सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चित्रक के फायदे । chitrak KE fayde

चित्रक  के फायदे । chitrak KE fayde

आयुर्वेदिक जडी बूटी
 चित्रक के फायदे

चित्रक सम्पूर्ण भारत में पाई जानें वाली वनस्पति हैं । चित्रक की व्यावसायिक रूप से खेती भी की जाती हैं । चित्रक का पौधा chitrak ka podha वर्ष भर हरा भरा रहता हैं । चित्रक के पौधे की लम्बाई 3 से 6 फुट तक होती हैं । इसका तना बहुत पतला होता हैं ।

चित्रक की जड़ chitrak ki jad के पास से ही छोटी छोटी डालियाँ फुटती हैं यह डालियाँ चिकनी और हरे रंग की होती हैं ।

चित्रक के पत्ते  chitrak KE patte लम्बे और गोलीय होतें हैं ।

चित्रक के फूल chitrak KE phul सफेद रंग के और सुगंधहीन होतें हैं । चित्रक के फूल की कलियाँ कोमल शाखाओं में से निकलती हैं । 

चित्रक के बीज फूलों में से निकलतें हैं  जिनका स्वाद कड़वा और तीखा होता हैं । एक फूल में से एक ही बीज निकलता हैं ।

चित्रक की तीन सफेद,लाल और काली प्रजाति  पाई जाती हैं ।

चित्रक की प्रकृति

आयुर्वेद मतानुसार चित्रक गर्म, रूक्ष,हल्की होती हैं ।

चित्रक का संस्कृत नाम 


चित्रक को संस्कृत में  अग्नि,अग्निशिखा, सप्तीष कहा जाता हैं ।

चित्रक के हिन्दी नाम 


चित्रक को हिन्दी में चित्रक, चित्रा और चितावर कहतें हैं ।

चित्रक का लेटिन नाम 


plumbago zeylanica प्लम्बगो सेलेनिका


चित्रक के फायदेे। chitrak KE fayde


1.सफेद दाग lucoderma


चित्रक की छाल को गाय के दूध के साथ पीसकर सफेद दाग पर नहानें से आधा घंटा पूर्व लगानें से सफेद दाग कुछ दिनों में मिटनें लगतें हैं और त्वचा का रंग पूर्व की तरह काला होनें लगता हैं ।  लेकिन त्वचा में जलन होती हैं तो लगानें से पूर्व परामर्श अवश्य ले लें ।


फेटी लिवर

ज्वार या बाजरा के तनें को छीलकर उसके ऊपर चित्रक की जड़ का पावडर चुटकी भर नमक की तरह डालकर ज्वार या बाजरें का तना गन्नें की तरह चूसनें से फेटी लिवर की समस्या कुछ ही दिनों में समाप्त हो जाती हैं ।

गठिया 


 चित्रक के तनें को पीसकर गठिया की वजह से उत्पन्न दर्द पर 10 - 15 मिनिट तक लेप करनें से दर्द में आराम मिलता हैं ।


 बवासीर


चित्रक की जड़ को छाछ या  दही  के साथ मिलाकर पीनें से बवासीर में आराम मिलता हैं ।


सफेद बाल

समय पूर्व सफेद हुए बालों को यदि काला करना चाहतें हो तो काली चित्रक को पीसकर आँवलें के साथ बालों में लगानें से सफेद बाल कालें हो जातें हैं ।


पीलिया रोग 

चित्रक की जड़ को शहद और आंवला रस के साथ मिलाकर रात को चाटनें से पीलिया रोग मिट जाता हैं ।


हाथीपाँव


चित्रक की जड़ और देवदारू की जड़ को गौमूत्र के साथ पीसकर हाथीपाँव पर लेप करनें हाथीपाँव की समस्या समाप्त हो जाती हैं ।


रूकी हुई माहवारी को चालू करनें में

चित्रक की जड़ को गर्भाशय के मुख पर रखनें से रूकी हुई माहवारी चालू हो जाती हैं । गर्भवती स्त्री को चित्रक का सेवन नही करना चाहियें ।

जहरीलें कीड़े मकोड़ें का विष उतारनें में


चित्रक की जड़ को गाय के घी के साथ मिलाकर कीडे मकोड़े काटे स्थान पर लगानें से कीडें मकोडे का जहर उतर जाता हैं ।

खुजली में चित्रक 


शरीर में खुजली होनें पर चित्रक के बीज को पानी के साथ पीसकर नहानें से दस मिनिट पूर्व लगा लें। खुजली में बहुत शीघ्र आराम मिलता हैं ।

पागलपन में


चित्रक की जड़ और ब्राम्ही समान मात्रा में लेकर पीस लें और पागलपन में 3 - 3 ग्राम सुबह शाम गाय के दूध के साथ खिलानें से बहुत तेजी से आराम मिलता हैं ।


प्रसूति में चित्रक


चित्रक की जड़ एक एक इंच काटकर 10 - 15 जगह सूत की डोरी में बाँध दे । यह डोरी प्रसूता के गलें में बाँध दे और 21 दिन तक बंधी रहनें दें । इससे प्रसूता को ज्वर नही आता हैं और नवजात के आसपास कीटाणु नही आतें हैं । यह सिद्ध और अनूभूत योग हैं ।



चित्रक बहुत गर्म होती हैं इसके उपयोग के पूर्व वैघकीय परामर्श बहुत आवश्यक हैं क्योंकि यह औषधी पेट में जलन पैदा करती हैं । अधिक मात्रा में लेनें पर जहरीले प्रभाव दिखाती हैं और चमड़ी पर बिना वैघकीय परामर्श से लगानें पर छालें उत्पन्न कर सकती हैं ।

• नेचुरल सुपरफूड फार हेल्दी वेजाइना

• फिटनेस का रखना हो ध्यान तो शुरू करो सतरंगी खानपान

• जल के अचूक फायदे

• हापशूट दुनिया का सबसे मंहगा फल

• गर्मियों में लू से बचाव के तरीके

• पतंजलि मधुग्रिट

टिप्पणियाँ

Unknown ने कहा…
सर जी प्रणाम, चितावर या चित्रक उत्तर प्रदेश के किस जिले में बहुतायत में पाया जाता है या किस जिले में मिलने की संभावना है क्यों कि हमको हरे पौधे की जरूरत है

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...