सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Nipah virus : निपाह वायरस के लक्षण

Nipah virus एक तरह का आर.एन.ए. वायरस हैं जो फल खानें वाली चमगादड़ों की एक प्रजाति टेरोपस जींस में पाया जाता हैं ‌‌।

निपाह वायरस paramyxovirinae सब फैमिली का वायरस हैं। 
 

निपाह वायरस का नाम निपाह मलेशिया के गांव "निपा" के नाम पर पड़ा हैं, जहां पहली बार यह वायरस पाया गया था।

मनुष्यों को संक्रमित करने के क्रम में निपाह वायरस को पहली बार चमगादड़ों द्वारा खाए गए अधूरे कच्चे खजूर फल से अलग किया गया था। 

इसके बाद यह सुंअरो से मनुष्य में फैला था।

Nipah virus first outbreak

निपाह वायरस का प्रथम outbreak सन् 1998 में मलेशिया देखने को मिला था। इसके बाद यह सिंगापुर फैला था। मलेशिया में मनुष्यों में निपाह वायरस संक्रमण का कारण सुंअर थें।

भारत और बांग्लादेश में पहली बार निकाह वायरस outbreak का कारण चमगादड़ों द्वारा खाया गया कच्चे खजूर का बना जूस था।


निपाह वायरस चमगादड़ों से मनुष्य में कैसे फैला


w.h.o.के अनुसार निपाह वायरस फैलने के स्पष्ट प्रमाण मौजूद हैं w.h.o.के अनुसार जब मनुष्य के क्रियाकलापों से चमगादड़ों के प्राकृतिक आवास और भोजन प्रणाली समाप्त हुई तो चमगादड़ भूखे रहने लगे फलस्वरूप चमगादड़ों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो गई।

जब चमगादड़ों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हुई तो निपाह वायरस का लोड चमगादड़ों के शरीर में बढ़ने लगा और उनके  मल मूत्र और लार के माध्यम से वायरस फैलने लगा।

मनुष्य जब इन मल मूत्र और लार के सम्पर्क में आए तो यह वायरस इन्सानों में आ गया।

Incubation period of nipah virus

Nipah virus का मनुष्यों में incubation period 4 से 18 दिन होता हैं।

Nipah virus,निपाह वायरस


निपाह वायरस संक्रमित व्यक्ति के लक्षण

• बुखार आना

• बदन दर्द होना

• चक्कर आना

• मस्तिष्क में सूजन, Encephalitis

• झटके आना

• गंभीर स्थिति में लक्षणों के प्रकट होने के 24 से 48 घंटों में व्यक्ति कोमा में चला जाता हैं।

• गले में दर्द होना

निकाह वायरस की जांच की विधि

मनुष्यों में निपाह वायरस का संक्रमण जांचने के लिए निम्नलिखित विधियां अपनाई जाती हैं

• RT-PCR [Real time polymerase chain reaction]

• ELISA Test

• virus cell culture method द्वारा

• सिरम न्यूट्रीलाइजेशन टेस्ट विधि


निपाह वायरस का इलाज क्या है

अब तक निपाह वायरस से संक्रमित व्यक्ति का कोई इलाज नहीं खोजा गया है। सिर्फ लक्षणों के आधार पर उपलब्ध चिकित्सा की जाती हैं।

क्या निपाह वायरस की वैक्सीन उपलब्ध हैं

जी नहीं,अब तक निपाह वायरस से बचाव हेतू कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं हैं। किंतु w.h.o.के अनुसार वैक्सीन विकसित करने की दिशा में प्रयास जारी हैं।

निपाह वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए w.h.o.की गाइड़ लाइन क्या है


• निपाह वायरस संक्रमित व्यक्ति को आइसोलेशन में रखना चाहिए। अस्पतालों में इसके लिए अलग आइसोलेशन वार्ड होना चाहिए।

• निपाह वायरस संक्रमित व्यक्ति के मल मूत्र आदि का उचित निस्तारण होना चाहिए।

• हेल्थ वर्कर निपाह वायरस संक्रमित व्यक्ति का इलाज करतें समय उचित सुरक्षात्मक कवच जैसे पीपीई किट,मास्क आदि धारण करें।

• फलों और सब्जियों को उपयोग से पहले अच्छी तरह विसंक्रमित करना चाहिए।

• निपाह वायरस संक्रमित पशु को स्वस्थ्य पशु से अलग थलग कर दिया जाए।

• सुंअरों के फार्म हाउस को बहुत अच्छी तरह विसंक्रमित किया जाए।

• फलों को बाजार में पहुंचाने से पहले बहुत अच्छी तरह संक्रमण रहित करने का उपाय अपनाया जाएं।

• फलों को खानें वाले चमगादड़ जो pterpodiae कुल से संबंध रखतें हैं निपाह वायरस के सबसे अधिक संक्रामक कारक होतें हैं अतः इस कुल के प्राकृतिक रहवास के आसपास उगने वाले फलों की सुरक्षा के लिए फलों के फार्म हाउस के ऊपर जालीदार नेट का उपयोग किया जाए ताकि चमगादड़ों से फल सुरक्षित रहें।


भारत को निपाह वायरस से अतिरिक्त सचेत होने की आवश्यकता है

भारत को निपाह वायरस से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है क्योंकि भारत की घनी आबादी में इस वायरस का प्रसार बहुत तेजी से होगा,इसका अनुभव हमें कोरोना वायरस की दूसरी लहर हो चुका है।

भारत की स्वास्थ्य सुविधाओं पर दबाव कम करने के लिए हमें निपाह वायरस के प्रसार को बहुत तेजी से रोकने की आवश्यकता है इसके लिए निपाह वायरस प्रभावित क्षेत्रों में टेस्टिंग,ट्रैसिंग और आइसोलेशन पर काम करना होगा।

हाल में केरल के kozikode में एक निपाह वायरस संक्रमित बच्चें की मौत हो गई है। 

भारत में निपाह वायरस की घातकता बहुत अधिक है उदाहरण के लिए सन् 2007 में पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में पांच व्यक्ति संक्रमित हुए थे और पांचों की मौंत हो गई थी अर्थात मृत्युदर 100 प्रतिशत थी।

W.h.o.के अनुसार Nipah virus

World health organization ने सन् 2018 से ही nipah virus को प्राथमिकता वाली बीमारी की सूची में डाल रखा है जिसे w.h.o. research and development blueprint कहा जाता हैं। 

इसका मतलब है कि निकाह वायरस से निपटने के लिए तत्काल रिसर्च और वैक्सीन बनाना आवश्यक है वरना यह बीमारी महामारी का रूप धारण कर सकती हैं।

भारत सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट से इस संबंध में और अधिक जानकारी ली जा सकती हैं जिसका लिंक नीचे दिया जा रहा हैं




Author :: healthylifestyehome


• Omicron virus के लक्षण

• कोराना थर्ड वेव से बचने के तरीके

• हैप्पी हाइपोक्सिया क्या होता है

• होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति की शुरुआत कब हुई थी

टिप्पणियाँ

प्रेम लता ने कहा…
क्या निगाह वायरस से केरल में मौत हो गई है

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...