सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

B.G.R.-34 Tablet | डाइबिटीज के उपचार के लिए हर्बल दवा

B.G.R.-34 Tablet | डाइबिटीज के उपचार के लिए हर्बल दवा

B.G.R.-34 Tablet C.S.I.R.और NBRI के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित पूर्णतः हर्बल औषधि हैं.B.G.R.-34 Tablet के रूप में आती हैं और यह दवा प्रसिद्ध आयुर्वेदिक उत्पाद निर्माता कंपनी AIMIL pharmaceutical द्वारा बनाई जाती हैं.

कंपनी के अनुसार यह गोली टाइप 2 डाइबिटीज के लिए Blood Glucose Regulator का काम करती हैं.

B.G.R.-34 Tablet में पाए जानें वाले तत्व

B.G.R.34 की एक टेबलेट में 620 मिलीग्राम तत्व मौजूद होते हैं आईए जानतें हैं B.G.R.34 Tablet में मौजूद तत्वों के बारें में और B.G.R.34 Tablet ke fayde के बारें में
B.G.R.-34 Tablet, बीजीआर 34 टेबलेट के फायदे और नुकसान


1. दारुहरिद्रा  Berberis aristata 

B.G.R.34 Tablet में दारुहरिद्रा का सत 1150 मिलीग्राम और 75 मिली ग्राम दारुहरिद्रा का पावड़र मिला होता हैं. 
दारुहरिद्रा


दारुहरिद्रा उत्तरी हिमालय में मिलने वाली औषधि हैं, आयुर्वेद चिकित्सा में प्राचीन काल से ही दारुहरिद्रा मधुमेह के उपचार में प्रयोग की जा रही हैं.

• दारुहरिद्रा इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं को स्वस्थ्य रखती हैं जिससे शरीर में इंसुलिन का उत्पादन सही स्तर पर बना रहें.

• National Center for Biotechnology Information  के अनुसार टाइप 2 डाइबिटीज से पीड़ित 36 लोगों को 3 माह तक प्रतिदिन दारुहरिद्रा का सत और ऐलोपैथिक दवा Metformin दी गई. शोध के नतीजों के अनुसार जिन लोगों को टाइप 2 डाइबिटीज में उल्लेखनीय सुधार आया और यह सुधार ऐलोपैथिक दवा मेटफॉर्मिन लेने के समान ही था.

शोधकर्ताओं के अनुसार जिन लोगों ने दारुहरिद्रा ली थी उनकी hb1c (पिछले तीन महिनों की औसत ब्लड ग्लूकोज) में 9.5 प्रतिशत से लेकर 7.5 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी आई. 

• दारुहरिद्रा कोशिकाओं की इंसुलिन प्रतिरोधक क्षमता को सुधारती है जिससे रक्त शर्करा कोशिकाओं द्वारा अवशोषित होती हैं और खून में रक्त शर्करा का स्तर कम होता हैं.

2. विजयासार Pterocarpus marsupium 

B.G.R. 34 में  विजयासार का चूर्ण 25 मिलीग्राम और विजयासार के चूर्ण से निकला सत 400 मिलीग्राम होता हैं.

• विजयासार खून में रक्त शर्करा को नियंत्रित करने की शरीर की प्राकृतिक क्षमता को बनाता हैं.

• Delhi Institute of Pharmaceutical Research के चूहों पर किए गए शोध नतीजों के अनुसार विजयासार टाइप 2 डाइबिटीज को प्रभावी ढंग से कम करता है.

• NCBI की चूहों पर की गई शोध के अनुसार विजयासार Diabetic cataract के लिए उत्तरदायी एंजाइम Aldose Reductase को बढ़ने से रोकती हैं.

• ताजा शोध नतीजों के अनुसार विजयासार में मौजूद Flavonoids हिमोग्लोबिन के साथ चिपकने वाली शर्करा जिसे Glycosylated Hemoglobin कहते हैं और जो किडनी, ह्रदय और लीवर की कोशिकाओं को बहुत अधिक नुकसान पंहुचाती हैं के स्तर को कम करता हैं.

• आयुर्वेद मतानुसार B.G.R.-34 में मौजूद विजयासार शीतल प्रकृति की होती हैं इस कारण यह डायबिटिक न्यूरोपैथी के कारण पैदा होने वाली जलन को कम करती हैं.

3. गुडमार Gymnema sylvestre 

B.G.R.-34 में 400 मिलीग्राम गुडमार चूर्ण का जलीय अर्क और 25 मिलीग्राम गुडमार चूर्ण होता हैं.

• गुडमार में Gymnemic Acid नामक एक यौगिक पाया जाता हैं इस यौगिक की परमाणु संरचना ग्लूकोज की परमाणु संरचना के ही समान होती हैं यह यौगिक जीभ की स्वाद कलिकाओं में प्रवेश करके स्वाद कलिकाओं के स्थान को भर देता है जिससे मनुष्य की मीठा खाने की तीव्र इच्छा नियंत्रित होती हैं.

• Gymnemic Acid आंतो की बाहरी परतों में प्रवेश करके आंतों की शर्करा अवशोषित करने की क्षमता को बाधित कर देता है जिससे भोजन में से शर्करा का अवशोषण रूक जाता हैं और खून में शर्करा कम पंहुचती हैं.

• गुडमार की पत्तियों का रस जब Non insulin Dependent Diabetes Mellitus रोगियों को दिया जाता हैं तो यह Pancreas को उत्तेजित कर इंसुलिन स्त्रावण को बढ़ाता हैं.

• गुडमार इंसुलिन स्त्रावण करने वाली क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को ठीक करता हैं.

• जापान में गुडमार पर शोध करके वैज्ञानिकों ने गुडमार के पत्तों से चाय और च्विंगम बनाई जिसने मधुमेह को बहुत बेहतर तरीके से नियंत्रित किया था.

4. मंजिष्ठा Rubia cordifolia 

B.G.R.-34 में मंजिष्ठा का चूर्ण 25 मिलीग्राम और मंजिष्ठा का जलीय अर्क 375 मिलीग्राम होता हैं.

• मंजिष्ठा शोध नतीजों में Antihyperglycemic प्रकृति का पाया गया है जो खून में शर्करा के स्तर को कम करता हैं.

• शोध नतीजों के अनुसार मंजिष्ठा मधुमेह के कारण पैदा होने वाले और मधुमेह के कारण लम्बें समय तक ठीक नहीं होने वाले घावों को तेजी से भरता हैं.

• मंजिष्ठा में मौजूद बायो एक्टिव तत्व जैसे purpurin, xanthopurpurin आदि शुगर के कारण किडनी, लीवर आदि अंगों को होने वाले नुकसान से बचाते हैं.

• मंजिष्ठा काफी प्रजाति का हैं जिस कारण यह मधुमेह से होने वाली हाथ पांवों की शिथिलता और कमजोरी को दूर करता हैं.

5. मैथी Trigonella foenum graecum 

B.G.R.-34 में 350 मिलीग्राम मैथी का सत और 25 मिलीग्राम मैथी पावड़र होता हैं.

मैथी भारतीय घरों की एक सुप्रसिद्ध सब्जी हैं , मैथी का औषधीय रुप में उपयोग सदियों से होता आ रहा हैं.

• मैथी में पाया जानें वाला डायटरी फायबर खून से रक्त शर्करा का स्तर कम करता हैं.

• शोधकर्ताओं के अनुसार मैथी बीज और एलोपैथिक दवा मेटफॉर्मिन एक साथ लेने से मध्यम स्तर की डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति की डायबिटीज बहुत अच्छे तरीके से नियंत्रित होती हैं.

• रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार मैथी में मौजूद Trigonelline नामक यौगिक खून में मौजूद शर्करा को तेजी से कम करता हैं. और यह यौगिक टाइप-1 डाइबिटीज और टाइप-2 डाइबिटीज को समान रूप से कम करता हैं.[√]

• मैथी में मौजूद furostanolic saponins Pre - Diabetic व्यक्ति को Diabetic होने से बचाता हैं.

5. गिलोय Tinosspora Cardifolia

बीजीआर-34 में 350 मिलीग्राम गिलोय का सत और 25 मिलीग्राम गिलोय चूर्ण मिला होता हैं.

• गिलोय में मौजूद फाइटो कान्स्टीट्यून्ट जैसे टेनिन, एल्कलॉइड आदि अग्नाशय से इंसुलिन के स्त्रावण को नियमित करते हैं.

• गिलोय मधुमेह के कारण होने वाली कोशिकाओं की क्षति को रोकती हैं.

• गिलोय में मौजूद फ्लेवनाइड मधुमेह के कारण पैदा होने वाली अत्यधिक प्यास को नियंत्रित करते हैं.

• गिलोय जेस्टेशनल डाइबिटीज ( गर्भवती महिलाओं में होने वाली मधुमेह) में माता और शिशु के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखता हैं और माता के मधुमेह को नियंत्रित करता हैं.[√]

शुद्ध शिलाजीत Purified Black bitumen 

B.G.R.-34 में शुद्ध शिलाजीत 10 मिलीग्राम मिला होता हैं.

• शिलाजीत में मौजूद fulvic acid मधुमेह के कारण शिथिल हुए अंगों की कार्यप्रणाली को सुधारता हैं और ताकत, स्फूर्ति और नवयोवन प्रदान करता हैं.

• मधुमेह के कारण व्यक्ति की योन इच्छा समाप्त होने लगती हैं, शिलाजीत योन इच्छा को पुनः जागृत करता हैं.

• शिलाजीत Anti oxidant प्रकृति का होता हैं जोकि शरीर को नुकसान पंहुचाने वाली फ्री रेडिकल्स को कम करता हैं, इस यह शरीर के ऊतकों को क्षतिग्रस्त होने से बचाता हैं.

• शिलाजीत शरीर में इंसुलिन स्त्रावण को प्रोत्साहित करता हैं जिससे शरीर में रक्त शर्करा कम होती हैं.

B.G.R.-34 Tablet ke nuksan


• B.G.R.34 Tablet ले रहें हैं और यदि उसके साथ खून पतला करने वाली दवाएं ले रहें हैं तो B.G.R.34 लेने से पूर्व चिकित्सक से परामर्श अवश्य करें क्योंकि कुछ शोध नतीजों में दोनों दवाओं के साथ लेने पर अधिक रक्तस्राव की समस्या हुई है.

• गर्भवती महिलाओं और दूध पीलाने वाली माताओं को भी B.G.R.34 लेने से पूर्व चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए.

• जिन लोगों को फूड एलर्जी हो उन्हें अपना एलर्जी टेस्ट कराने के बाद ही B.G.R.34 लेना चाहिए.

• यदि अस्थमा की दवा के साथ B.G.R.34 Tablet ले रहें हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि शोध नतीजों के अनुसार इसमें मौजूद मैथी अस्थमा की दवा Theophylline का असर कम कर देती हैं.[√]

• यदि कुछ दिन पहले सर्जरी हुई हैं या सर्जरी होने वाली हैं तो B.G.R.-34 tablet लेने से पहले चिकित्सक से परामर्श अवश्य करें.

• यदि B.G.R.34 Tablet लेने के बाद सिरदर्द, उल्टी, चक्कर जैसी समस्या होती हैं तो दवाई तुरंत रोक कर चिकित्सक से परामर्श करें.

FAQ

• क्या बीजीआर 34 सच में काम करती हैं? 

बीजीआर 34 एक आयुर्वेदिक उत्पाद हैं और भारत के शीर्ष वैज्ञानिक संस्थान  Council of Scientific And Industrial Research द्वारा निर्मित हैं.यह दवा मधुमेह के लिए  दुनिया भर में बिकने वाली 20 सबसे ज्यादा दवाओं में शामिल हैं.

समय समय पर हुए स्वतंत्र शोध में बीजीआर 34 ऐलोपैथिक दवा मेटफॉर्मिन के समान ही प्रभावी साबित हुई हैं.

• बीजीआर का क्या मतलब हैं? 

Blood Glucose Regulator इसे संक्षिप्त में B.G.R बीजीआर कहते हैं.

• क्या बीजीआर 34 मोटापा कम करती हैं? 

एम्स के शोधकर्ताओं ने तीन साल तक गहन अध्ययन के बाद निष्कर्ष निकाला की बीजीआर 34 मधुमेह नियंत्रित करने के साथ शरीर का मेटाबोलिज्म सुधारती हैं जिससे मोटापा कम करने में मदद मिलती हैं.

• आयुर्वेद में शुगर की सबसे अच्छी दवा कौंन सी है? 

• अब तक के शोध नतीजों और चिकित्सकों के अनुसार बीजीआर 34 आयुर्वेद में शुगर की सबसे अच्छी दवा के रूप में जानी गई हैं. यह दवा शुगर के उपचार के लिए यूरोप का सबसे ज्यादा बिकने वाला ब्रांड हैं.

• बीजीआर 34 कब लांच की गई थी? 

• 25 अक्टूबर 2015 को बीजीआर 34 टेबलेट लांच की गई थी.

• क्या बीजीआर 34 टेबलेट ओएचजी O.H.G. दवा हैं? 

जी हाँ, बीजीआर 34 ओएचजी या Oral hypoglycemic दवा हैं, जिसका मतलब है मुंह के माध्यम से मधुमेह नियंत्रित करने वाली दवा

B.G.R.34 टेबलेट की खुराक

वयस्क 2 गोली दिन में दो बार भोजन से आधा घंटा पूर्व या चिकित्सक के निर्देशानुसार.

B.G.R.34 Tablet की कीमत



Author: Dr. S. K. Vyas 
                

Disclaimer: यह लेख शैक्षणिक उद्देश्य के लिए तैयार किया गया हैं इसका उद्देश्य किसी चिकित्सकीय ज्ञान को प्रतिस्थापित करना नहीं हैं.

यह भी पढ़े














टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...