सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ब्लैक फंगस [Black fungus] बीमारी क्या होती है। ब्लैक फंगस के लक्षण, कारण और बचाव

 ब्लैक फंगस [Black fungus] बीमारी क्या होती है 

ब्लैक फंगस बीमारी एक फफूंदजनित संक्रमण है जिसे म्यूकरमाइकोसिस या जाइगोमाइकोसिस के नाम से जाना जाता है। ब्लैक फंगस आमतौर पर बहुत कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों को प्रभावित करता है। ब्लैक फंगस आंख,नाक,और मस्तिष्क को अधिक प्रभावित करता है। मानव में होने वाला फंगल इंफेक्शन "राइजोपस ऐरिजुस" नामक म्यूकोरेसी परिवार के फंगस से फैलता है। 

कुछ अन्य प्रकार के फंगस भी है जैसे कनिंगमेला,बर्थोलेटिया,एपोफाइसोमाइसिस एलिगेंस,एबिसिडिया स्पेशीज,सकसेनिया स्पेशीज,राइजोम्यूकार प्यूसीलस,एंटोमोपेथोरा स्पेशीज,कंडिय़बोलस स्पेशीज,बेसिडियोबोलस जो कि फंगल इंफेक्शन के लिए जिम्मेदार होते है।

ब्लैक फंगस बीमारी क्या होती है। ब्लैक फंगस के लक्षण, कारण और बचाव
ब्लैक फंगस


ब्लैक फंगस के लक्षण

ब्लैक फंगस होने पर कुछ आम प्रकार के लक्षण उभरते हैं जैसे

नाक,आंख और मस्तिष्क में संक्रमण होने पर

• नाक से काला तरल पदार्थ निकलता है
• नाक के अन्दर और आंखों में काली पपड़ी जमना
• आंखों का लाल होना,पानी आना और सूजन आना
• नाक बंद होना
• नाक के आसपास साइनस में सूजन और दर्द

फेफड़ों में ब्लैक फंगस का संक्रमण होने पर लक्षण

• फेफड़ों में दर्द
• खांसी
• बुखार
• श्वास चलना

पेट में ब्लैक फंगस का संक्रमण होने पर लक्षण

• पेटदर्द होना
• उल्टी के साथ खून आना

त्वचा में ब्लैक फंगस का संक्रमण होने पर लक्षण

• फोड़े होने के कुछ समय बाद फोड़ा काला हो जाता है और इसका आकार बढ़ने लगता है।

इसके अतिरिक्त ब्लैक फंगस होने पर चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना जैसे लक्षण प्रकट हो सकते है।

ब्लैक फंगस रोग होने के कारण

ब्लैक फंगस के spore मिट्टी, सड़ी हुई लकड़ी, पत्तों ,बडे़ हुए फल सब्जी आदि में मौजूद रहते है और यदि बेहद कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाला व्यक्ति इनके सम्पर्क में आ जाता हैं तो वह संक्रमित हो जाता हैं उदाहरण के लिए एड्स संक्रमित व्यक्ति, अनियंत्रित मधुमेह वाला व्यक्ति, अस्थमा या टीबी का मरीज,अंगप्रत्यारोपण आपरेशन के बाद इससे उबर रहा व्यक्ति ,लम्बे समय तक ICU में रहा व्यक्ति

ब्लैक फंगस कभी भी व्यक्ति से व्यक्ति के संपर्क में आने से नहीं फैलता है।

आजकल कोविड 19 से संक्रमित होने के बाद ठीक हो रहें व्यक्ति ब्लैक फंगस के सबसे आम शिकार बन रहें हैं चूंकि कोविड़ 19 में प्रयोग किए जा रहे स्टेराइड व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता को दबा देते हैं अतः ब्लैक फंगस बहुत तेजी से फेफड़ों,आंख,नाक में पहुंचकर फैल जाता है और जानलेवा बन जाता है।

भारत में कुछ विशेषज्ञों ने पुराने अध्यनों के आधार पर ब्लैक फंगस होने के कुछ अन्य संभावित कारणों का पता लगाया है जिसके अनुसार ब्लैक फंगस उन लोगों को अधिक प्रभावित करता है जिन्होंने इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जिंक सप्लीमेंट और आयरन सप्लीमेंट का अधिक इस्तेमाल करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक ब्लैक फंगस को पनपने के लिए जिंक और आयरन सप्लीमेंट एक आदर्श वातावरण प्रदान करता है ।

ब्लैक फंगस से बचाव कैसे करें 

ब्लैक फंगस बहुत आम बीमारी नहीं है बल्कि यह बहुत कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों को ही प्रभावित करती हैं अतः ऐसा बिल्कुल भी नही है कि यह बीमारी उन सभी व्यक्तियों को हो सकती है जो कोविड 19 से ठीक होकर बाहर निकलें हैं ।

ब्लैक फंगस को शुरुआती स्तर पर पहचानना बहुत आवश्यक है, नहीं तो यह बाद में जानलेवा साबित हो सकती हैं इस बीमारी की शुरूआती स्तर पर पहचान नही होने का सबसे बड़ा कारण व्यक्ति को होने वाली अन्य बीमारी भी है चूंकि व्यक्ति अन्य बीमारी जैसे कोविड 19 से जूझ रहा होता हैं और उसी दौरान ब्लैक फंगस के कोविड समान लक्षण उभरते हैं जिसे पोस्ट कोविड सिंड्रोम मानकर इलाज किया जाता है कुछ दिन के बाद जब लक्षण गंभीर हो जातें हैं तो जांच शुरू होती हैं तब तक बहुत देर हो चुकी होती हैं।

अतः ऐसे व्यक्ति गंभीर बीमारी से उबर रहे हो, जिन्होंने हाल ही में स्टेराइड की अधिक मात्रा ली हो लक्षणों को शुरुआती स्तर पर ही पहचान कर उपचार शुरू करें।

ब्लैक फंगस से बचाव हेतू सुबह शाम नीम,से मंजन करें,फिटकरी,नमक या हल्दी को गर्म पानी में डालकर गरारे करें। 

नाक में नारियल तेल या अणु तेल की दो बूंद डालें।

• नीम के औषधीय उपयोग


आज मानव जाति के सामने सबसे बड़ी चुनौती नित नई बीमारियों से पार पाने की बन गई है लेकिन सवाल भी बहुत अधिक खड़े
 हो रहे हैं क्या वायरस,बेक्टेरिया, फफूंद अभी नये नये इस प्रथ्वी पर आये हैं, नहीं ना ,अरे ये तो तब से मानव के साथ है जब से मानव का प्रथ्वी पर अस्तित्व है और तब तक मानव के साथ प्रथ्वी पर रहेंगे जब तक कि मानव का अस्तित्व प्रथ्वी पर है इनमें से कुछ मनुष्य के लिए लाभकारी रहें हैं तो कुछ हानिकारक,अब ये मनुष्य को तय करना है कि वह हानिकारक वायरस,बेक्टेरिया और फफूंद से किस प्रकार निपटना चाहता है। यदि हम वायरस बेक्टेरिया और फफूंद द्वारा मनुष्य को संक्रमित करने के बाद इसका उपचार करने की विधि से निपटेंगे तो हो सकता है कुछ जीवन हमें कुर्बान करना पडे़ और हो सकता है इस विधि में संपूर्ण मानवजाति को खतरा पैदा हो जाए। 

दूसरी विधि है मनुष्य की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को इतना उन्नत रखा जाये जैसा कि प्राचीन आयुर्वेद ग्रंथों में वर्णित है और हमारे पूर्वजों ने भी इसका समर्थन करते हुए कहा है कि प्रथ्वी पर मानवजाति को लम्बे समय तक जिंदा रहना है तो सूक्ष्मजीवों के बीच रहकर "योग्यत्तम की उत्तरजीविता"वाला सिद्धांत अपनाना होगा। जिसमें हार हमेशा हानिकारक वायरस, बेक्टेरिया और फफूंद की ही हो ।














टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...