सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पलाश वृक्ष के औषधीय गुण और पलाश वृक्ष की प्रकृति

पलाश वृक्ष के औषधीय गुण 

पलाश, पलाश के फूल, टेसू, Butea frondosa
 पलाश वृक्ष के औषधीय गुण


पलाश या ढ़ाक सम्पूर्ण भारत में पाया जानें वाला वृक्ष हैं । आयुर्वेद चिकित्सा में इस वृक्ष को दिव्य औषधी की तरह प्रयुक्त किया जाता हैं ।
पलाश के वृक्ष 15 से 20 फीट तक लम्बें होतें हैं । पलाश वृक्ष के पत्तें एक साथ तीन के गुच्छे में होतें हैं ।

पलाश पर केशरिया रंग के तोतें की चोंच समान फूल खिलते हैं और लम्बी - लम्बी फलियों में इसके बीज रहतें हैं ।


पलाश वृक्ष की छाल मोटी और खुरदरी होती हैं । जिस पर गोंद निकलता हैं ।

आयुर्वेद चिकित्सा में पलाश के फल,फूल,पत्तें जड़ और गोंद समेत सम्पूर्ण वृक्ष का उपयोग किया जाता हैं । 


पलाश वृक्ष के विभिन्न भाषाओं में नाम 


पलाश का संस्कृत नाम :::

पलाश, किशुक ,रक्तपुष्प और कमलासन 



हिन्दी नाम :::

ढ़ाक , टेसू ,केसू ,खाकरा ,पलाश


पलाश का लेटिन नाम :::

Butea frondosa ,Butea monosperma

आयुर्वेद मतानुसार पलाश की प्रकृति :::

आयुर्वेद मतानुसार पलाश अग्निदीपक ,स्निग्ध, गर्म और कसेला होता हैं ।


पलाश वृक्ष के औषधीय गुण :::

आँतो की कृमि निकालनें में :::

 पलाश के आठ दस बीजों को रातभर  पानी में भीगो दे सुबह इसका छिलका उतारकर बीज को सुखा ले , तीन दिन तक रोज तीन - तीन बीज रात को दें । और चोथे दिन एक चम्मच एरंड तेल का पान करवा दें ।

इस प्रयोग से आँतों के कीड़े निकल जातें हैं ।



चर्म रोगों में :::

पलाश के बीजों को पीसकर नीम्बू के साथ मिलाकर चर्म रोगों जैसें दाद खाज खुजली में लगानें से बहुत आराम मिलता हैं ।


चोट मोच में :::

चोंट मोच और शरीर के किसी भाग पर सूजन आनें की दशा में पलाश के पत्तों palash ke patton में तेल मिश्रित  हल्दी लपेटकर गर्म करले और हल्का गुनगुना चोट मोच और सूजन पर बाँधे इस प्रयोग से बहुत शीघ्र आराम मिलता हैं ।



जहरीले जानवरों का विष उतारने में :::

पलाश की छाल और सौंठ समान मात्रा में मिलाकर पीस ले इस तरह पीसा गया यह मिश्रण जहरीले जानवर जैसें बिच्छू,मधुमक्खी ततैया आदि के काटनें पर एक चम्मच पानी के साथ सेवन करवानें से जहर शीघ्रता से उतर जाता हैं ।  


पेशाब रूक जानें पर क्या करना चाहिए :::

पलाश के फूल palash ke ful उबालकर गरमागरम पेडू पर बाँधनें से रूकी हुई पेशाब खुलकर आ जाती हैं । साथ ही गुर्दें के दर्द ,मूत्राशय की सूजन में आराम मिलता हैं ।  

पुरूष अंडाशय की सूजन में :::

पलाश वृक्ष की छाल palash ki chhal पीसकर अंडाशय पर लगानें से अंडाशय की सूजन मिट जाती हैं ।


मिरगी में :::

पलाश वृक्ष की जड़ Palash ki jad पानी मिलाकर पत्थर पर घीस लें, इस घीसी हुई जड़ की दो चार बूँद नाक में टपकाने से मिरगी रोग मिट जाता हैं ।


बाजीकरण शक्ति बढ़ाने में :::


पलाश वृक्ष की जड़ का अंदरूनी नर्म हिस्सा निकालकर इसे दूध के साथ प्रतिदिन   5 ग्राम की मात्र  में सेवन करनें से बाजीकरण में मदद मिलती हैं । और शुक्राणुओं की संख्या में बढ़ोतरी होती हैं ।  


टूटी ह्ड्डी को जोड़ने में :::

पलाश  के गोंद palash ke gond  की 5 ग्राम मात्रा प्रतिदिन टूटी हड्डी को शीघ्रता से जोड़ने में मदद करती हैं । इसके लिये गोंद को मिश्री या गुड़ के साथ सेवन करना चाहियें ।   


पलाश के फूलों को रातभर पानी में भीगोनें के बाद सुबह इस पानी से स्नान करनें पर लू उतर जाती हैं । और गर्मी के कारण  शरीर में होनें वाली जलन मिटती हैं। 


अतिसार में :::

पलाश वृक्ष का गोंद मल को अवरोधित करता हैं यदि लम्बें समय से अतिसार की समस्या से परेशान है तो 10 ग्राम पलाश का गोंद आधा कप पानी में घोलकर पीलावें ,बहुत जल्दी आराम मिलता हैं ।   


स्त्रीयों के बाँझपन में :::


पलाश के फूलों को रातभर पानी में भीगों दें सुबह इसमें से फूलों को निकालकर बचे हुये पानी को प्रतिदिन 10 - 10 Ml सुबह शाम सेवन करनें से स्त्रीयों की बाँझपन की समस्या दूर होती हैं । 


रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ानें में :::


पलाश के पत्तों से बनी थाली में भोजन करनें से भोजन का स्वाद बढ़ता हैं।  और व्यक्ति की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं ।


कुपोषण दूर करनें में :::


आदिवासी समाज पलाश के पत्तों में लपेटकर रोटी को कंड़ो पर सेककर खाता हैं इस रोटी के सेवन से बच्चों का कुपोषण दूर होता हैं । 


० बैंगन के फायदे

० बाजरा एक अनुपम खाद्य पदार्थ

० कद्दू के औषधीय गुण

० बरगद पेड़ के चमत्कारिक फायदे

० निम्बादि चूर्ण  ्

• रेनबो डाइट चार्ट

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...