सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Chandrasekhar Aajad चन्द्रशेखर आजाद

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
चन्द्रशेखर आजाद

///जीवन परिचय/// :::

1.पूरा नाम -- पंडित चन्द्रशेखर तिवारी
2.दूसरा नाम -- आजाद
3.जन्म       -- 23 जुलाई 1906
4.जन्म स्थान -- भाबरा [मध्यप्रदेश]
5.मृत्यु          -- 27 फरवरी 1931 ,अल्फ्रेड़ पार्क
                          इलाहबाद 

चन्द्रशेखर आजाद के पिता का नाम पंडित सीताराम तिवारी था.वे उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले के बदर गाँव के रहने वाले थे.अपने गाँव मे भीषण अकाल पड़ने के कारण वे अपने रिश्तेदार के यहाँ भाबरा आ गये और यही बस गये.आरम्भिक शिक्षा के पश्चात वे बनारस चले गये जहाँ संस्कृत विधापीठ मे भर्ती होकर संस्कृत का अध्ययन करने लग गये.


आजाद बचपन से ही निर्भीक प्रवृत्ति के थे.एक बार दीपावली के समय उनका साथी रंग - बिरंगी माचिस की तीलीयाँ जलाने मे काफी डर रहा था.


आजाद ने यह देखा तो उससे माचिस लेकर कहा कि तुम कितने डरपोक हो और आजाद ने माचिस से सभी तिलियाँ निकालकर उन्हें माचिस पर रगड़ दिया चूंकि तिलीयाँ आडी तिरछी रखी हुई थी और कुछ तिलीयों का मुँह आजाद की तरफ था,अत: उन तिलियों से आजाद का हाथ जल गया परन्तु आजाद ने तब तक तिलीयों को नही छोडा जब तक कि सारी तिलीयाँ जल नही गई

///असहयोग आन्दोलन/// :::

आजाद में राष्ट्रभक्ति कूट कूटकर भरी थी.यही कारण हैं,कि बहुत कम उम्र मे वो मातृभूमि को आजाद करने का व्रत ले चुके थे.


1921 में जब असहयोग आन्दोलन महात्मा गाँधी के नेतृत्व मे चला तो आजाद ने उसमे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.


एक बार आजाद को धरना देते वक्त पुलिस ने गिरफ़्तार कर मजिस्ट्रेट खरेघाट के समक्ष पेश किया,खरेघाट अपने कठोर फैसलों से बहुत चर्चित थे किन्तु आजाद को इससे कोई फर्क नही पड़ा और जब खरेघाट ने आजाद से प्रश्न पूछना शुरू किया तो उन्होनें निम्न उत्तर दिये


खरेघाट -- तुम्हारा नाम ?

चन्द्रशेखर -- मेरा नाम आजाद हैं.

खरेघाट   -- पिता का नाम ?

चन्द्रशेखर -- स्वाधीन

खरेघाट   -- घर कहाँ हैं ?

चन्द्रशेखर -- जेलखाना


खरेघाट इन उत्तरों को सुनकर तिलमिला उठे और उसने आजाद को 15 बेंत मारनें की सजा सुना दी निर्भीक आजाद ने 15 बेंतो के भरपूर वार अपनी पीठ पर सहे किन्तु उनके मुहँ से सिर्फ भारत माता की जय और महात्मा गाँधी की जय ही निकला


इस घट़ना के समय आजाद की उम्र मात्र 14 वर्ष थी,किन्तु उनके कामों ने उन्हें देशव्यापी प्रसिद्धि दिला दी,फलस्वरूप आजाद का सभी जगह नागरिक अभिनंदन किया जानें लगा.


///काकोरी काण्ड़/// :::


बनारस में रहकर आजाद क्रांतिकारी विचारधारा की ओर अग्रसर हो गये मन्मथनाथ गुप्ता और प्रणवेश चटर्जी के साथ मिलकर उन्होनें हिन्दुस्तान रिपब्लिक एसोसिएशन बनाया.इस दल के माध्यम से आजाद मातृभूमि को शीघृ स्वतंत्र करना चाहते थे.


इसी क्रम में इनकी मुलाकात रामप्रसाद बिस्मिल से हुई चूंकि क्रान्तिकारी गतिविविधियों के लिये धन की आवश्यकता थी,अत: इन्होनें ब्रिटिश खजाना लूटने की योजना बनाई.


९ अगस्त १९२५ को इन्होनें लखनऊ के पास काकोरी नामक स्थल पर रेल मे जा रहे सरकारी खजाने को लूट लिया इस घट़ना ने ब्रिटिश साम्राज्य को हिलाकर रख दिया .और शासन पूरी मुस्तेदी के साथ क्रान्तिकारीयों के पिछे पड़ गया धिरे - धिरे एक - एककर क्रान्तिकारी पकडे गये परन्तु आजाद पुलिस के हाथ नही लगें,वे भेष बदलकर झांसी के पास ओरछा में रहनें लगे,इस दोरान उन्होनें नये सिरे से संगठन खड़ा किया जिसका नाम " हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिक आर्मी एण्ड़ एसोसिएशन " रखा.इस दल को मास्टर रूद्रनारायण सिंह का अच्छा सहयोग मिला.


झांसी में ही आजाद को सदाशिव राव मलकापुरकर,भगवान दास माहौर और विश्वनाथ वैश्यपायन नामक अच्छे साथी मिलें.


कुछ दिनों में दल का कार्यक्षेत्र पंजाब तक फैल गया यहाँ उन्हें भगतसिंह और राजगुरू महान क्रान्तिकारियों का भरपूर सहयोग मिला.

///लाला लाजपतराय की मृत्यु का बदला///


जब साइमन कमीशन भारत आया तो उसके विरोध में अनेक नेताओं ने देशभर में शांतिपूर्वक प्रदर्शन किये ,जब लाहोर में साइमन कमीशन का विरोध लाला लाजपत राय ने किया तो पुलिस ने उन पर बेरहमी से लाठीयाँ बरसाई कि कुछ दिनों बाद उनकी मृत्यु हो गई यह बात आजाद को चुभ गई और उन्होंनें भगतसिंह ,और राजगुरू के साथ मिलकर लाठियाँ चलवानें वाले पुलिस अधिकारी साँण्डर्स की हत्या कर लाजपत राय की मृत्यु का बदला लेनें का निश्चय किया.


१७ दिसम्बर १९२८  को चन्द्रशेखर आजाद ,भगतसिंह और राजगुरू ने लाहोर मे पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में साण्डर्स को घेर लिया ज्यो ही साण्डर्स अपने अंगरक्षक के साथ मोटर साईकिल पर बैठकर जानें लगा राजगुरू ने गोली चला दी जो उसके मस्तक पर जा लगी भगतसिंह ने भी आगे बढ़कर चार - पाँच गोलीयाँ साण्डर्स पर चलाकर उसकी जीवनलीला ही समाप्त कर दी.जब उसका अंगरक्षक आगे बढ़ा तो आजाद ने उसको भी गोली से समाप्त कर दिया.सम्पूर्ण भारत में क्रान्तिकारीयों की इस कार्यवाही को सराहा गया.


यह भी पढ़े 👉👉👉नक्सलवाद और आतंकवाद



///अल्फ्रेड पार्क में आजाद की शहादत///


२७ दिसम्बर १९३१ को आजाद अपने साथी सुखदेव राज के साथ अल्फ्रेड पार्क में बेठकर विचार - विमर्श कर रहे थे,तभी किसी भेदिये ने आजाद के पार्क में बैठे होनें की सूचना पुलिस अधीक्षक नाटबाबर को दे दी .


पुलिस ने आजाद को पार्क में घेर लिया ,आजाद ने सुखदेव को भगा दिया,और स्वंय मोर्चे पर डट गये लम्बें संघर्ष के बाद आजाद को चार गोलीयाँ शरीर में  लगी,जब आजाद के पास मात्र एक गोली बची थी तब उन्होनें जिन्दा पकड़े जानें के भय से अपनी बची हुई गोली को अपनी कनपटी पर रखकर चला दिया,इस प्रकार मात्रभूमि का यह वीर सपूत बिना अंग्रेजों के हाथ लगे "आजाद" हो गया.




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की शुरुआत कब हुई थी

  प्रश्न 1.भारत में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की शुरुआत कब हुई थी ? उत्तर - भारत में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की शुरुआत का श्रेय एक फ्रांसीसी पर्यटक डॉ.जान मार्टिन हानिगबर्गर को जाता हैं। डॉ.जान मार्टिन सन् 1810 में भारत घूमने आए तो उन्होंने पंजाब के शासक महाराजा रणजीत सिंह के गले का इलाज होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से सफलता पूर्वक किया था। महाराजा रणजीत सिंह डॉ.जान मार्टिन हानिगबर्गर के होम्योपैथिक पद्धति से किए गए इलाज से बहुत प्रभावित हुए थें। उल्लेखनीय है कि डॉ.जान मार्टिन हानिगबर्गर होम्योपैथी के जनक डॉ.सेमुएल हैनीमैन के शिष्य थे । सन् 1810 के बाद होम्योपैथी का प्रचार प्रसार जारी रहा और बंगाल में यह चिकित्सा पद्धति से बहुत लोकप्रिय हो गई। प्रश्न 2.भारतीय होम्योपैथी का पिता Father of Indian homeopathy किसे कहा जाता हैं ? उत्तर 2. भारतीय होम्योपैथी का पिता Father of Indian homeopathy बाबू राजेंद्र लाल दत्त Babu Rajendra lal Dutta को कहा जाता हैं।  बाबू राजेंद्र लाल दत्त ने भारत में होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया इसीलिए उनकों भारतीय होम्योपैथी ...

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...