सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बहेडा का वानस्पतिक नाम, और औषधीय उपयोग

बहेड़ा 

आयुर्वेदिक औषधी
 बहेडा

बहेडा का वृक्ष baheda ka vruksh बहुत ऊँचा होता हैं । बहेडा का तना 10 से 20 फीट की गोलाई का होता हैं ।इसकी छाल मोटी सफेद रंग की और ऊबड़ खाबड़ होती हैं ।

बहेडे के पत्ते चोड़े ,अंडाकार और 3 से 8 इंच तक लम्बे होतें हैं । पत्तों का रंग कत्थई होता हैं । और इन पत्तों में से बहुत तेज गंध आती हैं । 


शीतकाल के प्रारंभ मेंं इसमें फल लगते हैं जो दिसम्बर तक पकते हैं । ये फल अंडाकार होता हैं ।

बहेडा वृक्ष से बबूल के गोंद की तरह एक गोंद निकलती हैं। 


बहेडा का वानस्पतिक नाम 

Teminalia Belerica टर्मिनेलिया बलेरिका


बहेड़ा का संस्कृत नाम 


विभितकी,बहेडक,विषघ्न

बहेडा का हिन्दी नाम 

गुल्ला,बहेडा,बहुरा,सागोना,गुल्ला 


आयुर्वेद मतानुसार बहेडे की प्रकृति 


रूक्षंस्वादुकषायाम्लंकफपित्तहरंपरम्।रसासृडमांसमेदोजानदोषान्हन्तिविभितम्।।

अर्थात बहेडा रूक्ष,स्वादिष्ट,कषाय,अम्लीय होता हैं कफ पित्त को नष्ट़ करनें वाला । रस,रक्त,मांस,और मेद के सम्पूर्ण दोषों को दूर करनें वाला होता हैं ।


बहेडे के औषधीय उपयोग bheda ka oshdhiy upyog


पित्त की सूजन में 


बहेडे के बीज का छिलका बाँटकर पानी के साथ 3 ग्राम सुबह शाम लेनें से पित्त की सूजन मिट जाती हैं ।


पित्तज कफज बुखार में


ऐसा बुखार जिसमें चक्कर आ रहें हो गीली खाँसी हो में बहेडा का काढ़ा बहुत फायदा पंहुचाता हैं ।


भूख नही लगना 


बहेडा फल का चूर्ण सुबह शाम 3 - 3 ग्राम लेनें से भूख खुलकर लगती हैं । 

खाँसी में बहेड़ा 


बहेडा के छिलके को मुँह में रखकर चूसनें से खाँसी में आराम मिलता हैं ।और बलगम ढीला होकर बाहर निकल जाता है।

शरीर की जलन दूर करनें में


बहेडा को पानी के साथ पीसकर हाथ पैरों पर लगानें से गर्मी के कारण होनें वाली हाथ पैरों की जलन दूर होती हैं ।


गैस की समस्या में


बहेडा को भोजन उपरांत चूसकर खानें से पेट की गैस समाप्त हो जाती हैं ।

ह्रदय की तेज धड़कन में या टैकीकार्डिया में

बहेडा पेड़ की छाल दो चुटकी सुबह शाम गाय के दूध के साथ लेनें से ह्रदय की धडकन सामान्य हो जाती हैं ।

कामेच्छा बढानें में 


बहेडा के छिलके को सुबह शाम शहद या दूध के साथ लेनें से स्त्री पुरूष की बढ़ती उम्र के साथ होनें वाली कामेच्छा की कमी दूर होती हैं ।

आवाज बैठना 


बहेडे को सैंधा नमक के साथ भून ले और इसे लम्बें समय तक चूसे इससे आवाज बैठना की समस्या दूर हो जाती हैं ।


अर्श रोग में 


बहेडा फल अर्श रोग की सर्वमान्य औषधी हैं पके हुये बहेडे फल का चूर्ण सुबह शाम 3 - 3 ग्राम लेनें से अर्श रोग समाप्त हो जाता हैं ।


बलगम बाहर निकालनें में


बहेडा के पत्तों का काढा बनाकर पीनें से छाती में जमा पुरानें से पुराना बलगम बाहर निकल जाता हैं ।


आंखों की रोशनी बढानें में


बहेडा के चूर्ण को रात को पानी में गलाकर सुबह बारीक छलनी से छान लें इस तरह इस पानी से आँख धोनें से आँखों की रोशनी बढ़ती हैं ।

श्वास रोगों में


बहेडे के पत्तों एँव धतूरे के पत्तों को समान मात्र
 में मिलाकर धूम्र लेनें से श्वास रोग में आराम मिलता हैं ।

इसी प्रकार बहेडा का चूर्ण बनाकर आधा - आधा चम्मच बकरी के दूध के साथ लेनें से श्वास रोग समाप्त हो जाता हैं ।


मुहाँसे पर 


बहेडे का तेल सोतें समय मुँहासे पर लगानें से मुहांसे समाप्त हो जातें हैं ।

बालों पर बहेडा 


बहेडे का चूर्ण और आँवला चूर्ण समान मात्रा में मिलाकर रातभर पानी में भिगो दें सुबह इस पानी से बाल धो लें इस तरह बाल धोनें से बाल सफेद होना बंद हो जातें हैं । और बाल झडना बंद हो जातें हैं ।


खुजली रोग में 


बहेडे का तेल खुजली वाली जगह पर लगानें से खुजली चलना बंद हो जाती हैं ।

बच्चों के मलावरोध में 

बच्चे यदि दो तीन दिन तक मल नही त्यागे तो बहेडे का मुरब्बा बनाकर उन्हें खिलायें यह समस्या हमेशा के लिये समाप्त हो जायेगी ।


दर्द में 


बहेडा उत्तम दर्दनाशक औषधी हैं । बहेडा चूर्ण 5 ग्राम शहद के साथ मिलाकर  लेनें से शरीर में कही भी दर्द हो आराम मिल जाता हैं ।

हरड बहेडा आँवला मिलाकर आयुर्वेद की विश्व प्रसिद्ध औषधी त्रिफला का निर्माण होता हैं । इनके बारें में एक कहावत प्रचलित हैं 

हरड़,बहेडा,आँवला घी शक्कर संग खाय। हाथी दाबे कांख में चार कोस ले जाय ।। 

अर्थात हरड़ बहेडा और आँवला को घी शक्कर के साथ मिलाकर खानें से इतनी ताकत आ जाती हैं की हाथी के बच्चे को उठाकर चार कोस तक ले जाया जा सकता हैं ।

घाव पर बहेड़ा

बहेड़ा के बीज को बारिक पीसकर ऐसा घाव जिसमें रक्तस्राव हो रहा हो लगाने से रक्तस्राव नियंत्रित हो जाता है और घाव शीघ्रता से भर जाता है।

एलर्जी में बहेड़ा के फायदे

बहेड़ा में Chebulagic acid पाया जाता हैं जो एंटी एलर्जिक गुण प्रदर्शित करता हैं। अतः जिन लोगों को एलर्जी की समस्या हो उन्हें बहेड़ा जरुर खाना चाहिए।


• टाप स्मार्ट हेल्थ गेजेट्स

दही खाने के फायदे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...