सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन योजना क्या हैं?

 आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन योजना भारत सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित एक योजना हैं, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितंबर 2021को की। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को उसके स्वास्थ्य से संबंधित एक यूनिक 14 अंको की आईडी उपलब्ध कराई जाएगी।


इस यूनिक आईडी में व्यक्ति की सेहत से संबंधित सभी सूचनाएं दर्ज होगी उदाहरण के लिए

आयुष्मान भारत नेशनल डिजिटल मिशन, Ayushman Bharat digital mission logo


• पिछली बार आप बीमार हुए थे तो आपने किस डाक्टर से परामर्श लिया था।


• कौंन न सी जांचें हुई थी।


• कौंन सी दवाईयां चली थी। 


• आपको कौंन सी दवाईयां की एलर्जी है आदि


आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन योजना के लाभ क्या हैं? 


• आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत व्यक्ति के पास आधार कार्ड की तरह 14 अंको का कार्ड रहेगा जिसमें व्यक्ति की पूरी मेडिकल हिस्ट्री रहेगी ।


• आयुष्मान भारत डिजिटल कार्ड के आधार पर डाक्टर सिंगल क्लिक के माध्यम से व्यक्ति के पुराने पर्चों, जांच रिपोर्ट को देख सकेगा।


• व्यक्ति को बार-बार अपनी पुरानी रिपोर्ट और पर्चें डाक्टर के पास ले जानें से मुक्ति मिलेगी।


• दुर्घटना के दौरान बिना देरी के यूनिक आईडी के माध्यम से मेडिकल हिस्ट्री पता कर तुरंत सही और 


• डाक्टर को मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर केस को समझने में तुरंत मदद मिलेगी।


• दुर्घटना के दौरान यूनिक आईडी के माध्यम से व्यक्ति की मेडिकल हिस्ट्री तुरंत पता की जा सकेगी जिससे सही और सुरक्षित इलाज तुरंत शुरू किया जा सकेगा।


• डाक्टर और मरीज के बीच परामर्श समय कम हो जाएगा जिससे डाक्टर कम समय में अधिक मरीजों को परामर्श उपलब्ध करा सकेंगे।


• अस्पताल और भर्ती मरीजों के बीच मेडिकल रिकॉर्ड की प्रक्रिया बहुत सरल हो जाएगी।


• गंभीर मरीजों को रेफर करनें के दौरान मेडिकल रिकार्ड के लिए मरीज के परिजनों को परेशान नहीं होना पड़ेगा और सिंगल क्लिक के माध्यम से मेडिकल रिकॉर्ड एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में शेयर किए जा सकेंगे।


• देश के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को इससे बहुत सहूलियत मिलेगी क्योंकि Telemedicine और ई फार्मेसी के माध्यम से सही स्वास्थ्य सेवा मिलेगी।


• भाषा से उत्पन्न कम्युनिकेशन गेप समाप्त हो जाएगा और हिंदी भाषी राज्यों के मरीज दक्षिण के राज्यों के डाक्टर से भी पूर्व मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर सही परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।


• अस्पतालों का मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का खर्च और मानव संसाधन बचेगा। साथ ही डिजिटल होने से कागज़ नहीं उपयोग होगा जिससे पेड़ कटने से बचेंगे और पर्यावरण सुरक्षित होगा।


आयुष्मान भारत डिजिटल कार्ड कैसें बनाएं

 

1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या National digital health mission की वेबसाइट पर जाकर ऐप डाउनलोड करें या NDHM KI WEBSITE पर जाकर रजिस्टर आप्शन क्लिक करें।


2.फिर आपको नाम, जन्मतिथि,लिंग,पूरा पता, फोटो,ई-मेल और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।


3.आधार नंबर से रजिस्टर करने पर आधार नंबर दर्ज करनें पर आटो प्रोसेस से आपका नाम,लिंग,पता, फोटो आदि दर्ज हो जाएगा।


4.इसके बाद आपको आपके मोबाइल नंबर और ई-मेल पर 14 अंको का यूनिक आईडी कार्ड मिलेगा जिसे आप प्रिंट करवा के या डिजिटल मोड़ में सुरक्षित रख सकते हैं।


आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत डिजिटल हेल्थ कार्ड की कुछ कमियां


1.हेल्थ कार्ड बनने के बाद व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा कुछ ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।



2.चिकित्सक और बड़े अस्पताल स्वास्थ्य जानकारी health insurance company को दें सकतें हैं जो व्यक्ति के निजी जीवन में सेंधमारी होगी और health insurance company को इसका फायदा मिलेगा।



3.भारत में डिजिटल साक्षरता का अभाव हैं ऐसे में डिजिटल मिशन को मिशन मोड़ में संचालित करना चुनौतीपूर्ण हो सकता हैं।



4.फार्मेसी और अस्पताल कार्ड के आधार पर मरीजों को उत्पाद और सेवाएं लेनें के लिए टारगेट कर सकते हैं।


यह भी पढ़ें 👇

• आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

• प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना

• नरेंद्र मोदी की फिटनेस का राज क्या हैं



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...