सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

PATANJALI BPGRIT VS DIVYA MUKTA VATI EXTRA POWER

PATANJALI BPGRIT VS DIVYA MUKTA VATI EXTRA POWER 

पतंजलि आयुर्वेद ने high blood pressure की नई गोली BPGRIT निकाली हैं। इसके पहले पतंजलि आयुर्वेद ने उच्च रक्तचाप के लिए Divya Mukta Vati निकाली थी।

अब सवाल उठता हैं कि पतंजलि आयुर्वेद को मुक्ता वटी के अलावा बीपी ग्रिट निकालने की क्या आवश्यकता बढ़ी।

तो आईए जानतें हैं BPGRIT VS DIVYA MUKTA VATI EXTRA POWER के बारें में कुछ महत्वपूर्ण बातें


BPGRIT INGREDIENTS

PATANJALI BPGRIT,बीपीग्रिट, दिव्य बीपीग्रिट


1.अर्जुन छाल चूर्ण (Terminalia Arjuna) 150 मिलीग्राम

2.अनारदाना (Punica granatum) 100 मिलीग्राम

3.गोखरु (Tribulus Terrestris ) 100 मिलीग्राम

4.लहसुन (Allium sativam) 100  मिलीग्राम

5.दालचीनी (Cinnamon zeylanicun) 50 मिलीग्राम

6.शुद्ध गुग्गुल (Commiphora mukul

7.गोंद रेजिन 10 मिलीग्राम

8.बबूल‌ गोंद 8 मिलीग्राम

9.टेल्कम (Hydrated Magnesium silicate) 8 मिलीग्राम

10.Microcrystlline cellulose 16 मिलीग्राम

11.Sodium carboxmethyle cellulose 8 मिलीग्राम


DIVYA MUKTA VATI EXTRA POWER INGREDIENTS

पतंजलि दिव्य मुक्ता वटी, PATANJALI DIVYA MUKTA VATI EXTRA POWER


1.गजवा  (Onosma Bracteatum)

2.ब्राम्ही (Bacopa monnieri)

3.शंखपुष्पी (Convolvulus pluricaulis )

4.घोदबच (Acorus calamus)

5.अश्वगंधा  (Withania Somnifera )

6.मालकांगनी (Celastrus Paniculatus)

7.सौंफ (Foeniculum)

8.पुष्करमूल (Inula Recemosa)

9.उस्तेखद्दूस (Lavandula Stoechas )

10.जटामासी (Nardostachys jatamansi )

11.सर्पगंधा (Rauwolfia serpentina )

12.मुक्ता पिष्टी


14.ऐरोसील

15.टेल्कम

BPGRIT VS DIVYA MUKTA VATI EXTRA POWER

1.BPGRIT में अर्जुन छाल चूर्ण सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता हैं अतः जो लोग उच्च रक्तचाप के साथ ह्रदयरोग से ग्रसित है वह BPGRIT के साथ मुक्ता वटी लेते हैं तो बहुत उत्तम परिणाम प्राप्त होते हैं।

2.Divya Mukta Vati extra power में गजवा होता हैं गजवा में एक फाइटोकेमिकल्स पाया जाता हैं जो ह्रदय की असामान्य धड़कन को नियमित करता हैं।

3.BPGRIT में मौजूद अनारदाना में Pelletierine नामक केमिकल होता हैं जो भूख बढ़ाता हैं और ह्रदय की धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल कम करता हैं।

4.DIVYA MUKTA VATI में ब्राम्ही होता हैं ब्राम्ही में Vitamin B 3 पाया जाता हैं जो लिवर द्वारा बनाए गए खराब कोलस्ट्रॉल को नियंत्रित करता हैं।

5.ब्राम्ही मानसिक तनाव को कम कर मन को शांति प्रदान करती हैं।

6.BPGRIT में मौजूद गोखरु मूत्राशय को उत्तेजित करता हैं फलस्वरूप अधिक मूत्र का उत्सर्जन होता हैं जिससे उच्च रक्तचाप नियंत्रित रहता हैं।

7.गोखरु में Rutin नामक एक बायो केमिकल तत्व मौजूद होता हैं जो रक्त नलिकाओं में खून का संचार सही रखता हैं और ह्रदय को मजबूती प्रदान करता हैं।

8.Divya Mukta Vati extra power में शंखपुष्पी मिली हुई हैं जो मस्तिष्क के तनाव को कम करती हैं और उच्च रक्तचाप नियंत्रित करती हैं।

9.BPGRIT में लहसुन हैं जो खून के प्रवाह को बनाए रखता हैं जो ह्रदय को बलशाली बनाता हैं।

18.दिव्य मुक्ता वटी में पुष्करमूल मिलाया गया हैं, पुष्करमूल में Alkaloids, Volatile Oil जैसे तत्व पाए जातें हैं जो Aromatic Properties दर्शातें हैं। ये तत्व मन को प्रसन्न रखते हैं।
बीपीग्रिट में मौजूद दालचीनी में Eugenol Oil और Camphor भी यही गुण दर्शातें हैं।


पुष्करमूल में D-mannitol नामक बायो केमिकल मौजूद रहता हैं जो उच्च रक्तचाप की वजह से Optic Nerve पर पड़ रहें दबाव को कम करता हैं।

19.जटामासी आयुर्वेद चिकित्सा में उच्च रक्तचाप और मस्तिष्क संबंधी बीमारियों के लिए अनादिकाल से प्रयोग की जा रही हैं। जटामासी में Actinidine, Carotene जैसे महत्वपूर्ण यौगिक पाएं जातें हैं जो मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को सुचारू बनाए रखते हैं और शरीर के त्रिदोष का शमन करतें हैं।

20.मुक्ता वटी में मौजूद सर्पगंधा एक निद्राजनक औषधि हैं जो गहरी नींद लाती हैं उच्च रक्तचाप के कारण अनिद्रा की समस्या में यह प्रभावी तरीके से काम करती हैं।

सर्पगंधा में मौजूद Ajmalicidine उच्च रक्तचाप को बहुत तेजी से सामान्य कर देता हैं।

सर्पगंधा में Rouhimbine नामक तत्व पाया जाता हैं जो Angina Pectoris को कम कर देता हैं।

20.मुक्ता वटी में मुक्ता पिष्टी या मोती पिष्टी होती हैं यह औषधि शरीर को शीतल और नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाकर ह्रदय की मांसपेशियों को मजबूत करती हैं।

21.MUKTA VATI EXTRA POWER में मालकांगनी होता हैं जो एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेशन गुण दर्शाता हैं यह शरीर के Oxidative Stress को कम करता हैं।

DIVYA MUKTA VATI EXTRA POWER PRICE


BPGRIT PATANJALI PRICE



प्रश्न :: पतंजलि दिव्य बीपीग्रिट और पतंजलि दिव्य मुक्ता वटी में से कौनसी दवा उच्च रक्तचाप के लिए अच्छी हैं?

उत्तर: हमारे क्लिनीकल शोध के अनुसार केवल उच्च रक्तचाप के लिए पतंजलि दिव्य मुक्ता वटी दिव्य बीपीग्रिट के मुकाबले अच्छी हैं। जबकि उच्च रक्तचाप के साथ ह्रदयरोग होने पर पतंजलि दिव्य बीपीग्रिट अच्छी हैं।

PATANJALI DIVYA MUKTA VATI EXTRA POWER SIDE EFFECTS

पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट के अनुसार पतंजलि दिव्य मुक्ता वटी पूर्णतः आयुर्वेदिक और हानिरहित औषधी हैं। जिसके सेवन के बाद कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं।

PATANJALI BPGRIT SIDE EFFECTS

पतंजलि बीपीग्रिट भी पूर्णतः निरापद और हानिरहित औषधी हैं।जिसका कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता हैं।

लेखक:: डाक्टर पी के व्यास
बीएएमएस, आयुर्वेद रत्न











टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...