सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

14 औषधीय गुण थूहर के

14 औषधीय गुण थूहर केे


थूहर आयुर्वेद चिकित्सा में बहुत महत्व का पौधा है,इसका पौधा दस फ़ीट तक ऊंचा होता है । थूहर में लगने वाली लम्बी लम्बी डंडे के समान होती हैं ,जिन पर तीखे कांटे निकले रहते हैं ।

थूहर के पत्ते 6 इंच तक लम्बें और ढाई इंच तक चोडे होते हैं । थूहर का कोई भी भाग तोड़ने पर सफेद दूध निकलता है

14 औषधीय गुण थूहर के
थूहर


थूहर का संस्कृत नाम 

थूहर को संस्कृत में स्नूही,सुधा,समन्त दुग्धा,वज्रा नाम से जाना जाता हैं ।

थूहर का लेटिन नाम

थूहर को लेटिन भाषा में fuphorbia nerifolia (यूफोर्बिया नेरिफोलिया) के नाम से जानते हैं ।

थूहर का हिन्दी नाम

थूहर को हिन्दी में सेहुंड,कांटा थूहर, थूहर छोटा के नाम से जाना जाता हैं ।

आयुर्वेद मतानुसार प्रकृति

आयुर्वेद मतानुसार थूहर गर्म, कड़वी,भारी,होती हैं, थूहर का दूध भी गर्म,तीखा और रेचक होता है ।

थूहर के औषधीय गुण या थूहर के फायदे


1.दस्त लगानें में

यदि किसी को बहुत दिनों से दस्त नहीं हो रहें हैं तो थूहर के दूध में हरड़,पीपल और निशोंध पीसकर चटा दें , बहुत तेज दस्त लगेंगे ‌।

2.बिच्छू का विष उतारने में 

थूहर की जड़ को कालीमिर्च के साथ पीसकर बिच्छू काटने वाली जगह पर लगाने से बिच्छू का जहर उतर जाता हैं। 

3.मस्सों को हटाने में

शरीर पर मौजूद मस्से , गांठें और फोड़े फुन्सी पर थूहर का दूध लगाने से मस्से, फोड़े फुन्सी मिट जाते हैं ।

4.खांसी में थूहर के पत्तों का उपयोग

थूहर के दो पत्तों को आग पर गर्म कर लें, इसके पश्चात इन पत्तों का रस निकालकर इसमें थोड़ा सा सैन्धा नमक मिलाकर पीएं।  खांसी  बंद हो जाती हैं ।

5.अस्थमा में थूहर के औषधीय फायदे

थूहर के दूध को ,अदरक रस,हल्दी,शहद और कालीमिर्च के साथ मिलाकर प्रतिदिन सुबह शाम खाने से अस्थमा में बहुत आराम मिलता हैं।

6.कानदर्द में थूहर के फायदे

थूहर के पत्तों का रस निकालकर एक दो बूंद कान में डालने से कानदर्द बंद हो जाता हैं ।

7.पेटदर्द में

थूहर के दो तीन पत्तों का रस निकालकर , इसमें थोड़ा सा निम्बू का रस मिला लें,पेटदर्द में दो तीन बार सेवन करें । आराम मिलेगा।

8.आफारा में थूहर के फायदे

थूहर के दूध में थोड़ी सी अजवाइन मिलाकर पीस लें, यदि आफारा (पेट फूलने में) हो गया है तो आधा चम्मच मिश्रण खिलाएं बहुत आराम मिलता हैं ।

9.सूजन उतारने में

थूहर के पत्तें और थूहर का दूध गर्म कर सूजन वाले स्थान पर लगाकर कुछ देर गर्म पानी से सेंकने से बहुत शीघ्र आराम मिलता हैं।

10.बेहोशी में थूहर के फायदे

यदि व्यक्ति बेहोश हो जाता हैं तो थूहर का दूध एक चम्मच शहद में मिलाकर बेहोश व्यक्ति की जीभ पर डाल दें,ऐसा करने से बेहोश व्यक्ति होश में आने लगेगा ।

11.गेंग्रीन में थूहर के फायदे

थूहर के तने का गुदा , अदरक रस,और हल्दी समान मात्रा में मिलाकर एक चम्मच सुबह एक चम्मच शाम को खिलाएं मधुमेह के कारण हुआ गेंग्रीन ठीक होता है ।

12.आंखो के रोग

थूहर का दूध घी में मिलाकर रूई के फुए की सहायता से आंखों पर रखें,ऐसा करने से आंखों से संबंधित परेशान जैसे आंखों का दर्द, आंखों का सुखापन, आंखों से कम दिखाई देना आदि में आराम मिलता हैं ।

13.वजन घटाने में


थूहर का दूध तना और पत्ता बहुत उष्ण होता है। इसके सेवन से शरीर की चर्बी बहुत तेजी से पिघलती है। 

थूहर के दूध को शहद के साथ मिलाकर सुबह-शाम एक चम्मच चाटने से वजन बहुत तेजी से कम होता है ।

इसी प्रकार थूहर के तने का चूर्ण एक चम्मच सुबह शाम सेवन करने से वजन कम होता है ।

14.अर्श में

अर्श में यदि गुदा मार्ग से मस्से लटक रहें हैं तो थूहर का दूध इन मस्सों पर विशेषज्ञ की देखरेख में लगाएं,मस्से बहुत आसानी से निकल जाएंगे। 


थूहर के नुक़सान

थूहर का पेड़, दूध,तना बहुत ही गर्म प्रकृति के होते हैं,इसकी अधिक मात्रा सेवन करने से बहुत तेज दस्त लग सकतें हैं।

इसी प्रकार इसके सेवन से पेट में मरोड़,उल्टी, चक्कर आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

[नोट :- थूहर के सेवन से पूर्व वैद्यकीय परामर्श  अवश्य पर्याप्त करें]

• जीवनसाथी के साथ नंगा होकर सोने के फायदे और नुकसान

० नीम के औषधीय गुण

० लहसुन के औषधीय गुण

• नाखून देखकर जानिए सेहत का हाल

• गूलर के औषधीय गुण

• काला धतूरा के फायदे और नुकसान

• चुकंदर खाने के फायदे

• बरगद पेड़ के चमत्कारिक फायदे

• बबूल के फायदे क्या हैं

• ब्रेस्ट कैंसर से बचने के तरीके क्या हैं

• मेफ्रिस्टोन टेबलेट के उपयोग

 • कीटो डाइट के फायदे और नुकसान


• दही खाने के फायदे


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...