत उम्र कम होनें के मूल कारणों में रासायनिक खेती rasaynik kheti ही हैं,क्योंकि रासायनिक कीट़नाशकों और उर्वरकों के लगातार इस्तेमाल से धरती में मोजूद सूक्ष्म पौषक तत्वों जैसें लोहा,जस्ता,मैगनीज,बोरान,मालीब्डेनम और क्लोरिन मिट्टी से नष्ट हो रहे हैं,और इन नष्ट हुयें सूक्ष्म पौषक तत्वों की मिट्टी में पैदा हुआ अनाज और फल मनुष्य खा रहा हैं.

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना यहाँ जानें

यह अनाज और फल  मात्र यूरिया,डी.ए.पी.और वृद्धि कारक रासायनिक दवाईयों के दम पर ही पैदा हो रहे हैं.जिनमें सूक्ष्म पोषक तत्वों का नितांत अभाव होता हैं,जबकि जैविक खाद में  पौषक तत्वों नाइट्रोजन,फाँस्फोरस,पोटेशियम के अतिरिक्त सभी सूक्ष्म पौषक तत्व मोजूद रहते हैं.


रासायनिक उर्वरकों,rasaynik urvrko कीट़नाशकों और वृद्धि नियंत्रकों के फसलों पर अत्यधिक प्रयोग नें मृदा स्वास्थ्य को भी गंभीरतम रूप से प्रभावित करना शुरू कर दिया हैं,जिससे मिट्टी की पारपंरिक संरचना बदलकर चिकनी,कठोर और चिपचिपी हो गई हैं.



इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण पारपंरिक बेलचलित हल के स्थान पर ट्रेक्टरचलित हल का प्रयोग हैं.किसानों पर कियें गये एक सर्वेक्षण यह बात पता चली कि रासायनिक खेती करने वालें जो किसान बैलचलित हल का उपयोग करते थे,वे अब इसके स्थान पर ट्रेक्टरचलित प्लाऊ को महत्व देनें लगें हैं,क्योंकि बैलचलित प्लाऊ से मिट्टी पलट़ना बहुत मुश्किल हो गया हैं,जबकि जैविक खेती करनें वालें किसान अब भी बैलचलित हल से खेत की जुताई कर रहें हैं.

एक अन्य सर्वेक्षण में एक ओर जानकारी मिली कि जिन किसानों को रासायनिक खेती करतें - करतें लम्बा वक्त हो गया हैं और जो लम्बें समय से  खेती में ट्रेक्टर का प्रयोग कर रहें हैं उन्हें अपनें खेतों की जुताई हेतू अधिक हार्स पावर के ट्रेक्टर की आवश्यकता महसूस हो रही हैं क्योंकि पुराना ट्रेक्टर खेतों की जुताई हेतू कम शक्तिशाली साबित हो रहा हैं जबकि इन्ही किसानों का यह कहना हैं कि दस साल पहले तक खेतों की जुताई हेतू यही ट्रेक्टर पर्याप्त था.

विशेषज्ञों के मुताबिक फसल में डालें गये यूरिया का मात्र 30% ही पौधे द्धारा अवशोषित होता हैं,बाकि का 70% यूरिया  मिट्टी में जमा रह जाता हैं,जो बाद में वर्षा द्धारा नदीयों और जलस्त्रोंतों में पहुँचकर मनुष्य और दूसरें जीव जंतुओं के स्वास्थ को गंभीरतम रूप में प्रभावित कर रहा हैं. 

#2. जैविक खेती से होनें वालें लाभ ::


#1. जैविक खेती से मिट्टी की जलधारण क्षमता बढ़ती हैं.फलस्वरूप अधिक जल में पैदा होनें वाली फसल जैसें गन्ना,चावल,केला,प्याज आदि में कम जल की आवश्यकता पड़ती हैं.

#2.मिट्टी की गुणवत्ता सुधरती हैं,जिससे उर्वराशक्ति बढ़ती हैं.

#3.जैविक खेती करनें से किसान की उत्पादन लागत घट़ती हैं,फलस्वरूप किसानों की आय दोगुनी हो जाती हैं.

#4.जैविक खेती से पर्यावरण और जल प्रदूषित नही होता क्योंकि रासायनिक कीट़नाशक वर्षाजल के साथ बहकर जल स्त्रोंतों को दूषित नही करतें.

#5.जैविक खेती से उच्च पौषकता वाली ,हानिरहित फसल प्राप्त होती हैं,जिससे मानव स्वास्थ्य उत्तम होकर गंभीर बीमारीयों जैसें कैंसर,त्वचा रोग आदि की संभावना कम होंती हैं.
#6.भारत अपनें रासायनिक उर्वरकों और पेट्रोलियम उत्पादों की आवश्यकता का तीन तिहाई आयात द्धारा पूरा करता हैं.

 जैविक खेती से विदेशी उर्वरकों जैसें डी.ए.पी.,एन.पी.के.,पर निर्भरता कम होगी , जिससे बहुमूल्य मुद्रा विदेशियों के हाथ जानें से बची रहेगी व राष्ट्र आर्थिक गुलामी के दौर से बाहर निकल जायेगा.इसी प्रकार पेट्रोलियम उत्पादों के खेती में कम प्रयोग से गोवंश का संरक्षण होकर पर्याप्त मात्रा में जैविक खाद की प्राप्ति होगी.

#7.जैविक खेती से प्राप्त फसल की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बहुत अधिक मांग हैं,यदि जैविक फसल उत्पादों को निर्यात करतें हैं,तो काफी अधिक दाम मिलेंगें जिससे किसानों की आय दुगुनी तिगुनी हो जायेगी.
#8.जैविक खेती से यहाँ वहाँ पड़े रहनें वालें कूड़े करकट़ के ढ़ेरों से मुक्ति मिलकर स्वच्छता आती हैं,क्योंकि इनका समुचित रूप से प्रबंधन कर जैविक खाद बनानें मे उपयोग होता हैं.

#9.जैविक खाद एँव कीट़नाशकों के प्रयोग से मृदा में लाभदायक जीवाणुओं की सक्रियता बढ़ जाती हैं.

#10.रासायनिक कीटनाशकों के फसलों पर छिड़काव से समस्त प्रकार के कीटनाशक समाप्त हो जातें हैं,जबकि वास्तविकता में बेहतर फसल उत्पादन के लियें तितली,भँवरों और अन्य कीटों द्धारा फसल का परागण आवश्यक होता हैं.

जैविक कीटनाशकों के प्रयोग से फसल के हानिकारक कीट  नियत्रिंत होतें हैं समाप्त नही, फसल के यह हानिकारक कीट पा्रकृतिक संतुलन के लिये बहुत आवश्यक होतें हैं. ़

# 3.जैविक खेती के लिये उपयोगी खाद :::


# कम्पोस्ट या घूरें की खाद :::


घर के कूड़ा करकट़,सब्जीयों के अवशेषों, पशुओं के मल मूत्र आदि को एक साल तक गड्डे में डालकर रखा जाता हैं,जिनमें सूक्ष्मजीव विघट़न करते रहतें हैं.और यह खाद भूरभूरी होकर मिट्टी के लिये अत्यंत उपयोगी बन जाती हैं.इस प्रकार की खाद मिट्टी के सभी आवश्यक तत्वों की पूर्ति करती हैं. यदि एक एकड़ में दस ट़न गौबर की खाद का बुरकाव प्रत्येक वर्ष किया जावें तो किसी भी प्रकार के रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता नही पड़ती हैं.

# हरी खाद :::


भूमि में मूंग,उड़द,लोबिया,सनई जैसी फसलें उगाकर उसे मिट्टी में दबाकर सड़नें हेतू छोड़ दिया जाता हैं. ऐसी खाद मृदा के लिये आवश्यक तत्वों से समृद्ध होती हैं,और पौधा इसे तीव्र अवशोषित करता हैं.यह खाद  सस्ती और कम मेहनत में तैयार हो जाती हैं.

# वर्मी कम्पोस्ट (केंचुआ खाद) :::


 घर से निकले हुये सब्जी फल के छिलकों,चाय पत्ती तथा अवशिष्टों को केंचुए खाकर पुन: मल के माध्यम से बाहर निकालतें हैं.यह ह्यूमस कहलाता हैं.जो पौषक तत्वों के अलावा विटामिनों और वृद्धि हार्मोनों से समृद्ध होता हैं.वर्मी कम्पोस्ट में गोबर खाद की तुलना में नाइट्रोजन 3 गुना,फाँस्फोरस 1.5 गुना तथा पोटाश 2 गुना होता हैं.यह खाद मिट्टी की वायु संचार क्षमता में तीव्र सुधार लाती हैं.साथ ही इसमें विट़ामीन और वृद्धि हार्मोंन होनें से पौधे की रोग प्रतिरोधकता बढ़ती हैं.




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...