सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना [mukhyamantri gramin awas yojna]

मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना
 awas yojna

# मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना


मध्यप्रदेश की ग्रामीण आबादी 5 करोड़ 25 लाख हैं.जो कुल जनसँख्या का लगभग 72% हैं.इस आबादी में से 37 लाख परिवारों के पास अपना स्वंय का घर नहीं हैं या वे कच्चे मकानों में रहतें हैं,जहाँ जीवन की ज़रूरी सुविधाँए उपलब्ध नहीं हैं.

आवासहीन परिवारों को आवास उपलब्ध करवानें के लिये केन्द्र सरकार द्धारा राज्य को  प्रतिवर्ष 75 हजार इंदिरा आवास आवँटित किये जातें हैं,किंतु राज्य की बड़ी आवास ज़रूरत को ध्यान रखतें हुये यह आवास नाकाफी साबित होतें हैं.इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुये मध्यप्रदेश सरकार नें सन् 2012 - 13 में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना प्रारंभ की गई थी.

# कार्यान्वयन विभाग


पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग म.प्र.शासन


# योजना की विशेषता 


मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना पूर्ण रूप से मांग आधारित स्वभागीदारी ऋण - सह - अनुदान योजना हैं.अर्थात इस योजना का लाभ उठाने वालें व्यक्ति को उसकी आय के आधार पर ॠण चुकानें की क्षमतानुसार बैंक द्धारा 10,12 और 15 वर्षीय ऋण प्रदान किया जाता हैं.

# मुख्यमंत्री आवास योजना हेतू पात्रता


• व्यक्ति को मध्यप्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र का स्थायी निवासी होना अनिवार्य हैं.

• व्यक्ति के पास एक हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि नही होना चाहियें.

• परिवार की वार्षिक आय 1.25 लाख से अधिक नही होना चाहियें.

• योजना का लाभ लेनें वालें व्यक्ति के पास अपनी स्वंय की भूमि हो या वह भूमि खरीदनें की क्षमता रखता हो

# योजना का लाभ प्राप्त करनें हेतू आवश्यक दस्तावेज


• मतदाता पहचान पत्र
• गरीबी रेखा से निचें जीवन यापन संबधित राशन कार्ड़
• बैंक पासबुक
• भू - अधिकार पत्र
• मनरेगा जाब कार्ड


# मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना में आवेदन प्रक्रिया


• इस योजना का लाभ प्राप्त करनें हेतू आवेदन ग्राम पंचायत में प्रस्तुत करना होगा.

• आवेदन का परीक्षण पंचायत सचिव,पटवारी और पंचायत समन्वय अधिकारी द्धारा किया जायेगा.

• परीक्षण के पश्चात आवेदन को ग्राम सभा के अनुमोदनार्थ प्रस्तुत किया जावेगा.

• ग्राम सभा के अनुमोदन उपरांत बैंक में ऋण सहायता हेतू प्रस्तुत किया जायेगा.


# भूमि प्राप्त करनें के लिये आवेदन


यदि किसी व्यक्ति के पास मकान निर्माण के लिये भूमि उपलब्ध नही हैं और वह मकान बनाना चाहता हैं,तो उसे भूमि प्राप्त करनें हेतू ग्राम पंचायत में आवेदन करना होगा.

भावांतर भुगतान योजना के बारें में जानियें

# योजना की समीक्षा


कोई भी योजना पूर्णरूपेण खामी रहित नही होती हैं.यही बात मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के सन्दर्भ में लागू होती हैं इसकी कुछ खामीयाँ हैं तो कुछ अच्छाईयाँ भी विघमान हैं आईयें जानतें हैं कमियों को

#१.योजना में पैसा बैंक द्धारा दिया जाता हैं,अत:हितग्राही को ऋण देना न देना पूरी तरह से बैंक के विवेक पर निर्भर करता हैं.

#२. बैंको द्धारा अपनें इस विशेषाधिकार का उपयोग सिर्फ अपनी बैंक शाखा के पास स्थित गाँवों के हितग्राही को ऋण बाँटनें में हुआ हैं,यह सीमा बैंक शाखा से मात्र 5 से 7 किमी के गाँवों के हितग्राही तक ही सीमित हैं.

#३.ऐसे गाँव जहाँ बैंक शाखा नही हैं या जिन गाँवों के पास बैंक शाखा स्थित नही हैं ,उन गाँवों के हितग्राहीयों को ऋण प्राप्त करनें में बहुत परेशानी आती हैं या यू कहें की ऋण मिलता ही नहीं हैं.

#३.ऋण प्राप्त करनें के लिये कागजी औपचारिकता इतनी अधिक हैं,कि हितग्राही बैंकों के और सरकारी दफ़्तर के चक्कर लगातें - लगातें ऋण प्राप्त करनें का फैसला ही त्याग देता हैं.

#४.मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना में आवेदन करनें वाले और अंतिम रूप से ऋण प्राप्त कर मकान बनानें वालों का अनुपात प्रति 100 आवेदन में से मात्र 25 हैं.

#५.इन 25 ऋण प्राप्त करनें वालों में भी 5 परिवार ऐसे हैं जिनकों बैंक की लापरवाही की वज़ह से मात्र एक किश्त की राशि ही मिल पाती हैं.और वे मकान का निर्माण पूर्ण नही कर पातें फलस्वरूप बैंक को ऋण वसूलनें में काफी परेशानी आती हैं.


#६.हितग्राही चयन में भारी भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद देखनें को मिलता हैं .एक अध्ययन के अनुसार अंतिम किश्त प्राप्त करनें तक हितग्राही औसतन 30 हजार रूपये रिश्वत के बाँट देता हैं,यह पैसा हितग्राही के पास नही होनें पर किश्त प्राप्त करनें के दोंरान बैंक मे ही ले लिया जाता हैं.

#७.इस योजना को लागू करनें से पूर्व क्षेत्र आधारित आवश्यकताओं का अध्ययन नही किया गया उदाहरण के लियें जहाँ रेत,गिट्टी आदि मकान निर्माण सामग्री आसानी से उपलब्ध हैं वहाँ भी इतना ही पैसा मंजूर किया जाता हैं,जितना कि इन सामग्री के अभाव वालें क्षेत्रों में

#८.योजना की मानिटरिंग सामान्य प्रशासनिक सेंवाओं के अधिकारीयों के हाथ में हैं जबकि इस योजना को शतप्रतिशत सफल होनें के लिये विशेषज्ञ अधिकारियों के हाथ में इस योजना का होना अतिआवश्यक हैं.

#९.भारत और मध्यप्रदेश की गरीबी रेखा को ध्यान में रखतें हुये गरीबों से संबधित योजना में शून्य प्रतिशत खामी होना आवश्यक हैं तभी हम भारत और मध्यप्रदेश को तय समयावधि में गरीबी मुक्त कर सकतें हैं.

वास्तव में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना का उद्देश्य पवित्र हैं परंतु क्रियान्वयन ढ़ीला ढ़ाला हैं अत : आवश्यकता इस बात की हैं कि इस योजना के हितग्राही का चयन सिंगल विंड़ों सिस्टम की भाँति कुछ दिनों का कर दिया जावें ताकि हितग्राही लम्बें समय तक चलनें वाली झंझट से मुक्त होकर अपनें "सपनो के घर" का सपना पूरा कर सकें.








टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...