सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कब्ज का सबसे उत्तम आयुर्वेदिक इलाज TREATMENT OF CONSTIPATION

कब्ज(Constipation)

कब्ज आज के विश्व की सबसे बडी और जटिल समस्या के रूप में उभरा हैं. आज विश्व का हर तीसरा व्यक्ति कब्ज से परेशान हैं. और भोजन करने के बाद रात को पेट साफ रखने वाली औषधि की शरण मे जाता हैं.


कब्ज को हम सारी बीमारींयों की जड़ कहें तो अतिश्योक्ति नहीं होगी क्योंकि गेस,अपच,श्वास,सिरदर्द,वात व्याधि, सुस्ती,पेटदर्द,एसीडीटी और  हार्ट फेल तक कब्ज की वजह से हो सकता हैं. आधुनिक चिकित्सा पद्ति में कब्ज का कोई स्थाई इलाज नहीं हैं, जब तक उपचार लिया जाता हैं तब तक आराम रहता हैं, उपचार बन्द बीमारीं फिर शुरू, किन्तु आयुर्वैद कब्ज का रामबाण इलाज का दावा करता हैं.आईयें जानते हैं उपचार-:


कब्ज का आयुर्वेदिक इलाज


१.लघु सूतशेखर रस, श्वेत पर्पटी,प्रवाल पंचामृत रस, त्रिफला,सिनोय,अविपत्तिकर चूर्ण,बिल्व फल चूर्ण को मिलाकर सुबह शाम एक चम्मच गुनगुने जल के साथ सेवन करें .


२.सुबह एक चम्मच  त्रिफला चूर्ण को आधे गिलास पानी मे भीगोंकर रख दे रात को सोते समय इस पानी का सेवन करें.


३.योगिक क्रिया कपालभाँति,पवनमुक्तासन नियमित रूप से करतें रहें.


४.पर्याप्त नींद अवश्य ले.



५.आम में पेट साफ करने का विशेष गुण पाया जाता है अतः कब्ज में आम का सेवन विशेष लाभकारी होता हैं।



६.गुनगुने पानी में निम्बू और शहद मिलाकर पीनें से कब्ज से छुटकारा मिलता हैं ।



७.रात को सोते समय एक चम्मच एरंड तेल आधे कप दूध में मिलाकर पीनें से जीर्ण कब्ज में भी आराम मिलता हैं ।    

 


 कब्ज के लिए लाभकारी योगासन


पेट से सम्बंधित समस्यओं जैसे कब्ज, अपच,एसीडीटी व आँतों की क्रियाशीलता को बढ़ानें में पवनमुक्तासन विशेष लाभकारी है.

पवनमुक्तासन करने की विधि

कब्ज के लिए योग
पवनमुक्तासन



१.सबसे पहलें सीधे पीठ के बल लेट जायें


२. सांस भरते हुए दोनों पैरों को उठाएं व घुटनों को मोडें


३.दोनों हथेलियों को आपस में जोड़ते हुये घुट़नों को पकड़े और खींचते हुये सीने तक लायें


४. सांस छोड़ते हुये गर्दन व पीठ को उठायें व नाक को घुटनों तक लायें घुट़नों के बीच नाक होना चाहियें.


५.तीस सेकंड़ तक इस स्थति मे रहनें के बाद धीरें धीरें पुन: पूर्व की मुद्रा में आ जावें.इस आसन का समय धीरें धीरें बढ़ाते हुयें दस बारह बार तक लें जावें ़़


कब्ज से बचने के तरीके


१. पवनमुक्तासन सुबह खाली पेट करें.

२.गर्भवती महिलायें, घुट़नों की समस्या होनें पर,रीढ़ की हड्डी से सम्बंधित समस्या होने पर आसन नहीं करना चाहिये.


3.भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियाँ ,सलाद अवश्य शामिल करें.


४.मेदा से बनी चीजों,जंक फूड़,साफ्ट ड्रिंक का पूर्णत:   निषेध करें.

नोट- वैघकीय परामर्श आवश्यक हैं.


• पाइल्स का उपचार


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...