सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हाइपोसलाइवेशन क्या होता है

हाइपोसलाइवेशन यानि लार का कम बनना

  1. लार मनुष्य शरीर की कार्यपृणाली को सुचारू चलानें मे महत्वपूर्ण योगदान देती हैं.क्योंकि इसके माध्यम से अाहार का पाचन बड़ी सरलता से होता हैं.किन्तु यदि लार का बनना हमारें मुँह  में कम हो जाता हैं,या लार ग्रन्थिया पर्याप्त मात्रा में लार का उत्पादन नही कर पाती हैं,तो इस अवस्था को हाइपोसलाइवेशन कहते है.इस बीमारी के कई लक्षण हैं,जैसे


# हाइपोसलाइवेशन के लक्षण :::

१.मुँह का सुखना .

२.बोलचाल में तकलीफ़ होना

३.खाने - पीनें ,निगलने में परेशानी होना.

४.मुँह में सक्रंमण होना.

५. बार - बार छाले होना.

# हाइपोसलाइवेशन के कारण :::

१.लार ग्रन्थियों का अपर्याप्त विकास जिसकी वजह से छोटी उम्र से ही यह समस्या पैदा हो जाती हैं.

२.लार ग्रन्थियों में होनें वाला कोई जीवाणुजनित संक्रमण जिससे लार बनना बंद हो जाती हैं.

३.कोई विशेष दवाईयों के प्रभाव की वजह से भी लार बनना बंद हो सकती हैं.

४.कोई बीमारी के प्रभाव से भी  लार उत्पादन की प्रक्रिया बाधित होती हैं,जैसे गठिया रोग में अधिकांशत: देखा गया हैं.

५.बार - बार होनें वाला डिहाइड्रेशन लार उत्पादन में कमी पैदा कर देता हैं.

६.बच्चों या बड़ों द्धारा बार - बार नाखून दाँत से कुतरनें की वज़ह से नाखूनों के बीच से फंगल नाखून से सीधा मुँह में पँहुच जाता हैं,फलस्वरूप लार ग्रन्थियाँ फूलकर लार उत्पादन बंद कर देती हैं.

७.कुछ विशेष माउथवाश का लगातार इस्तेमाल करनें से भी लार कम बनना शुरू हो जाती हैं.

#समस्या का प्रबंधन :::

वैसे यह समस्या कुछ सामान्य से उपायों द्धारा ठीक हो जाती हैं,किन्तु यदि लम्बे समय तक ठीक नहीं हो रही हो तो विशेषग्य से परामर्श करना आवश्यक हो जाता हैं आईयें जानतें कुछ उपायों के बारें में जिससे की बीमारी का बेहतर प्रबंधन किया जा सकें.

१.कुनकुने पानी में हल्दी पावडर और सेंधा नमक डालकर मुँह में दो मिनिट के लिये भर ले यह प्रयोग सुबह शाम नियमित रूप से करें.

२. चाटकर खानें वाले पदार्थों का सेवन अधिक से अधिक करना चाहियें जैसे इमली की चटनी,टमाटर साँस आदि.

३.हरड़ को भूनकर उसे मुँह में रखकर चूसना चाहियें.

४.निम्बू पर नमक डालकर चूसना चाहियें परन्तु उच्च रक्तचाप के मरीज यह प्रयोग न करें.

५.पर्याप्त मात्रा में भूख होनें पर ही भोजन करना चाहियें.

६.कम शुगर वाली च्यूइंगम को चबाना चाहियें.

७.पानी की पर्याप्त मात्रा का सेवन करें जिससे शरीर डिहाइड्रेट नही हो.

८.जिन चीजों के स्मरण से मुँह में पानी आता हो उनका स्मरण करने से लार तेजी से पनती हैं,जैसे इमली ,आम की चट़नी,अमरूद बैर आदि.

९. नियमित रूप से भ्रामरी प्राणायाम करनें से लार ग्रन्थि की कार्यपृणाली सुचारू बनती हैं.

१०.यदि इस बीमारी के समय मौन धारण कर लिया जावें तो लार उत्पादन सुचारू रूप से चालू हो जाता हैं.



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...