सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Home Remedies - घमोरियां मिटाने का घरेलू उपचार

मोरियां मिटाने की Home Remedies 

गर्मियां आते ही कई लोगों को घमोरियां इस तरह परेशान करने लगती हैं कि इनके कारण सामान्य दिनचर्या भी प्रभावित होने लगती हैं। किंतु यदि समय रहते घमोरियों का घरेलू उपचार कर लिया जाए तो ये बहुत आसानी से ठीक हो जाती हैं। आईए जानतें हैं इस लेख में घमोरियां मिटाने के घरेलू नुस्खे या Home Remedies के बारे में
घमोरियां मिटाने के घरेलू नुस्खे
घमोरियां



घमोरियां होने का कारण

घमोरियां गर्म और नम वातावरण के कारण होती हैं गर्मीयों में त्वचा की श्वेद ग्रंथियों से निकला पसीना जब लम्बें समय तक त्वचा पर रहता है तो नमी, और गर्मी के कारण छोटी छोटी फुंसियां बन जाती हैं जिन्हें चिकित्सकीय भाषा में मिलिरिया कहते हैं। 
 

घमोरियां  मिटाने की Home Remedies


1.ऐलोवेरा 

एलोवेरा घमोरियां मिटाने का सबसे बढ़िया प्राकृतिक उपचार है, घमोरियां होने पर समान मात्रा में एलोवेरा जेल और गुलाब जल लेकर इन्हें मिला लें और नहाने से 30 मिनिट पहले घमोरियों पर लगा लें तत्पश्चात नहा लें, किंतु ध्यान रहे नहाने में ग्लिसरीन साबुन ही उपयोग करें।

2.बर्फ या ठंडा पानी

आइस क्यूब या ठंडे पानी को पालिथीन में भरकर घमोरियों पर 15 - 20 मिनट तक सिकाई करें ऐसा करने से घमोरियां धीरे - धीरे कम होकर कुछ समय बाद स्वत कम हो जाएगी।

3.मिट्टी लेपन

मिट्टी घमोरियां मिटाने का सबसे प्रभावी प्राकृतिक उपचार माना जाता हैं रासायनिक खाद से मुक्त खेत की काली मिट्टी या मुल्तानी मिट्टी को बारिक छानकर पानी मिला लें और पेस्ट बनाकर नहाने से पहले घमोरियों पर लगा लें सुखने पर नहा लें। तीन चार बार यह प्रयोग करने से घमोरियां समाप्त हो जाती हैं।

• गेरु मिट्टी के औषधीय प्रयोग

4.मेंहदी

मेंहदी न केवल घमोरियां मिटाती है बल्कि त्वचा की जलन और सूजन भी मिटाती हैं ,रात को सोते समय शुद्ध मेंहदी का पेस्ट बनाकर घमोरियों पर लगा लें ,एक ही बार में बहुत आराम मिलेगा।


5.चंदन 

चंदन की तासीर ठंडी होती हैं यदि चंदन को सील बट्टे पर घीसकर उतार लें और इसे घमोरियों पर लगा दें,चंदन को ऐसा ही लगा रहने दें, कुछ दिन के प्रयोग से घमोरियां मिट जाएगी।

6.नीम

नीम एंटीसेप्टिक के साथ एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से युक्त होती हैं , घमोरियां होने पर इसके पत्ते और छाल का पेस्ट बनाकर घमोरियों पर लगाना चाहिए और इसके पत्तों को पानी में डालकर नहाना चाहिए। 

7.हल्दी

हल्दी रक्तशोधक के साथ त्वचा की जलन और खुजली में भी आराम प्रदान करती हैं । प्रतिदिन दूध में मिलाकर हल्दी सेवन करने से घमोरियां नहीं होती हैं। और यदि हल्दी का पेस्ट बनाकर घमोरियों पर लगाते हैं तो घमोरियां समाप्त हो जाती हैं।

• दूध पीने के फायदे और नुकसान

8.खीरा ककड़ी 

खीरा ककड़ी का पेस्ट बनाकर घमोरियों पर लगाने से घमोरियां बहुत शीघ्रता से ठीक होती हैं।

9.आम

 कच्चे आम का छोलिया या आम का पना बनाकर पीने से घमोरियां मिटने में सहायता मिलती हैं।
इसके अलावा आम की गुठली का चूर्ण दही में मिलाकर घमोरियों पर लगाने से घमोरियों में आराम मिलता हैं। 

10.खाने का सोडा और फिटकरी

घमोरियों पर खाने का सोडा लगाने से घमोरियां मिट जाती है इसके अलावा नहाने से पहले बाल्टी भर पानी में आधा चम्मच फिटकरी मिलाकर स्नान करने से त्वचा के रोमछिद्र खुल जातें हैं। जिससे घमोरियों के कारण होने वाली सूजन समाप्त हो जाती हैं।


11.दही और छाछ

दही और छाछ का नियमित इस्तेमाल करने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़कर ,पेट साफ रहता है जिससे त्वचा संबंधी बीमारियां होने की संभावना समाप्त हो जाती हैं।

12.गुलाब जल और ग्लिसरीन

थोड़ा सा गुलाब जल और ग्लिसरीन मिलाकर नहाने से पहले घमोरियों पर लगा लें और फिर स्नान करें । एक हफ्ते के प्रयोग से घमोरियां मिट जाती है।

13.नारियल तेल और कपूर

100 ग्राम नारियल तेल में कपूर के दो सामान्य टुकड़े पीसकर मिला लें इस तेल को घमोरियों पर लगाने से घमोरियों की जलन में आराम मिलता हैं। और घमोरियां कम होती हैं।

14.पुदीना

घमोरियों की जलन में पुदीना का रस लगाया जा सकता हैं पुदीना त्वचा के लिए सुरक्षित होता हैं।

घमोरियां पर क्या नहीं लगाना चाहिए

• घमोरियों पर अल्कोहल युक्त सेनिटाइजर नही लगाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से घमोरियों में जलन बढ़ सकती हैं।

• घमोरियों को गर्म पुल्टिस से सेंकना नहीं चाहिए

•  नहाते समय घमोरियों को पत्थर या कपड़े से नहीं घिसना चाहिए।

• घमोरियों पर टेल्कम पावडर का छिड़काव नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से त्वचा के रोमछिद्र बंद हो सकतें हैं और घमोरियां बढ़कर फोड़े का रुप ले सकतीं हैं।

• घमोरियां होने पर चुस्त कपड़े पहनने के बजाय काटन के ढीले कपड़े पहनना चाहिए।

• घमोरियों की जलन पर टूथपेस्ट नहीं लगाना चाहिए ऐसा करने से जलन कुछ देर के लिए कम हो जाती हैं किन्तु त्वचा का रंग बदल सकता हैं।और त्वचा पर सफेद दाग हो सकतें हैं।

• घमोरियों पर सीधे निम्बू नहीं लगाना चाहिए ऐसा करने से घमोरियों की जलन बढ़ सकती हैं।

प्रश्न- घमोरियों पर साबुन लगाना चाहिए या नहीं

उत्तर- बहुत से लोग पूछते हैं घमोरियों पर साबुन लगाना चाहिए या नहीं तो इसका जवाब हैं लगाया जा सकता हैं बाजार में मिलने वाले साबुन त्वचा के पीएच के अनुसार पूरी तरह सुरक्षित होते हैं। आजकल बाजार में हर्बल साबुन भी बहुत मिलते हैं यह भी घमोरियों के लिए अच्छे होते हैं और घमोरियों पर मौजूद हानिकारक कीटाणुओं का सफाया कर देते हैं।
लेकिन ध्यान रहे घमोरियों पर कभी भी कपड़े धोने के साबुन का प्रयोग नहीं करें।














टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...