सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डी डायमर टेस्ट क्या होता है। what is D-dimer test in hindi

 डी डायमर टेस्ट क्या होता है। what is D-dimer test in hindi

डी डायमर टेस्ट क्या होता है। what is D dimer test in hindi
डी डायमर टेस्ट


डी डायमर टेस्ट एक प्रकार का ब्लड टेस्ट है जिसके माध्यम से रक्त नलिकाओं में मौजूद खून के थक्कों (blood clot) का पता लगाया जाता है।

जब शरीर का कोई भाग नुकीली वस्तु से कट जाता है तो कुछ समय पश्चात खून निकलने के बाद खून निकलना बंद हो जाता है,ऐसा कटी हुई जगह पर रक्त का थक्का या फिब्रीन के जमा होने से होता है। जब कटी हुई जगह ठीक हो जाती है तो रक्त का थक्का या फिब्रीन भी रक्त में घुल जाता है,इसी फिब्रीन की सबसे छोटी इकाई होती हैं जिसे डी डायमर कहते हैं।

 डी डायमर एक प्रोटीन होता है जो इस रक्त के थक्के में मौजूद होता है ,डी डायमर टेस्ट  के द्वारा इसी प्रोटीन की उपस्थिति का पता लगाया जाता है। रक्त में अधिक डी डायमर का अर्थ होता है कि रक्त में थक्कों की मौजूदगी है। 

डी डायमर टेस्ट क्या होता है इसका पता आपको लग गया होगा।

डी डायमर टेस्ट की नार्मल वेल्यू क्या होती है

D-dimer test करने के लिए रक्त का नमूना लेकर  टरबिडोमेट्रिक इम्यूनोऐसे विधि द्वारा जांच की जाती है । इस विधि द्वारा डी डायमर टेस्ट की नार्मल वेल्यू प्रति मिलीलीटर खून में 500ng/ML से कम होना चाहिए। इससे अधिक होने पर उसे पाजीटिव डी डायमर टेस्ट कहा जाता है।

डी डायमर टेस्ट किन बीमारियों की पहचान के लिए किया जाता है 

डी डायमर टेस्ट क्या होता है यह समझने के बाद यह प्रश्न उठता हैं कि डी डायमर टेस्ट किन बीमारियों की पहचान के लिए किया जाता हैं तो उत्तर यह है कि डी डायमर टेस्ट उन बीमारियों की पहचान और निदान के लिए किया जाता है जिनमें रक्त नलिकाओं में खून के थक्के जमा हो जातें हैं और जो जीवन के बहुत घातक साबित हो सकते है जैसे

• डीप वेन थोम्ब्रोसिस (DVT)

• पल्मोनरी एम्बोलिज्म (PE)

• कोविड 19 में फेफड़ों की श्वसन प्रणाली में रक्त के थक्के का पता लगाने में।

• ब्रेन स्ट्रोक में

• डिसमेंटेट इन्ट्रावस्कुलर कागुलेशन (DIC) में

• सांप या अन्य जहरीले जानवरों के काटने पर

• लीवर से संबंधित बीमारी में।



डी डायमर टेस्ट कब करवाना चाहिए

आजकल हर वो व्यक्ति जिसे जो कोरोना के हल्के लक्षणों के साथ ठीक हो चुका है या वो व्यक्ति जो किसी भी बीमारी से पीड़ित नहीं है बिना सोचे समझे घबराहट में स्वयं के निर्णय पर डी डायमर टेस्ट करवा रहा है ऐसे में अस्पताल और पेथोलाजी लेब पर अनावश्यक दबाव पड़ रहा है और वास्तविक और गंभीर लक्षणों से पीड़ित व्यक्ति को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, समय पर जांच नहीं हो पाने के कारण ऐसे मरीजों की मौत भी हो रही है ऐसे में यह आवश्यक है कि डी डायमर टेस्ट करवाने से पहले हमें कुछ सामान्य जानकारी रखना चाहिए कि हमें कब डी डायमर टेस्ट करवाना चाहिए

• जब आपको  किसी पूर्व श्वसन तंत्र की बीमारी के श्वास लेने में परेशानी हो रही हो या अस्थमा जैसे लक्षण उभर रहे हो ।

• थोड़ा सा चलने पर सांस भरा रही हो।

• टांगों में दर्द,लालपन और सूजन हो।

• खांसी के साथ फेफड़ों में दर्द ।


• रक्त में खून के थक्के बनने का पूर्व इतिहास हो ।

• खांसी के साथ खून युक्त बलगम आ रहा हो।

• अधिक मोटापा हो।

• धूम्रपान करते हो ।

इसके अतिरिक्त चिकित्सक के परामर्श से डी डायमर टेस्ट करवाना चाहिए। 

किन मेडिकल कडिंशन में डी डायमर टेस्ट की नार्मल वेल्यू अधिक ही आती हैं 

कुछ मेडिकल कंडिशन में डी डायमर टेस्ट की नार्मल वेल्यू अधिक ही आती है अतः इन परिस्थितियों में घबराना नहीं चाहिए बल्कि चिकित्सक से परामर्श कर उचित निदान करवाना चाहिए।आईए जानते किन परिस्थितियों में डी डायमर टेस्ट की  वेल्यू अधिक ही आती है 

• यदि कोई सर्जरी हुई है या अंग प्रत्यारोपण हुआ है तो डी डायमर टेस्ट की  वेल्यू अधिक ही आती है।

• गर्भावस्था में।

• ह्रदयरोग होने पर ।


• यदि कोई बड़ी दुर्घटना हुई हो जिसमें अधिक रक्तस्राव हुआ हो।

• कैंसर में ।

• बहुत अधिक बैठे रहने या शारीरिक गतिविधि बहुत कम होने पर।

• एंटीफास्फोलिपिड़ सिंड्रोम नामक बीमारी होने पर।


डी डायमर टेस्ट को अन्य किन नामों से जाना जाता है

• प्रेगनेंट डी डायमर टेस्ट Fragment D-Dimer Test

• फिब्रीन डिग्रेडेशन फ्रेगमेंट टेस्ट Fibrin degradation fragment Test


डी डायमर टेस्ट कितने रुपए में हो जाता है

डी डायमर टेस्ट प्राइस अलग-अलग शहरों में अलग है उदाहरण के लिए इंदौर जैसे शहर में डी डायमर टेस्ट 600 से 800 रुपयों में हो जाता है । वहीं दिल्ली जैसे महानगर में यह 1000 रुपए तक होता हैं। 







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...