सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Keto Diet Ke Fayde Aur Nuksan | कीटो आहार के फायदे और नुकसान

Keto Diet Ke Fayde Aur Nuksan| कीटो आहार के फायदे और नुकसान

बीमारियों की रोकथाम के लिए आजकल सम्पूर्ण विश्व में keto diet का प्रचलन बहुत तेजी से बढ़ रहा हैं। Keto Diet Therapy के नाम से पहचाने जानें वाली यह पद्धति सन् 1920 से लोकप्रिय हुई थी।

Keto Diet kya Hoti hai

कीटो डाइट में उच्च वसा,मध्यम प्रोटीन और कम कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन दिया जाता हैं। जब शरीर कार्बोहाइड्रेट के स्थान पर अधिक वसायुक्त भोजन ग्रहण करता हैं तो लीवर में कार्बोहाइड्रेट से बनने वाले ग्लूकोज के स्थान पर वसा का पाचन करता हैं जिससे Ketones उत्पन्न होते हैं और Metabolic Rate बढ़कर शरीर वसा को तेजी से पचाने लगता हैं।
कीटो डाइट के फायदे और नुकसान,Keto Diet Ke Fayde Aur Nuksan


कीटो डाइट चार्ट में शामिल वसायुक्त भोजन से शरीर को 75 प्रतिशत तक ऊर्जा मिलनी चाहिए,20 प्रतिशत ऊर्जा प्रोटीन से मिलनी चाहिए और 5 प्रतिशत ऊर्जा कार्बोहाइड्रेट से मिलनी चाहिए।

कीटो डाइट के फायदे Keto Diet Ke Fayde

√ कीटो डाइट मिर्गी के दौरों में बहुत तेजी से आराम दिलाती हैं क्योंकि दिमाग को कार्बोहाइड्रेट और ग्लूकोज के माध्यम से मिलने वाली ऊर्जा वसा से मिलने लगती हैं और इससे मिर्गी के दौरें नियंत्रित हो जातें हैं।

√ कीटो डाइट से शरीर में Anti Aging effect आ जातें हैं क्योंकि लो कार्बोहाइड्रेट से इंसुलिन नियंत्रित होता हैं और Oxidative Stress कम होता हैं।

√ लो कार्बोहाइड्रेट और हाई प्रोटीन लेने से शरीर में ग्लूकोज का स्तर कम हो जाता हैं फलस्वरूप मधुमेह नियंत्रण में रहती हैं।

√ कीटो डाइट keto diet के कारण शरीर में Inflammation कम हो जाती हैं।

√ कीटो डाइट से शरीर में HDL Cholesterol या गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता हैं।

√ कीटो डाइट से मस्तिष्क में कम ग्लूकोज पंहुचता हैं फलस्वरूप हाइपर एक्टिव बच्चें सामान्य बच्चें बन जातें हैं।

√ वज़न कम करने में कीटो डाइट सबसे प्रभावशाली मानी जाती हैं क्योंकि इससे फेट का पाचन बहुत तेजी से होता हैं और बिना कमजोरी महसूस हुए व्यक्ति का वजन कम हो जाता हैं।

√ Body Tone करने में कीटो डाइट बहुत अधिक सहायता करता हैं, क्योंकि इससे अतिरिक्त बाड़ी फैट पिघल जाता हैं।

√ कैंसर की तीव्रता और कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि नियंत्रित करने में कीटो डाइट अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं।

√ Keto Diet मानसिक रोगों के दौरों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। जिससे पार्किनसन्स, पागलपन और अल्जाइमर में फायदा मिलता हैं।

Keto Diet Ke Nuksan

√ कभी कभी शरीर कीटो डाइट को स्वीकार नहीं करता फलस्वरूप शरीर में थकावट,चेहरा मुरझा हुआ और चिड़चिड़ापन हो जाता हैं।

√ अधिक फैट कम कार्बोहाइड्रेट से व्यक्ति बैचेनी अनुभव करता हैं।

√ उच्च वसा लेने से शरीर में उच्च कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो जाती हैं फलस्वरूप ह्रदयरोग होने की संभावना बनती हैं।

√ कम कार्बोहाइड्रेट के कारण शरीर कब्ज़ बनने लगता हैं जिससे पेट साफ नहीं हो पाता है।

√ शरीर में खनिज और पौषक तत्वों की कमी होती हैं फलस्वरूप इनसे संबंधित रोग होने की संभावना बनी रहती हैं।

√ मांसपेशियों की मजबूती और ऊर्जा के लिए उच्च कार्बोहाइड्रेट जरुरी होता हैं फलस्वरूप मांसपेशियों में खिंचाव और कमजोरी महसूस होती हैं।

√ अधिक मात्रा में फैट का पाचन करने से लीवर से संबंधित समस्या जैसे फैटी लीवर हो जाता हैं।

√ कीटो डाइट से इंसुलिन अधिक बनता हैं फलस्वरूप हाइपोग्लाइसिमिया हो जाता हैं।

√ कीटो डाइट के कारण कभी-कभी हार्मोन असंतुलन हो जाता है फलस्वरूप शरीर में बैचेनी, घबराहट,टैकीकार्डिया, आदि समस्या पैदा हो जाती हैं।

√ कभी कभी शरीर की मैटाबॉलिज्म नहीं बढ़ती हैं और शरीर फैट नहीं पचा पाता है फलस्वरूप उच्च रक्तचाप की बीमारी हो सकती हैं।

√ कीटो डाइट keto diet के कारण कभी कभी कुछ लोग डायरिया की समस्या से जूझते हुए पाए गए हैं। क्योंकि कीटो डाइट में फैट का पाचन अधिक होता हैं।

√ कीटो डाइट से मस्तिष्क में कम ग्लूकोज पंहुचता हैं जिससे मस्तिष्क एकाग्र नहीं रहता हैं।

√ अमेरिकन कॉलेज आफ कार्डियोलॉजी की वार्षिक सभा प्रस्तुत एक रिपोर्ट के अनुसार किटो डाइट ह्रदय रोग की संभावना दोगनी कर सकती हैं.[√]

√ जिन लोगों को किडनी संबंधित बीमारी होती हैं उनके लिए कीटों डाइट बहुत घातक हो सकती हैं और किडनी संबंधित बीमारी को ओर गंभीर बना सकती हैं.



Keto Diet Food List For Vegetarian


1.घी

2.मक्खन

3.दही

4.छाछ

5.पनीर

6.चीज

7.प्रोबायोटिक दही

8.दूध

9.सत्तू

10.लौकी

11.पालक 

12.कद्दू

13.बैंगन

14.अंगूर

15.सोयाबीन

16.मूंगफली

17.टमाटर

18.तरबूज

19.नारियल

20.चना

21.मूंग

22.बादाम

23.काजू

24.अखरोट

25.किशमिश

26.चुकंदर

27.मूली

28.गाजर

29.मशरूम

30.पत्तागोभी

31.अंकुरित दालें

32.ग्रीन टी (sugar free)

33.सोयाबीन तेल

34.मूंगफली तेल

35.ओलिव आइल

36.सरसो तेल

37.नारियल तेल

38.चिया सीड्स

39.अलसी

40.खीरा ककड़ी


Keto Diet Me kya Savdhani Rakhni chahiye

कीटो डाइट उम्र, लम्बाई,लिंग, बीमारी का पूर्व इतिहास के आधार पर निर्धारित होता हैं। अतः बिना विशेषज्ञ की सलाह कीटो डाइट मन से न लें। इससे Ketogenic Diet Ke Fayde की बजाय Keto Diet Ke Nuksan हो सकतें हैं।

Author:Dr.P.K.Vyas
B.A.M.S.आयुर्वेद रत्न
Dr.N.K.Nagar 
M.D.(Physician)


अन्य पढ़े















टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...