सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बाकुची के फायदे। Bakuchi ke fayde

बाकुची के फायदे । Bakuchi ke fayde


बाकुची के पौधे बरसात में सामान्यतः उगते हैं । Bakuchi ke podho की लम्बाई एक से लेकर चार फीट तक होती हैं । बाकुची की डाली सीधी और पत्ते ग्वार के पत्तों के सदृश्य होते हैं । बाकुची के पत्तों के कोनों में से तीन इंच लम्बे ऊंगली के समान डंठल निकलते हैं और इनके ऊपर गहरे बैंगनी रंग के फूल निकलते हैं। बाकुची bakuchi के फूलों का आकार तुलसी की मंजरी के समान होता हैं ।

बाकुची के फायदे, बाकुची का वानस्पतिक नाम, बाकुची
बाकुची के पौधे का चित्र


बाकुची के फूलों में से पतली तोते के समान फलियां निकलती हैं जो पकने पर काली पड़ जाती हैं । इन फलियों में बीज भी काले रंग के निकलते हैं । 

1.बाकुची के फायदे सफेद दाग में

2.गठान होनें पर बाकुची के फायदे

3.दाद खाज में बाकुची के फायदे

4.बालों के लिए बाकुची के फायदे

5.पीलिया होनें पर बाकुची के फायदे

6.दांतों की सड़न रोकनें में बाकुची के फायदे

7.दस्त रोकनें में बाकुची के फायदे

8.त्वचा के कैंसर को रोकनें में बाकुची के फायदे


बाकुची का संस्कृत नाम 

सोमराज,कृष्णफल,कुष्ठनाशिनी,सोमवल्ली


बाकुची का हिन्दी नाम


बावर्ची,बकुची


बाकुची का लेटिन नाम


Psoralea corylifolia सोरेलिया कोरिलीफोलिया


आयुर्वेद मतानुसार बाकुची की प्रकृति


आयुर्वेद मतानुसार बावची शीतल,कटु और पित्त शामक होती हैं ।


1.बाकुची के फायदे सफेद दाग में


बावची के बीजों को गोमूत्र में पांच घंटे के लिए भिगो दें तत्पश्चात निकालकर छाया में सूखा लें। और बाकुची के बीज से आधा भाग जीरे का मिलाकर इस मिश्रण को पीस लें। रोज सुबह शाम आधा आधा चम्मच इस मिश्रण को लगभग एक साल तक ले । सफेद दाग में बहुत फायदा होता हैं । 


2.गठान होने पर बाकुची के फायदे


बाकुची के बीजों को पीसकर चूर्ण बना लें,इस चूर्ण को पानी मिलाकर कुछ समय तक गर्म कर लें थोड़ा गर्म रहने पर गांठ पर बांध लें कुछ दिनों के प्रयोग से गठान बैठ जाती हैं ।


3.दाद खाज में बाकुची के फायदे

बाकुची के पत्तों को पीसकर दाद खाज खुजली वाली त्वचा पर लगाने से दाद खाज खुजली मिट जाती हैं ।


4.बालों के लिए बाकुची के फायदे


बाकुची की फलियों को पानी में उबाल लें,इस उबले हुए पानी से बालों को धो लें। बाल घने, चमकीले और घने हो जातें हैं ।



5.पीलिया होनें पर बाकुची के फायदे


बाकुची के फूलों को पानी में कुछ समय तक उबाल लें। और यह पानी थोड़ा थोड़ा करके पीलिया पीड़ित व्यक्ति को पीलाएं बहुत आराम मिलेगा ।


6.दांतों की सड़न रोकने में बाकुची के फायदे


बाकुची की जड़ सडे दांत पर लगाने से सडे हुए दांतों की सड़न रुक जाती हैं ।


7.दस्त रोकने में बाकुची के फायदे


बाकुची के पत्तों को पानी में उबालकर इस पानी को दस्त पीड़ित व्यक्ति को पीलाने से दस्त तीव्रता से बंद हो जातें हैं ।


8.त्वचा के कैंसर को रोकने में बाकुची के फायदे



त्वचा के कैंसर की प्रारंभिक अवस्था से ही यदि बावची के बीजों और काले तिल को मिलाकर लम्बे समय तक सेवन करना चाहिए ऐसा करने से त्वचा का कैंसर का प्रभाव बहुत सीमित हो जाता हैं ।


 • काला धतूरा के फायदे और नुकसान

• ब्लेक फंगस क्या होता हैं

• निर्गुण्डी

• बबूल के औषधीय गुण



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...