सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एलोवेरा के स्वास्थ्यवर्धक फायदे

एलोवेरा के स्वास्थ्यवर्धक फायदे

#1.एलोवेरा  क्या  हैं::-

 एलोवेरा का वानस्पतिक नाम aloe barbadensis हैं,विश्व में इस पौधे की पाँच सौ से अधिक प्रजाति पायी जाती हैं.यह पौधा विश्व की सभी जलवायु में अपनें आप को अनूकूलित करनें की विशेषता रखता हैं. अपनें चोड़ें, नुकीलें,सदाबहार गुणों के कारण यह आसानी से पहचाना जा सकता हैं. इस पौधे में निन्यानवें  प्रतिशत जल और एक प्रतिशत गुदा होता हैं.  इसमें विटामिन सी और विटामिन  बी काम्पलेक्स प्रचुरता में विधमान रहता हैं.भारतीय मनीषी पाँच हजार वर्ष पूर्व से इसके उपयोग को लेकर परिचित है.


● यह भी पढ़े 👇👇👇

● ट्यूबरक्लोसिस


० पंचकर्म क्या हैं


० धनिया के फायदे


० गौमुखासन



  #2.वैघकीय उपयोग::-

    (A). उदर रोगों में एलोवेरा का उपयोग कैसें करें 

१. कब्ज होनें पर इसका ताजा गुदा सेवन करनें से कब्ज में आराम मिलता हैं.

 २.अम्लपित्त (acidity) होनें पर आंवला रस,लोकी रस एँव मिस्री को मिलाकर सेवन करें.

 ३. पेट में ulcer हो तो  गुदा आटे मे मिलाकर रोगी को रोटी बनाकर खिलावें.

४.बवासीर में इसका 30 ग्राम गुदा मिश्री के साथ मिलाकर सुबह-शाम खाने से बवासीर ठीक हो जाता हैं । इसका गुदा बवासीर पर लगाने से बवासीर की जलन में आराम मिलता हैं ।

५. आटे में एलोवेरा का गुदा, सेंधानमक, अजवाइन और जीरा मिलाकर रोटी बनाकर गर्मागर्म खाने से एसिडिटी,पेट के छाले में बहुत आराम मिलता हैं ।

६.एलोवेरा का गुदा और नमक मिलाकर खाने से फेटी लिवर की बीमारी में आराम मिलता हैं ।

        

 (B). त्वचा रोगों में एलोवेरा का उपयोग

 १. यदि त्वचा जल गई हो तो इसका गुदा जले स्थान पर लगायें शीघ्र नई त्वचा आ जावेगी.

२.खुजली होनें पर आवँला रस,नीम रस,एँव चिरायता रस मिलाकर पीयें. एँव  प्रभावित  स्थान पर लगायें.

 ३. Lucoderma या श्वेत कुष्ठ होनें पर हल्दी, गिलोय रस,मंडूपर्णी रस,ओर बाकुची मिलाकर सेवन करें. 

 ४. चेहरे पर मुहाँसे हो तो त्रिफला के साथ सेवन करें

५.चोंट लगने पर एलोवेरा का गुदा निकालकर लगा लें, बहुत आराम मिलता हैं ।
                               

    (C). बालों से सम्बंधित समस्याओं में एलोवेरा

  १.यदि  कैंसर के बाद किमोंथेरेपी हुई हो और बाल झड़ गयें हो तो गुदे में  रीठा  शिकाकाई मिलाकर बालों पर लगायें .

 २.असमय सफेदी आ गई हो तो ब्राम्ही वटी के साथ सेवन करें


(D). महिलाओं से संबंधित समस्याओं में एलोवेरा


१. जिन महिलाओं और किशोरियों को माहवारी बहुत कष्ट के साथ शुरू होती हैं उनके लिए एलोवेरा बहुत फायदेमंद होता हैं । एलोवेरा का गुदा निकालकर इसका रस बना लें और प्रतिदिन 10 मिलीलीटर रस पीएं ।

२.माहवारी अनियमित हैं तो एलोवेरा का गुदा और अश्वगंधा चूर्ण समान मात्रा में मिलाकर प्रतिदिन एक-एक सुबह शाम सेवन करें ।

३.जिन महिलाओं को माहवारी खुलकर नहीं आती हो , वे एलोवेरा का गुदा निकालकर इसमें हल्दी मिला लें और तवे पर गर्म कर लें,इस मिश्रण को मासिक धर्म आनें से 7 दिन पूर्व नाभि से नीचे बांध लें,दो तीन लगातार बांधने से मासिक धर्म खुलकर आने लगेगा। 

इसके साथ एलोवेरा का रस भी पी सकते हैं ।


(E). श्वसन तंत्र के रोगों में एलोवेरा


१.बच्चों को न्यूमोनिया बार बार होता हो तो एलोवेरा का गुदा और हल्दी मिलाकर गर्म कर लें ,हल्का गर्म रहने पर बच्चें की छाती पर मालिश करें, कुछ दिन मालिश करने से बहुत आराम मिलता हैं ।

२.खांसी होने पर एलोवेरा जेल में, शहद, कालीमिर्च पाउडर और लोंग मिलाकर सुबह-शाम सेवन करवाने से खांसी बंद हो जाती हैं ।




एलोवेरा
 Alovera

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...