सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Benifits of Ajwain।अजवाइन के फायदे

Benifits of Ajwain।अजवाइन के फायदे

औषधि के रूप में अजवाइन का प्रयोग प्राचीन समय से हो रहा है। प्रसूता को इसका विशेष रूप से सेवन कराया जाता है क्योंकि इससे गर्भाशय की शुद्धि एवं पीड़ा खत्म होती है। इससे भूख बढ़ती है तथा भोजन का पाचन सम्यक रूप से होता है। अजवाइन के लिए कहा जाता है कि अजवाइन कई प्रकार के अन्न को पचा सकती हैं।

Ajwain seeds, अजवाइन के बीज, अजवाइन के फायदे


पुरानी खांसी में अजवाइन के फायदे

सूखी खांसी होने पर अजवाइन 1 ग्राम, मुलेठी 2 ग्राम एवं काली मिर्च 2 ग्राम का काढ़ा बनाकर रात्रि में सोते समय लेवें।


 पुरानी खांसी जिसमें पीला एवं दुर्गन्धित कफ निकलता हो, उसमें अजवाइन का अर्क 20 मिली दिन में 3 बार पिलाएं।


 बार-बार खांसी का वेग आ रहा हो तो अजवाइन सत्व 125 मिग्रा, घी 2 ग्राम, शहद 4 ग्राम मिलाकर चटाने से कफ बाहर निकलता है एवं खांसी में आराम मिलता है।


पेट के कीड़े

अजवाइन का चूर्ण आधा ग्राम, काला नमक आधा ग्राम मिलाकर रात को सोते समय गर पानी से बच्चों को देने से पेट के कीड़े बाहर निकल जाते है तथा भूख बढ़ती है।


अजवाइन का चूर्ण 3 ग्राम, काला नमक 1 ग्राम मिलाकर सुबह खाली पेट गरम पानी के साथ लेने से पेट के कीड़े निकल जाते हैं एवं साथ ही अजीर्ण, अफारा एवं जोड़ों के दर्द में लाभ होता है।


पेट के विकारों में


पेट में दर्द हो तो अजवाइन, छोटी हरड़, सैंधा नमक एवं सोठ को मिलाकर चूर्ण बना लें एवं 2 से 3 ग्राम की मात्रा में छाछ अथवा गरम पानी के साथ लेने से पेट दर्द में तुरंत आराम मिलता है।


छाती में जलन हो तो 1 ग्राम अजवाइन, 2 बादाम को खूब पड़ चबा कर खाएं।


पेट में गैस बनने पर  भोजन के बाद 125 ग्राम दही में 3 ग्राम अजवाइन, 2 ग्राम सोठ एवं  आधा ग्राम काला नमक मिलाकर सेवन करें।


शराब छुड़ाना


जब भी शराब पीने की तलब हो 10 "ग्राम अजवाइन 2-3 बार चबाएं, शराब पीने की इच्छा नहीं होगी।


750 ग्राम अजवाइन 4-5 लीटर पानी में धीमी आंच पर पकाएं, आधा पानी शेष रहने पर उतार कर छान लें एवं ठंडा करके शीशी में भर लें तथा फ्रिज में रख दें। 

सुबह-शाम भोजन से पहले 150 मिली. काढ़ा शराबी को पिलाएं। 10-15 दिन में ही लाभ प्राप्त होगा।

 अजवाइन ताजा ग्रहण करनी चाहिए। क्योंकि पुरानी होने पर इसका तैलीय अंश थायमोल नष्ट हो जाता है।

 मात्रा का अवश्य ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि अधिक मात्रा में सेवन करने से सिरदर्द एवं बेचैनी होने लगती है।


मासिक धर्म


महिलाओं में मासिक धर्म की रुकावट यदि उम्र से पूर्व हो गई हो तो अजवाइन 10 ग्राम, पुराना गुड़ 50 ग्राम को 200 मिली. जल में पकाकर सुबह-शाम सेवन करने से मासिक धर्म प्रारम्भ हो जाता है तथा गर्भाशय की शुद्धि हो जाती है।


3-4 ग्राम अजवाइन चूर्ण प्रातः शाम उष्ण गोदुग्ध के साथ सेवन करने से रुका हुआ मासिक धर्म पुनः चालू हो जाता है।


पाइल्स में अजवाइन के फायदे


यदि आप पाइल्स से परेशान हैं तो दोपहर के खाने के बाद एक गिलास छाछ में 2 ग्राम पीसी हुई अजवाइन, 2 ग्राम नीम्बोली की  गिरी एवं आधा ग्राम सैंधा नमक मिलाकर पीने से पाइल्स में लाभ होता है।


नाक बह रही हैं तो अजवाइन के फायदे

यदि नाक बह रही हो तो अजवाइन की पोटली बनाकर उसे गर्म तवे पर हल्का सेंक लें और इसको सूंघे।


•दही के औषधीय गुण


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की शुरुआत कब हुई थी

  प्रश्न 1.भारत में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की शुरुआत कब हुई थी ? उत्तर - भारत में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की शुरुआत का श्रेय एक फ्रांसीसी पर्यटक डॉ.जान मार्टिन हानिगबर्गर को जाता हैं। डॉ.जान मार्टिन सन् 1810 में भारत घूमने आए तो उन्होंने पंजाब के शासक महाराजा रणजीत सिंह के गले का इलाज होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से सफलता पूर्वक किया था। महाराजा रणजीत सिंह डॉ.जान मार्टिन हानिगबर्गर के होम्योपैथिक पद्धति से किए गए इलाज से बहुत प्रभावित हुए थें। उल्लेखनीय है कि डॉ.जान मार्टिन हानिगबर्गर होम्योपैथी के जनक डॉ.सेमुएल हैनीमैन के शिष्य थे । सन् 1810 के बाद होम्योपैथी का प्रचार प्रसार जारी रहा और बंगाल में यह चिकित्सा पद्धति से बहुत लोकप्रिय हो गई। प्रश्न 2.भारतीय होम्योपैथी का पिता Father of Indian homeopathy किसे कहा जाता हैं ? उत्तर 2. भारतीय होम्योपैथी का पिता Father of Indian homeopathy बाबू राजेंद्र लाल दत्त Babu Rajendra lal Dutta को कहा जाता हैं।  बाबू राजेंद्र लाल दत्त ने भारत में होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया इसीलिए उनकों भारतीय होम्योपैथी ...

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...