सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बच्चा बहुत रोता है : पेटदर्द [colic] तो नही

बच्चा बहुत रोता है: पेटदर्द [colic] तो नही


जन्म के बाद बच्चे का जीवन रोने से ही शुरू होता हैं, किंतु उसके बाद बच्चा अपनी मां का सानिध्य पाकर 18 से 22 घंटे तक नींद में रहता है, जैसे जैसे बच्चें की उम्र बढ़ती है बच्चे की नींद कम होती जाती हैं और बच्चा मां की गोद में खेलने लगता हैं। उसे रोना तभी आता है ।

जब वह भूखा हो,या उसने सूसू पाॅटी की हो। इसके अतिरिक्त जब  बच्चा बहुत अधिक रोता है तो इसे नजरअंदाज न करें , इसका कारण बच्चें का कालिक या पेटदर्द भी हो सकता हैं । लगभग 50 प्रतिशत नवजात पेट दर्द की समस्या से कभी न कभी ग्रसित होते ही है तो आईए जानते हैं बच्चें के पेटदर्द के बारें में

बच्चा बहुत रोता है,कालिक, बच्चों का पेटदर्द,


बच्चों में कालिक के लक्षण


[] बच्चा बहुत तेज रोता है और रोते रोते पैर सीधे तक ले जाकर हाथ भींचता हैं ।

[] बच्चें का पेट फूला हुआ होता हैं ।

[] रोते हुए गैस पास करता हैं ।

[] मां द्धारा दूध पीलाने के बाद भी रोना ।

[] रोते समय पैर आपस में रगड़ना।

[] रुक रूककर रोना ।

[] विशेषज्ञों के मुताबिक यदि छः माह का शिशु तीन घंटे से अधिक रोता है तो बच्चें को कुछ समस्या हो सकती है ।

[] जब बच्चा रोते रोते थकने लगता हैं और कुछ देर पुनः तेजी से रोना शुरू कर दें।

[] पेट पर हाथ लगाने पर बच्चा बहुत संवेदनशील होता हैं और रोना शुरू कर देता है ।


बच्चों में कालिक या पेटदर्द के प्रमुख कारण


[] जो बच्चें ब्रेस्ट फीडिंग या अपनी मां का स्तनपान के बजाय बाटल का दूध पीते हैं उनमें कालिक बहुत ही आम होता हैं । ऊपर का दूध पीने वाले प्रत्येक दस में से नो बच्चों में कालिक होता हैं ।

[] बच्चें अपनी मां द्वारा ग्रहण किए जाने वाले भोजन के प्रति बहुत संवेदनशील होते हैं यदि मां बहुत तीखा, बहुत मीठा या बहुत भारी भोजन करती हैं तो स्तनपान करने वाला शिशु कालिक से पीड़ित हो जाता हैं ।

[] बच्चा शांत वातावरण में गहरी नींद में सो रहा हैं और अचानक बहुत तेज आवाज आती हैं ,घर का कोई बर्तन गिर जाता हैं तो बच्चें में कालिक या पेटदर्द हो सकता हैं ।


[] मां के दूध के प्रति एलर्जी होने पर भी कालिक या पेटदर्द की समस्या हो सकती हैं ।

[] बहुत तेजी से या बहुत अधिक दूध पीने से भी बच्चें को पेट दर्द हो सकता हैं ।

[] बच्चें को स्तनपान के बाद कुछ देर कंधे पर लेकर डकार नहीं दिलाई जाए तो भी बच्चें को पेट दर्द हो सकता हैं ।

[] अचानक से बहुत तेज रोशनी मुंह पर आने पर भी बच्चें को डर की वजह से पेट दर्द हो सकता हैं ।

[] छः माह से कम उम्र के शिशु को शहद, पानी या ठोस आहार खिलाने से भी बच्चें को पेट दर्द हो सकता हैं ।

[] बच्चें को ग़लत तरीके से गोद में उठाने या गोद में उठाने के बाद तेजी से उछालने से भी बच्चें को पेट दर्द हो सकता है।


[] कभी कभी बच्चें को दी जा रही कुछ विशेष दवाईयों से भी पेटदर्द हो सकता हैं ।

[] कुछ बच्चों को नहलाने के दौरान अचानक से शरीर पर पानी डालने से भी पेटदर्द हो सकता हैं ।

[] बच्चों को स्तनपान कराने और उनके कपड़ों से संबंधित स्वच्छता का ध्यान नहीं दिया जाता हैं तो पेट में संक्रमण हो सकता हैं ।

[] नाभि के आस-पास पर्याप्त सफाई नहीं रखी जाती हैं तो भी बच्चें को पेट दर्द हो सकता हैं ।

[] कभी कभी टीकाकरण के बाद भी पेटदर्द की समस्या उभर जाती हैं ।

बच्चों का टीकाकरण चार्ट


[] बच्चा यदि किसी संक्रमित वस्तु को मुंह में लेकर चूसने लगता हैं तो भी पेटदर्द हो सकता हैं।




बच्चों को पेटदर्द होने पर क्या करें


[] बच्चें को पेट दर्द होने पर घरेलू उपाय अपनाकर दूर किया जा सकता हैं इसके लिए बच्चें की नाभि के आस-पास हींग पानी में पीसकर लगा दें ।

[] पेट दर्द होने पर बच्चे के पेट को हल्के हाथों से मालिश करें ।

[] स्तनपान के बाद बच्चें को कंधे पर लेकर कुछ देर तक हल्के हाथों से पीठ थपथपाना चाहिए ।

[] चिकित्सक के परामर्श से आवश्यक दवाई घर पर रखें ताकि रात में पेटदर्द हो तो आपको परेशान न होना पड़े ।

[] स्तनपान कराने वाली माताओं को अपना भोजन इस प्रकार रखना चाहिए कि बच्चे को तकलीफ़ नहीं उठानी पड़े।

[] किसी दवाई से बच्चें को एलर्जी है तो इस संबंध में चिकित्सक से सलाह अवश्य लें ।

[] बच्चों को सुलाने वाली जगह शांत और और उसके कपड़े स्वच्छ रखें ।

[] बच्चों को पेट दर्द होने पर भी स्तनपान अवश्य कराएं।














टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...