सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मेफ्रिस्टोन 200 एमजी + मिसोप्रोस्टोल 200 एमसीजी टेबलेट उपयोग, साइड-इफेक्ट

मेफ्रिस्टोन 200 एमजी + मिसोप्रोस्टोल 200 एमसीजी टेबलेट दो तरह की एलोपैथिक दवाओं का Combination हैं। जिसे अलग-अलग दवा कंपनिया एक KIT के रूप में बेचती हैं। इस MTP KIT में एक मेफ्रिस्टोन 200 एमजी टेबलेट और चार मिसोप्रोस्टोल 200 एमसीजी टेबलेट होती हैं।


मेफ्रिस्टोन 200 एमजी मुंह के द्वारा ली जानें वाली गोली हैं जबकि मिसोप्रोस्टोल 200 एमसीजी योनि मार्ग द्वारा गर्भाशय के मुंह पर रखी जाती हैं।


यह दोनों दवाएं महिलाओं के 6 से 8 सप्ताह के गर्भ को गिराने की दवाईयां हैं। 


यह दोनों दवाएं IP यानि इंडियन फार्मोकोपिया की हैं और Medical Termination of Pregnancy Act, 2002 और Medical Termination of Pregnancy Rules,2002 के अन्तर्गत बिना गायनेकोलॉजिस्ट की सलाह के नहीं खरीदी जा सकती हैं।


मेफ्रिस्टोन 200 एमजी 


मेफ्रिस्टोन एक  Antiprogestogen,Antiestrogenic,Antiminaralcorticoid गुणधर्म रखनें वाली दवाई हैं। 

मेफ्रिस्टोन गर्भाशय की दीवारों पर मोजूद इंडोमेट्रियम ऊतकों पर Antiprogestogen प्रभाव उत्पन्न करती हैं जिससे गर्भाशय संकुचित हो जाता हैं और गर्भ गर्भाशय की दीवार से अलग होकर बाहर निकल जाता हैं।


मिसोप्रोस्टोल 200 एमसीजी


मिसोप्रोस्टोल 200 एमसीजी टेबलेट गर्भाशय की मायोमेट्रियल कोशिकाओं पर विशेष प्रभाव उत्पन्न कर गर्भाशय की दीवार को संकुचित करती हैं और cervix को मुलायम कर देती हैं। फलस्वरूप गर्भ गर्भाशय से बाहर निकल जाता हैं।

माइप्रिस्टोन 200 एमजी + मिसोप्रोस्टोल 200 एमसीजी



मेफ्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल के साइड-इफेक्ट क्या हैं?


1.कभी - कभी मेफ्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल से शरीर में एलर्जी हो सकती हैं जैसे पित्ती उछलना, खुजली होना, शरीर लाल होना आदि।


2.गोली सेवन के बाद बहुत अधिक रक्तस्राव शुरू हो सकता हैं।


3.बार - बार गोली का प्रयोग करनें से किडनी क्षतिग्रस्त होने और मूत्राशय संबंधी परेशानी हो सकती हैं।


4.अस्थमा का दौरा शुरू हो सकता हैं।


5.गर्भाशय संकुचित होने से बहुत अधिक पेट दर्द हो सकता हैं।


6. अधिक रक्तस्राव के कारण एनिमिया हो सकता हैं।


7.गर्भ संकुचित और cervix मुलायम होने से vaginal infection का खतरा हो सकता हैं।



8.गोली लेनें के बाद बहुत तेज ठंड लगकर बुखार आ सकता हैं।


9.उल्टी,मचलाना,और चक्कर आनें जैसी समस्या हो सकती हैं।


मेफ्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल किसे नहीं लेना चाहिए


1.जिन महिलाओं को किड़नी संबंधित बीमारी हैं।


2.जो महिलाएं अत्यधिक कुपोषित हैं।


3.जिन्हें लीवर संबंधित गंभीर बीमारी हो जैसे लीवर सिरोसिस, हेपेटाइटिस आदि।


मेफ्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल लेनें के कितनें दिनों के बाद तक रक्तस्राव होता हैं?


मेफ्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल लेने के 14 दिनों तक सामान्य माहवारी जितना ब्लड जाना सामान्य बात मानी जाती हैं। किंतु यदि 14 दिनों के बाद भी रक्तस्राव चालू रहता है तो गायनेकोलॉजिस्ट से संपर्क करें।


मेफ्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल के साथ कौंन सी दवाईयां नहीं दी जाती हैं ?

मेफ्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल लेने के दौरान यदि आपको फंगल इन्फेक्शन से संबंधित दवाईयां जैसे Ketaconazole,Itraconazole, और ह्रदय से संबंधित दवाईयां जैसे एस्प्रीन आदि चल रही हैं तो इन दवाईयों के बारें में गायनेकोलॉजिस्ट को जरूर बताएं। 


गायनेकोलॉजिस्ट इस दौरान इन दवाईयों को रोककर माइप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल का प्रयोग करनें की सलाह देते हैं।


मिफ्रेस्टोन और मिसोप्रोस्टोल की कीमत कितनी हैं ?

मेफ्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल combination kit की कीमत भारत में 400 से 500 रुपए हैं। यह कीमत अलग-अलग कंपनियों के आधार पर हैं।


Author - healthylifestyehome

Reviewed by

Dr.N.Nagar

MBBS,MD


• आईवीएफ ट्रीटमेंट क्या हैं

• एंटीबायोटिक इंजेक्शन मोनोसेफ

• शादी से पहले के मेडिकल टेस्ट



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...