हैप्पी हाइपोक्सिया क्या होता हैं|what is happy hypoxia in hindi Happy hypoxia kya hota hai हैप्पी हाइपोक्सिया जैसा कि नाम से स्पष्ट है इसमें हेप्पी जैसा कुछ भी नही होता बल्कि हाल ही के कोविड - 19 महामारी के दौरान इसने चिकित्सा विज्ञानियों को बहुत अनहेप्पी किया है । हैप्पी हाइपोक्सिया चिकित्सा विज्ञान से संबंधित एक शारीरिक समस्या है जिसमें व्यक्ति का आक्सीजन स्तर अचानक से इतना कम हो जाता है कि आक्सीजन की कमी से व्यक्ति की मौत हो जाती हैं । कोविड 19 के सन्दर्भ में बात करें तो हैप्पी हाइपोक्सिया 30 से 45 वर्ष के युवाओं को बहुत अधिक शिकार बना रहा है चूंकि युवाओं का प्रतिरोधी तंत्र मजबूत होता हैं। अतः इस कारण बीमारी के लक्षण प्रकट नहीं होते हैं और अन्दर ही अन्दर आक्सीजन का स्तर कम होता रहता है और आक्सीजन की कमी से किडनी,लीवर,ह्रदय, फेफड़े काम करना बंद कर देते है और व्यक्ति की मौत हो जाती हैं। आमतौर पर हैप्पी हाइपोक्सिया के लक्षण कोविड संक्रमण के पांचवें या छठे दिन से प्रकट होते हैं। हैप्पी हाइपोक्सिया हैप्पी हाइपोक्सिया के लक्षण • सांस तेजी से लेना या अस्थमा की तरह हांफना ...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं