सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सर्जरी [SURGERY] और ऐनेस्थिसिया के जनक :आचार्य सुश्रुत

 सर्जरी [SURGERY] और ऐनेस्थिसिया के जनक :आचार्य सुश्रुत

भारत सरकार ने अभी हाल ही में आयुर्वेद चिकित्सकों को सर्जरी [SURGERY] का अधिकार देकर आयुर्वेद चिकित्सा विधा सर्जरी को अपनी मूल जड़ों की ओर लोटाने का काम किया हैं ।

 जबकि आमजनों में यही धारणा विधमान हैं कि सर्जरी ऐलोपैथिक विधा हैं । विश्व में सबसे पहले सर्जरी का आविष्कार लगभग 2500 वर्ष पूर्व [प्राचीन भारत में शल्य चिकित्सा]  आयुर्वेद के महान चिकित्सक आचार्य सुश्रुत द्धारा किया गया था । 

आचार्य सुश्रुत नें अपने लिखित चिकित्सा ग्रंथ "सुश्रुत संहिता" Shushrut Sanhita में सर्जरी के कई प्रकार और इन सर्जरी के लिए उपयोग होने वाले कई उपकरणों का वर्णन किया हैं ।


इसी प्रकार आचार्य सुश्रुत ने अपनी सर्जरी के लिए रोगी को सर्वप्रथम संज्ञाहारक [ऐनेस्थिसिया] दिया था ।

 तात्कालिन समय में आचार्य सुश्रुत शल्यक्रिया [SURGERY] से पूर्व रोगी को अल्कोहल युक्त विभिन्न पेय पदार्थ पीलाकर सर्जरी के दौरान होनें वाले दर्द से मुक्ति दिलानें के लिए बेहोश करते थे ।

 इस प्रकार आचार्य सुश्रुत विश्व के प्रथम ऐनेस्थेसिओलोजिस्ट थे। 



आचार्य सुश्रुत का जीवन परिचय और सुश्रुत संहिता का संक्षिप्त परिचय 


आचार्य 'सुश्रुत का जन्म,' ईसा पूर्व छठी शताब्दी में काशी [वर्तमान में उत्तरप्रदेश राज्य का बनारस या वाराणसी] में हुआ था ।

 आचार्य सुश्रुत के पिता का नाम विश्वामित्र था । आचार्य सुश्रुत के गुरू का नाम दिवोदास और आचार्य धन्वंतरी था ।

आचार्य सुश्रुत ने अपनी शल्यक्रिया [SURGERY] विधा का व्यवस्थित वर्णन अपने ग्रंथ "सुश्रुत संहिता" में किया हैं।सुश्रुत संहिता में शल्य यंत्रों की संख्या 125 और 300 से अधिक प्रकार की  सर्जरी का वर्णन  हैं । 




आचार्य सुश्रुत
आचार्य सुश्रुत सर्जरी करते हुए

आचार्य सुश्रुत नें अपने शल्यकर्म उपकरणों का नामकरण हिंसक जानवरों और चिडियों के नाम पर किया था । 

उनका मानना था कि शल्यकर्म उपकरणों को हिंसक पशु के दाँतों के समान तीक्ष्ण होना चाहिए ताकि शल्यकर्म के दौरान रोगी को पीडा न हो ।


आचार्य सुश्रुत Acharya Shushrut नें मोतियाबिंद, प्लास्टिक सर्जरी,सिजेरियन, आदि सर्जरी के बारें में विस्तारपूर्वक वर्णन किया हैं ।

सुश्रुत ने आठ प्रकार की शल्यचिकित्सा का वर्णन किया हैं जिनमें शामिल हैं

1.छेदन कर्म


छेदन कर्म के द्धारा शरीर को बीमार कर रहें उन हिस्सों को काटा जाता हैं जो औषधियों से ठीक नहीं हो रहे हो आजकल इस शल्यक्रिया [SURGERY] के द्धारा अपेंडिक्स,गाँठों,पित्ताशय आदि की सर्जरी की जाती हैं ।


2.भेदन कर्म


भेदन कर्म के द्धारा चीरा लगाकर शल्यक्रिया [SURGERY] की जाती हैं। इस शल्यक्रिया द्धारा फोड़ो को फोड़ना और साफ करना,पेट से और फेफड़ों से पानी निकालना जैसी शल्यक्रिया की जाती हैं ।


3.लेखन कर्म 


शरीर की ऐसी कोशिकाएँ जो शरीर के अँगों को नुकसान पँहुचाती हैं या शरीर में मौजूद मृत कोशिकाएँ इस शल्यक्रिया [SURGERY] द्धारा अलग की जाती हैं। 

खराब खून बाहर निकालना ,पाइल्स सर्जरी,कैंसर जैसी सर्जरी में यह विधा उपयोग में लाई जाती हैं। 


० लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के बारे में जानकारी


4.वेधन कर्म 


वेधन कर्म में सुई की मदद ली जाती हैं । इस शल्यक्रिया द्धारा पेट में भरा पानी या जहर,शरीर के अंदरूनी भागों में भरा खराब मवाद शरीर से बाहर निकाला जाता हैं ।


5.ऐष्ण कर्म 

इस विधा में नाक के अंदर की सर्जरी ,साइनस सर्जरी,फिस्टुला की सर्जरी,आदि की जाती हैं।


6.अहर्य कर्म

अहर्य कर्म द्धारा दाँत निकालना,कानों में कुछ फँस जानें पर सर्जरी द्धारा बाहर निकालना,किड़नी से पथरी बाहर निकालना, तथा शरीर के अन्य हिस्सें जो नुकसान पहुँचा रहे हो को बाहर निकाला जाता हैं ।

7.विश्रव्य कर्म 

इस विधा में भी भेदन कर्म की तरह फोड़े में पाइप डालकर खराब मवाद निकाला जाता हैं । या फिर फेफड़ों से पानी निकाला जाता हैं ।


8.सीव्य कर्म

आपरेशन होनें के बाद सर्जरी की हुई जगह को इस विधा द्धारा सिला जाता हैं ताकि घाव जल्दी भर जाए ।

 इस शल्यक्रिया विधा में सुई और धागे का इस्तेमाल किया जाता था कालान्तर में यह तकनीक और उन्नत होती गई ।

यहाँ उल्लेखनीय हैं कि शल्यक्रिया से पूर्व उस जगह को विसंक्रमित  भी किया जाता था ताकि किसी प्रकार का संक्रमण ना फैले और विसंक्रमण के लिए त्रिफला मिला हुआ गर्म जल उपयोग किया जाता था ।

घाव के भरने हेतू घी की पट्टी उस पर लगाई जाती थी ताकि घाव जल्दी भर सकें । 

सुश्रुत घाव को जल्दी भरनें के लिए अपने रोगी को हल्दी  और अन्य औषधियों से युक्त पेय भी पिलाते थे ।


आचार्य सुश्रुत ने अपनी शल्यक्रिया को अपने अनुयायीओं को सिखाने हेतू मृत शरीर,मोम के पुतले,फल ,सब्जियों और जीवित रोगी को उपयोग में लिया था।

 आजकल की Plastic surgery जिसमें शरीर के एक हिस्से से चमड़ी निकालकर दूसरे हिस्सें में लगाई जाती हैं ,यह विधा भी आचार्य सुश्रुत ने ही दुनिया को सीखाई थी । 

आचार्य सुश्रुत Acharya Shushrut मोतियाबिंद सर्जरी,सिजेरियन द्धारा बच्चा बाहर निकालना आदि विधा में निष्णांत थें । 

सुश्रुत के लिखे सुश्रुत संहिता का आठवी शताब्दी में "किताबे -ए-सुसुरद" नाम से अनुवाद भी किया गया था ।


० ओजोन थेरेपी क्या होती हैं ?

• इंजेक्शन मोनोसेफ









टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...