सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Morning Allergy: ये घरेलू उपचार करके आप सुबह की छींक से छुटकारा पा सकते हैं

Morning Allergy: ये घरेलू उपचार करके आप सुबह की छींक से छुटकारा पा सकते हैं

Allergy, sneezing


हल्दी


आयुर्वेद में हल्दी का धुआं सूंघने की प्रक्रिया हर्बल स्मोकिंग कहलाती है। इसमें एक-दो चम्मच हल्दी पाउडर को गर्म तवे पर रखकर इससे निकलने वाले धुआं को सूंघा जाता है। तवे पर एक चम्मच घी गर्म कर के भी हल्दी पाउडर डाला जा सकता है।


काली मिर्च


चार पांच काली मिर्च और एक चुटकी हल्दी पाउडर को पेपर लीफ यानी काली मिर्च के पत्ते में अच्छी तरह से लपेट लें और इसे हल्का गर्म करें। ब्रश करने के तुरंत बाद इसे चबाएं। बच्चों को इसे न दें क्योंकि इससे मुंह और छाती में जलन हो सकती है।


सेहजन के पत्ते


 सेहजन के पत्ते और लहसुन को मिलाकर अच्छी तरह से पेस्ट बना लें। इसे कपड़े या रूमाल पर लगाएं और सूंघे। सेहजन उपलब्ध न होने पर तुलसी पत्ता का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।


सौंफ


एंटीऑक्सिडेंट्स होने की वजह से सौंफ का सेवन हर्बल टी के तौर पर किया जा सकता है। इससे एलर्जी के प्रति लड़ने की प्रतिरोधकता विकसित होती है। इसी तरह काली मिर्च का भी सेवन करना * लाभकारी होता है। सौंफ पाचनशक्ति को मजबूत बनाती हैं।

मेथी के बीज एक कप पानी में मेथी के दो-तीन चम्मच बीज उबाल लें। जब पानी उबल कर आधा हो जाए तो उसे गुनगुना कर घूंट घूंट पीएं। दिन में इसे दो से तीन बार पीएं।


पान का पत्ता


दो-तीन पान के पत्ते को पीसकर जूस निकाल लें और आधे चम्मच शहद के साथ मिलाकर सेवन करें। कफ, एलर्जी और सर्दी में भी यह लाभकारी होता है।


खट्टे फल

 फ्लेवनॉइड्स की मौजूदगी वाले फल संतरा, नींबू, अंगूर आदि एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होते हैं। यह कोल्ड और एलर्जी के कारक वाले बैक्टीरिया से लड़ते हैं। 

नोट :: कुछ चीजों के कारण आपको एलर्जी हो सकती हैं ऐसे में अपना एलर्जी टेस्ट जरूर करवाएं। या प्रकृति परीक्षण करवाएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की शुरुआत कब हुई थी

  प्रश्न 1.भारत में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की शुरुआत कब हुई थी ? उत्तर - भारत में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की शुरुआत का श्रेय एक फ्रांसीसी पर्यटक डॉ.जान मार्टिन हानिगबर्गर को जाता हैं। डॉ.जान मार्टिन सन् 1810 में भारत घूमने आए तो उन्होंने पंजाब के शासक महाराजा रणजीत सिंह के गले का इलाज होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से सफलता पूर्वक किया था। महाराजा रणजीत सिंह डॉ.जान मार्टिन हानिगबर्गर के होम्योपैथिक पद्धति से किए गए इलाज से बहुत प्रभावित हुए थें। उल्लेखनीय है कि डॉ.जान मार्टिन हानिगबर्गर होम्योपैथी के जनक डॉ.सेमुएल हैनीमैन के शिष्य थे । सन् 1810 के बाद होम्योपैथी का प्रचार प्रसार जारी रहा और बंगाल में यह चिकित्सा पद्धति से बहुत लोकप्रिय हो गई। प्रश्न 2.भारतीय होम्योपैथी का पिता Father of Indian homeopathy किसे कहा जाता हैं ? उत्तर 2. भारतीय होम्योपैथी का पिता Father of Indian homeopathy बाबू राजेंद्र लाल दत्त Babu Rajendra lal Dutta को कहा जाता हैं।  बाबू राजेंद्र लाल दत्त ने भारत में होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया इसीलिए उनकों भारतीय होम्योपैथी ...

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...