सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चुकंदर में पाए जाने वाले पौषक तत्व और इनके फायदे, नुकसान

 चुकंदर में पाए जाने वाले पौषक तत्व और इनके फायदे

चुकंदर एक जमीकंद हैं, इसके सुर्ख लाल रंग के कारण यह सब जगह अपनी अलग पहचान रखता है । लेकिन इसमें मौजूद पौषक तत्व भी अपना अलग और विशिष्ट प्रभाव रखतें हैं चुकंदर को अंग्रेजी में Beetroot और लेटिन भाषा में Beta vulgaris कहते हैं, तो आईए जानते हैं चुकंदर में पाए जाने वाले पौषक तत्व और इनके फायदे के बारे में

चुकंदर में पाए जाने वाले पौषक तत्व


अमेरिकन एग्रीकल्चर विभाग के मुताबिक 100 मिलीलीटर चुकंदर के जूस में निम्नलिखित पौषक तत्व मौजूद रहते हैं 



चुकंदर में पाए जाने वाले पौषक तत्व, चुकंदर के फायदे और नुकसान,
        चुकंदर

1.पोटेशियम ---- 235 मिलीग्राम

2.सोडियम ---- 134 मिलीग्राम

3.केल्सियम ---- 14 मिलीग्राम

4.लोह तत्व ---- 0.5 मिलीग्राम

5.ऊर्जा ---- 38 किलो कैलोरी

6.प्रोटीन ---- 1 ग्राम

7.कार्बोहाइड्रेट ---- 7  ग्राम

8.डायटरी फायबर ----- 3  ग्राम

9.ग्लूकोज ---- 5  ग्राम

इसके अलावा चुकंदर में विटामिन सी,बी कॉम्प्लेक्स बिटालिन्स,इन आर्गेनिक नाइट्रेट ,वल्गाक्सेथिंन,पानी आदि भी प्रमुख रूप से उपस्थित होते हैं।


1.पोटेशियम


पोटेशियम ह्रदय की धड़कन को नियमित करने वाला एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व हैं , पोटेशियम की अनुपस्थिति में ह्रदय की धड़कन अनियमित हो जाती हैं । जिससे टेकीकार्डिया नामक बीमारी हो सकती हैं । चुकंदर का 100 मिलीलीटर जूस प्रतिदिन सेवन करने से ह्रदय की अनियमित धड़कन या टैकीकार्डिया बीमारी में बहुत शीघ्र आराम मिलता है ।

पोटेशियम रक्त नलिकाओं में फैलाव लाता है जिससे कि रक्त का प्रवाह कम होकर रक्तचाप कम हो जाता हैं ।

एक अध्ययन के मुताबिक 30 व्यक्तियों को प्रतिदिन 100 मिलीलीटर चुकंदर का जूस पीनें को दिया गया ,5 दिन बाद जब इनके रक्तचाप को नोट किया गया तो इसमें 10 mm hg की कमी हो गई थी। 


2.सोडियम 


सोडियम शरीर का इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाये रखने वाला एक महत्वपूर्ण तत्व है । शरीर में सोडियम की कमी होने पर हाथ पांवो में खिंचाव हो सकता हैं । चुकंदर में सोडियम प्रचुरता से पाया जाता हैं,जिन लोगों का इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस सही नहीं हो या रक्त में सोडियम की कमी हो उन्हें नियमित रूप से चुकंदर का रस या सलाद के रूप में चुकंदर लेना चाहिए।


3.केल्शियम


चुकंदर में बहुत ही उच्च किस्म का केल्शियम आक्सलेट पाया जाता हैं जो कि हड्डियों के उत्तम स्वास्थ के  लिए बहुत आवश्यक होता हैं। यदि फ्रेक्चर  को बहुत तेजी से ठीक करना चाहते हो तो प्रतिदिन सुबह के समय 100 मिलीलीटर चुकंदर का जूस पीना शुरू कर दें।

गर्भवती स्त्रीयों यदि चुकंदर का सेवन करना शुरू कर दें तो उसका बच्चा स्वस्थ और मजबूत हड्डी वाला होता हैं।

चुकंदर में मौजूद सिलिका शरीर में कैल्शियम की उपयोगिता को बढ़ाता है जिससे शरीर में कैल्शियम पूरी तरह से हड्डियों द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है।


4.डायटरी फायबर


चुकंदर में मौजूद डायट्री फायबर आंतों की सफाई करता हैं। यह भोजन को पचाने में मदद करता है , जिससे कब्ज, अपच,इरीटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS), पाइल्स जैसी बीमारियों में आराम मिलता हैं। चुकंदर को सलाद के रूप में भोजन में शामिल करने से अधिकतम डायट्री फायबर प्राप्त होता हैं । जबकि चुकंदर के रस में कम मात्रा में डायट्री फायबर प्राप्त होता हैं ।



 बिटालेन्स  betalains


बिटालेन्स betalains चुकंदर में पाया जाने वाला रंजक (pigment) हैं जो चुकंदर को सुर्ख लाल रंग प्रदान करता हैं betalains में एंटी कैंसर, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो कैंसर सेल्स की वृद्धि रोकते हैं। शोधकर्ताओं ने चूहों पर अध्ययन कर बताया कि  प्रतिदिन 250 मिलीलीटर चुकंदर का जूस सेवन करने से स्तन कैंसर,  मुंह का कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और किडनी के कैंसर की वृद्धि रुक जाती हैं। मानव में कैंसर सेल्स में वृद्धि रुकने को लेकर परिणाम की प्रतीक्षा है।

चुकंदर का सेवन करने से आस्टियोआर्थराइटिस, किडनी की सूजन, फेटी लिवर, शरीर के अन्य अंगों में आए सूजन में आराम मिलता हैं ।


कार्बोहाइड्रेट


चुकंदर में बहुत ही कम कार्बोहाइड्रेट होता हैं और बहुत अधिक पानी होता हैं, चुकंदर का जूस या चुकंदर का सलाद खाने से वजन घटता है। 

चुकंदर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होने से इसका ग्लाइसेमिक सूचकांक (GI Level of beetroot is 61) भी मध्यम स्तर का होता हैं जिसका मतलब है कि यह सीधे खून में जाकर रक्तशर्करा का स्तर नही बढ़ाता है । 



इन आर्गेनिक नाइट्रेट


चुकंदर में मौजूद इन आर्गेनिक नाइट्रेट शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में परिवर्तित हो जाता हैं , विशेषज्ञों के मुताबिक नाइट्रिक ऑक्साइड रक्तनलिकाओं में जाकर रक्तनलिकाओं को फैलाता हैं जिससे खून में रक्त प्रवाह शिथिल हो जाता हैं।

जिन लोगों को उच्च रक्तचाप हैं उन्हें चुकंदर जूस का अवश्य पीना चाहिए ।

नाइट्रिक ऑक्साइड शरीर में आक्सीजन का स्तर बढ़ाने का  कार्य करता हैं कोरोना होने पर शरीर में आक्सीजन का स्तर बहुत कम हो जाता हैं अतः चुकंदर जूस पीने से शरीर में आक्सीजन का स्तर बढ़ जाता हैं। 

मस्तिष्क में आक्सीजन और खून का स्तर बढ़ने से दिमागी रोग जैसे डिमेंशिया, चक्कर आना, मिर्गी आना, ब्रेन स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता हैं ।

चुकंदर में सूक्ष्म पोषक तत्व बोरोन पाया जाता है जो शरीर में एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टोरोन और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के उत्पादन को बढ़ाकर प्रजनन क्षमता में सुधार लाता है।

चुकंदर में ट्रिप्टोफैन और बेटेन‌ नामक तत्व पाया जाता है जो मन को शांत और एकाग्र रखता है।


 चुकंदर खाने के क्या नुकसान होते हैं


जिन लोगों को पथरी है उन्हें चुकंदर खाने से बचना चाहिए क्योंकि चुकंदर में पाया जाने वाला calcium oxalate पथरी को ओर बढ़ा कर सकता हैं ।

इसके अलावा जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो रहता है उन्हें भी चुकंदर का नियमित इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

चुकंदर का स्वाद बहुत कसैला और तीखा होता हैं, जिससे यह मुंह में छाले कर सकता है अतः चुकंदर के रस में टमाटर,गाजर,नमक, शक्कर आदि मिलाकर पीना चाहिए। 

Sprout plant based hair growth biotin tablet ke liye link click kre


• हर्बल चाय पीनें के फायदे

• अमरूद में पाए जाने वाले पौषक तत्व

• गूलर के औषधीय गुण

• 100 साल जीने के तरीके

• धूम्रपान छोड़ने के सबसे बेस्ट तरीके

• साइटोकाइन स्ट्राम क्या होता हैं

• निर्गुण्डी

• सिकल सेल एनिमिया

• अच्छे डाक्टर की पहचान कैसे करें

• तुलसी के फायदे

• बच्चों की मालिश कैसे करें



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...