सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डेल्टा प्लस वेरिएंट पर वैक्सीन कितनी प्रभावशाली है ।Delta plus variant

भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का चरम निकल चुका है और एम्स के निदेशक डाक्टर रणदीप गुलेरिया 6 से 8 हफ्तों में कोरोना की तीसरी लहर के आनें का अंदेशा जता चुके हैं। इस बीच वैज्ञानिकों ने कोरोनावायरस के डेल्टा वेरिएंट में म्यूटेशन कर बने ने डेल्टा प्लस वेरिएंट ने लोगों को संक्रमित करना शुरू कर दिया है और डाक्टर रणदीप गुलेरिया की बात पर मुहर भी लगना शुरू हो गई है


तो क्या भारत में तीसरी लहर के पीछे डेल्टा प्लस वेरिएंट जिम्मेदार होगा आईए जानते हैं डेल्टा प्लस वेरिएंट के बारें में विस्तार से
कोरोनावायरस, डेल्टा प्लस वेरिएंट


डेल्टा प्लस वेरिएंट क्या है ?

विशेषज्ञों के अनुसार डेल्टा वेरिएंट जिसे बी.1.617.2 भी कहा जाता है ,इस वायरस के स्पाइक प्रोटीन में  वायरस ने अपनी म्यूटेट होने की पद्धति से म्यूटेशन कर लिया है,जिसकी वजह से यह बहुत तेजी से संक्रमित करता है। 

चिकित्सकों के मुताबिक डेल्टा वेरिएंट जहां फेफड़ों की कोशिकाओं को संक्रमित करने में आठ दिन लगाता है वहीं डेल्टा प्लस वेरिएंट मात्र दो दिन में ही फेफड़ों को संक्रमित कर देता है।

डाक्टर एंथोनी फाउसी जो कि अमेरिकी राष्ट्रपति के चिकित्सा सलाहकार हैं का कहना है कि
 "डेल्टा प्लस वेरिएंट बहुत अधिक संक्रामक हैं। यह 15 दिनों के अंदर अपनी संक्रमण दर को दुगनी कर लेता है।"

डेल्टा प्लस वेरिएंट के संबंध भारतीय जीनोमिक्स कंसोर्टियम ( INSACOG)

भारतीय जीनोमिक्स कंसोर्टियम के अनुसार डेल्टा प्लस वेरिएंट पर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता का असर बहुत कम देखने को मिल रहा है।और यह फेफड़ों की कोशिकाओं के रिसेप्टर से बहुत तेजी से चिपकता हैं।

 

डेल्टा प्लस वेरिएंट पर वैक्सीन कितनी प्रभावशाली है

भारतीय जीनोमिक्स कंसोर्टियम के अनुसार अभी डेल्टा प्लस वेरिएंट पर वैक्सीन कितनी प्रभावशाली है इसको लेकर अध्ययन किया जाना है, किंतु यदि अब तक के आंकड़ों का विश्लेषण करें तो डेल्टा प्लस वेरिएंट से उज्जैन निवासी जिस महिला की मौत हुई थी, उसने वैक्सीन नहीं लगवाया था, जबकि महिला की मौत से कुछ दिन पहले उसके पति को भी कोरोना संक्रमण हुआ था और वह संक्रमण से उबर गए उनके पति वैक्सीनेशन करवा चुके थे,इस आधार पर हम कह सकते हैं कि महिला को संक्रमण उसके पति से ही मिला होगा । 

यदि इस केस के सन्दर्भ में बात करें तो वैक्सीन लगाने के बाद पति के फेफड़ों को कोरोना इतना संक्रमित नहीं कर पाया जितना कि महिला के फेफड़ों को संक्रमित किया। जिला चिकित्सालय उज्जैन के कोरोना रोधी प्रभारी टीम के विशेषज्ञों के मुताबिक जिस महिला की कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से मौत हुई थी उनके 95 प्रतिशत फेफड़े संक्रमित हो गए थें। 

उज्जैन जिले की एक अन्य महिला जो कोरोनावायरस के ने वेरिएंट डेल्टा प्लस से संक्रमित हुई थी और अब स्वस्थ हो चुकी है उन्हें भी वैक्सीन का पहला टीका लग चुका था और वायरस उनके फेफड़ों को बहुत कम संक्रमित कर पाया।

इस आधार पर हम कह सकते हैं कि डेल्टा प्लस वेरिएंट के खिलाफ वैक्सीन बहुत प्रभावी हथियार साबित होंगा ।


क्या डेल्टा प्लस वेरिएंट का असर बच्चों पर भी होता है?

विशेषज्ञों के अनुसार भारत में तीसरी लहर का कारण डेल्टा प्लस वेरिएंट हो सकता है लेकिन इस वेरिएंट से बच्चे बहुत गंभीर रूप से संक्रमित होंगे ऐसा कहना सही नहीं होगा क्योंकि बच्चों का इम्यून सिस्टम वायरस से लड़ने में पूरी तरह सक्षम है और यदि बच्चे संक्रमित भी हुए तो सामान्य सर्दी खांसी और बुखार होकर बच्चे ठीक हो जाएंगे।

बच्चों के गंभीर रूप से संक्रमित नहीं होने के पिछे एक वैज्ञानिक आधार यह भी है कि बच्चों के फेफड़ों की कोशिकाओं में मौजूद रिसेप्टर पर्याप्त विकसित नहीं हो पाता है जिससे वायरस फेफड़ों में प्रवेश नहीं कर पाता और बच्चे तेजी से बीमार होकर ठीक हो जातें हैं।


डेल्टा प्लस वेरिएंट से बचने के क्या उपाय है?

वैज्ञानिकों के अनुसार डेल्टा प्लस वेरिएंट से बचने का उपाय वैक्सीनेशन, पर्याप्त मात्रा में सोशल डिस्टेंसिंग,मास्क का प्रयोग और हाथों को बार बार साबुन या सेनेटाइजर से साफ करना है।

इसके अलावा संक्रमित होने पर तुरंत जांच और चिकित्सक से परामर्श अवश्य करते रहें।

यह भी पढ़ें 👇







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...