सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बाजरा खाने के फायदे [Benifit of bajra in hindi ]

बाजरा खाने के फायदे

बाजरे का परिचय :::


बाजरा मोटे अनाज के अन्तर्गत आता हैं.यह दिखनें में गोल रंग में हल्का सफेद होता हैं.भारत और दुनिया के अनेक देशों की यह प्रमुख खाद्य फसल हैं.जिसे मनुष्य और जानवर बड़े चाव से खातें हैं.बाजरा एक संतुलित आहार हैं.

बाजरा की पोषणीय महत्ता को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र की साधारण सभा ने सन् 2023 को "अन्तरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष"घोषित किया है । अन्तरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष घोषित करने का मुख्य उद्देश्य यही हैं कि आमजन बाजरा को अपने खाद्य सुरक्षा में शामिल करें ताकि बाजरे की खेती को प्रोत्साहन मिल सकें ।




अन्तरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष 2023
 बाजरा





बाजरे की प्रकृति :::


 बाजरा गर्म, स्वादिष्ट, नमकीन और पचनें में आसान होता हैं



बाजरे में पाए जाने वाले पौषक तत्व



प्रोटीन.  वसा     रेशा     फास्फोरस

  11.6gm.   5gm.     1.2gm.            296mg




पोटेशियम.       कैल्सियम.    मैग्निशियम

   307mg.                45 mg.                          137 mg




 सल्फर.            लोहा.             सोड़ियम. 

 147mg          8.0mg.          10.9 mg






 कापर.        जिंक.      मैगनीज. 

1.06 mg.           3.1 mg.           1.15 m





मालिब्ड़ेनम.       कैलोरी        कैरोटीन.  

 0.069 mg.                 361 kc.              13micro mg





थायमिन.    राइब्लोफ्लेविन.   नायसिन

0.33 mg.            0.25 mg.                       2.3 mg





फोलिक एसिड़

  14.7 mg.                              (प्रति100gm)






बाजरा के फायदे



:::  बाजरा भारत के कई हिस्सों जैसे राजस्थान,गुजरात ,मध्यप्रदेश हरियाणा आदि राज्यों में बड़े चाव से खाया जाता हैं.कई ज़गह ये खाद्य  पदार्थ से बढ़कर सांस्कृतिक,धार्मिक रिति रिवाज का अंग बन चुका हैं,जैसे राजस्थान में शादी,पारिवारिक आयोजनों में इसके बने व्यंजन ही कुल देवता को अर्पित कर आयोजन सम्पन्न होता हैं


बाजरा वसा का बहुत अच्छा स्रोंत हैं,अत: कुपोषण से ग्रस्त शिशुओं को बाजरे की थूली (porridge) बनाकर उसमें घी मिलाकर सेवन करवानें से कुपोषण मिट़ जाता हैं.

::: दूधारू पशुओं,भारवाही पशुओं के लिये बाजरा या इसकी चरी विशेष और महत्वपूर्ण हैं,क्योंकि इसके सेवन से दूधारू पशुओं को दूध अधिक उतरता है.वहीं भारवाही पशुओं को बल प्राप्त होता हैं.



 •गर्भवती स्त्रीयों को प्रसव पूर्व और प्रसव पश्चात इसका अवश्य सेवन करना चाहियें क्योंकि इसमें मोजूद आयरन,प्रोटीन, कैल्सियम, और फास्फोरस माँ और शिशु को खून,हड्डीयों की कमज़ोरी, और प्रोटीन की कमी से बचाता हैं.


::: यह रक्त को साफ करता हैं.इसमें उपस्थित सल्फर त्वचा संबधित समस्या जैसे फोड़े फुंसियाँ, और मुहाँसे को समाप्त कर देता हैं.


::: आँखों को स्वस्थ मज़बूत और सुड़ोल बनानें में बाजरा बहुत उपयोगी होता हैं.अत:अंकुरित बाजरा सुबह के नाश्ते में अवश्य शामिल करें.


::: बाजरे का आटा,जौ का आटा,चावल का आटा 4:3:1 में मिलाकर इसे गर्मीयों में पानी मिलाकर सेवन करनें से लू ( heat stroke) में बहुत आराम मिलता हैं.चाहे तो स्वादानुसार नमक शक्कर मिला सकते हैं.


:::  यदि हड्डीयों से संबधित समस्या हो तो बाजरा की रोटी दूध के साथ सेवन करें.


::: आपरेशन के पश्चात स्वास्थ लाभ ले रहे हो तो इसकी थूली (porridge) सम्पूर्ण आहार के रूप ली जा सकती हैं.


• बाजरे में पाए जाने वाला जिंक खनिज दस्त की रोकथाम करता है यदि दसरत लम्बे समय से बंद नहीं हो रहें हैं तो बाजरे की रोटी दही के साथ सेवन करें बहुत जल्दी दस्त बंद हो जाएंगे।

• जिन लोगों को टेकीकार्डिया यानि ह्रदय की धड़कन अनियमित हो ,ऐसा लगता हो कि ह्रदय बहुत तेजी से धड़क रहा हो तो ऐसे लोग  बाजरा का आटा और छाछ मिलाकर राबड़ी बना लें और सुबह शाम सेवन करें ।

• जिन लोगों को निम्न रक्तचाप की समस्या हो और सुबह उठते से ही चक्कर आते हो,उल्टी जैसा महसूस होता हो,ऐसे लोग रात के भोजन में बाजरा अवश्य शामिल करें। क्योंकि बाजरे में मौजूद उच्च पोटेशियम, सोडियम रक्तचाप सही रखने में मदद करता हैं ।

• बाजरा त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता हैं इसमें मौजूद सल्फर क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत करता हैं । इसके लिए बाजरा के आटे का पेस्ट बनाकर चेहरे और शरीर पर लगाना चाहिए।

• बाजरे में पाए जाने वाला कापर या तांबा शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी करता हैं । बाजरे को अंकुरित कर सुबह के नाश्ते में शामिल करें,रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं ।


• बाजरे में पाए जाने वाला मालिब्डैनम नामक सूक्ष्म पोषक तत्व मस्तिष्क के विकास के लिए बहुत आवश्यक होता हैं इसके कमी से मानसिक विकलांगता और आंखों के दोष उत्पन्न हो जातें हैं अतः बाजरा खाने से इन बीमारियो से बचाव होता हैं ।


• जो लोग कोमा में चले जाते हैं उनके लिए बाजरा बहुत ही उपयोगी माना जाता हैं क्योंकि इसमें मौजूद मालिब्डेनम मस्तिष्क को सक्रिय रखने का काम करता हैं । अतः बाजरे के आटे की राबड़ी बनाकर कोमा में चले गए व्यक्ति को पीलाने से आराम मिलता हैं।

• बाजरे में पाए जाने वाला जिंक मनुष्य की स्वाद और सूंघने की क्षमता को प्रभावित करता हैं, जिंक की कमी होनें पर मनुष्य को भोजन का स्वाद और सुगंध नहीं महसूस होती हैं। अतः बाजरे का सेवन करने से स्वाद और सूंघने की शक्ति बढ़ती हैं ‌।

• बाजरा में सोडियम बहुत ही उच्च मात्रा में मौजूद रहता है, यह सोडियम मांसपेशियों के स्वास्थ लिए एक उत्तम पदार्थ है जिसके सेवन से मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या नहीं होती हैं। 

• सोडियम रक्त में खनिज और पानी का संतुलन बनाकर रखता है इसके लिए बाजरे की रोटी दूध के साथ सेवन करें।

• बाजरा ग्लूटेन फ्री होता हैं अतः ऐसे लोग जिन्हें ग्लूटेन से एलर्जी हो वह बाजरा का सेवन कर सकते हैं।

• बाजरा प्रोटीन से भरपूर होता हैं अतः कुपोषण से ग्रस्त बच्चों और महिलाओं को इसका सेवन करवाना चाहिए।

• वसा, कैल्शियम और आयरन का उत्तम स्त्रोत होने से बाजरा वज़न और शरीर की लम्बाई बढ़ाता हैं। राजस्थान में बाजरा बहुत अधिक खाया जाता है और आपने देखा होगा कि राजस्थान के लोगों की ऊंचाई और वजन भारत के अन्य राज्यों जहां बाजरा नहीं खाया जाता के मुकाबले अधिक होता हैं।


बाजरा खानें के नुकसान क्या हैं

• जिन लोगों को हाइपोथायरॉइडिज्म होता हैं उन्हें बाजरा नहीं खाना चाहिए क्योंकि बाजरा में गाइटरोजेनिक नामक तत्व होता हैं जो थाइराइड ग्लैंड को थाइराइड हार्मोन बनाने से रोकता हैं।

• जिन लोगों को पथरी हैं उन्हें भी बाजरा कम मात्रा में खाना चाहिए क्योंकि बाजरा कैल्शियम का बहुत अच्छा स्त्रोत है और अधिक कैल्शियम पथरी के आकार को बढ़ा देता हैं।

• बाजरा गर्म प्रकृति का होता हैं अतः ऐसे व्यक्ति जिनका पित्त बढ़ा हो उन्हें बाजरा सेवन गर्मियों में सावधानी पूर्वक करना चाहिए हो सकें तो दही,छाछ,मिश्री मिलाकर इसकी तासीर सामान्य कर लें।

० बरगद पेड़ के फायदे

• गेंदे के फूल के औषधीय गुण



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...