सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्पाइनल एवीएम [spinal avm] रीढ़ की हड्डी से संबंधित दुर्लभ बीमारी

 स्पाइनल एवीएम क्या है 

स्पाइनल एवीएम या spinal arteriovenous malformation (AVM) रीढ़ की हड्डी से संबंधित एक अति दुर्लभ बीमारी है जिसमें रीढ़ की हड्डी के आसपास नसों का गुच्छा बन जाता हैं । जब आक्सीजन युक्त खून धमनियों से होता रीढ़ की हड्डी के आसपास स्थित छोटी छोटी रक्त केशिकाओं (capillaries) में न जातें हुए सीधे नसों में चला जाता हैं तो capillaries आक्सीजन की कमी से रीढ़ के आसपास गुच्छा बना लेती हैं इसे ही चिकित्सकीय भाषा में 
स्पाइनल एवीएम या spinal arteriovenous malformation (AVM) कहते हैं ।

इस बीमारी के कारण रीढ़ की हड्डी के आसपास स्थित ऊतक आक्सीजन के कारण फट जातें हैं और मरीज की मौत तक हो सकती हैं । 
हड्डी का ढांचा


स्पाइनल एवीएम के लक्षण 


✓ रीढ़ की हड्डी के आसपास केन्द्रित दर्द

✓ पीठ में कांटे के समान चूभता हुआ दर्द

✓ पैरों में सुन्नपन

✓ पैरों  बहुत ज्यादा कमजोरी आना

✓ बीमारी अधिक बढ़ने पर रोगी मल मूत्र त्यागने की इच्छा पर भी नियंत्रण नहीं रख पाता है । 

✓ बार बार बैहोश होना

✓ चक्कर आना

✓ पीठ दर्द के साथ रीढ़ की हड्डी में खिंचाव जो गर्दन तक जाता हैं

✓ रोगी की हालत दिन प्रतिदिन गिरती जाती हैं

✓ रीढ़ की हड्डी के आसपास सूजन आना

✓ पीठ के बल लेटने पर परेशानी दर्द बढ़ने लगता हैं 


स्पाइनल एवीएम के प्रकार 


1.टाइप -1 ड्यूरल अरटिरियोविनस फिस्टूला Dural Arteriovenous fistula 


स्पाइनल एवीएम का यह सबसे प्रचलित रुप है जितनी भी स्पाइनल एवीएम के रूप पाए जाते हैं उनमें से 80 से 85 प्रतिशत मामलों में स्पाइनल एवीएम का यही प्रकार पाया जाता हैं । Dural Arteriovenous fistula रीढ़ की हड्डी के निचले भागों में होता हैं और अधिक उम्रदराज लोग इसके शिकार बनते हैं ।


2.टाइप - 2 इन्ट्रामेड्यूलरी एवीएम Intramedullary Arteriovenous malformation


इन्ट्रामेड्यूलरी एवीएम युवाओं में बहुत आम प्रकार का स्पाइनल एवीएम हैं जो कि रीढ़ की हड्डी के ऊपरी भाग में पाया जाता हैं ।

3.टाइप-3 जूवेनाइल एवीएम Juvenile Arteriovenous malformation


यह एक दुर्लभतम प्रकार का स्पाइनल एवीएम होता हैं जिसके बहुत कम मामले प्रकाश में आते हैं। टाइप 3 स्पाइनल एवीएम पूरी रीढ़ की हड्डी में कहीं भी हो सकता हैं ।

4.टाइप-4 पेरीमेड्यूलरी आरटीयोविनस फिस्टूला Perimedullary Arteriovenous fistula


 यह भी बहुत दुर्लभतम प्रकार का स्पाइनल एवीएम होता हैं इसके भी तीन उप प्रकार होते हैं ।

• Sub Type-1  

• Sub Type -2

• Sub Type-3



क्या स्पाइनल एवीएम का इलाज संभव है


आधुनिक चिकित्सा स्पाइनल एवीएम का संपूर्ण निदान करती हैं और इसके लिए तीन तरह के उपचार बहुत प्रभावी मानें जातें हैं।


1.एंडोवस्कुलर एम्बोलाइजेशन Endovascular Embolization


Endovascular Embolization या एंडोवस्कुलर एंबोलाइजेशन स्पाइनल एवीएम के उपचार की बहुत ही आधुनिकतम तकनीक है और यह तकनीक देश के सभी बड़े शहरों में उपलब्ध हैं ।

इस तकनीक में सबसे पहले एक नली या ट्यूब पैरों की धमनियों से रीढ़ की हड्डी तक पहुंचाई जाती हैं लेकिन इसके पहले high resolution MRI द्वारा या स्पाइनल एंजियोग्राफी द्वारा स्पाइनल एवीएम का सटीक अंदाजा लगाया जाता है । 

इसके बाद ट्यूब के माध्यम से गोंद जैसा पदार्थ स्पाइनल एवीएम प्रभावित भाग तक पहुंचाया जाता हैं जहां पहुंचकर यह गोंद जैसा पदार्थ रक्त के संपर्क में आते ही जम जाता है और केपेलरी से रक्तस्राव बंद हो जाता हैं ।

इस प्रक्रिया के उपरांत मरीज बहुत जल्दी स्वस्थ होता हैं और अपना सामान्य जीवन जीना शुरू कर देता हैं ।


2.आपरेशन 


स्पाइनल एवीएम के निदान में आपरेशन अंतिम विकल्प के तौर पर आता हैं । इस प्रक्रिया में रीढ़ की हड्डी में बन गये केपेलरी और ऊतकों के गुच्छों को आपरेशन द्वारा बाहर निकाल दिया जाता हैं। कुछ दिनों का आराम अस्पताल में करना पड़ता है उसके बाद व्यक्ति घर जा सकता हैं ।


3.साइबरनाइफ रेडिएशन थेरेपी


साइबरनाइफ रेडिएशन थेरेपी भी उपचार की बहुत आधुनिकतम तकनीक है जो फर्स्ट स्टेज कैंसर को बहुत प्रभावी तरीके से रोकती हैं लेकिन स्पाइनल एवीएम में भी यह तकनीक उतनी ही प्रभावी मानी जाती हैं। 

इस तकनीक में रोबोटिक्स के माध्यम से रेडिएशन की बीम प्रभावित जगह पर डाली जाती हैं रेडिएशन के संपर्क में आने से स्पाइनल एवीएम का गुच्छा धीरे धीरे गल जाता हैं ‌।और मरीज कुछ ही दिनों में ठीक हो जाता हैं । साइबरनाइफ रेडिएशन थेरेपी देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता,चैन्नई,गुरुग्राम,बेंगलुरु आदि शहरों में आसानी से उपलब्ध हैं।


• इम्यूनोथेरेपी कैंसर उपचार की नवीनतम तकनीक

• कान्वलेसेंट प्लाजा थेरेपी

• टाप स्मार्ट हेल्थ गेजेट्स

• मांसपेशियों में दर्द होने पर क्या करें

• पोलियो क्या हैं

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...