सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

यूरिया साइकिल डिसआर्डर (USD) : बच्चों में होने वाली दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी

 यूरिया साइकिल डिसआर्डर (USD) क्या होता हैं 

यूरिया साइकिल डिसआर्डर , आनुवंशिक बीमारी,USD
Urea cycle disorder


यूरिया साइकिल डिसआर्डर(USD) बच्चों से संबंधित एक आनुवंशिक बीमारी हैं जो 35 हजार बच्चों में से किसी एक बच्चें में होने की संभावना होती हैं। 

यूरिया साइकिल डिसआर्डर में बच्चों का शरीर प्रोटीन तोड़ने की प्रक्रिया में बचें हुए उप उत्पाद को पेशाब के माध्यम से शरीर के बाहर नहीं निकाला पाता है ।


यूरिया साइकिल डिसआर्डर बच्चों को माता पिता से स्थानांतरित होता हैं, जब माता या पिता दोनों में से किसी एक के खराब जिंस बच्चों में आ जाते हैं तो बच्चा इस बीमारी से ग्रस्त हो जाता हैं । 

जब बच्चें को प्रोटीनयुक्त भोजन दिया जाता हैं शरीर इस प्रोटीन को तोड़कर एमीनो एसिड में बदल देता हैं,इस एमीनो एसिड का इस्तेमाल शरीर आवश्यकता होने पर करता हैं और बचा हुआ उप उत्पाद शरीर से बाहर निकाल देता हैं इसे यूरिया साइकिल कहते हैं।

  जब आनुवंशिक कारण से बच्चें का लिवर ऐसे एंजाइम बनाना बंद कर देता है जो प्रोटीन को तोड़कर यूरिया बनातें हैं। और शरीर से बाहर निकालते हैं तो अमोनिया, नाइट्रोजन जैसे पदार्थ खून में इक्कठा होने लगते हैं । इसे ही यूरिया साइकिल डिसआर्डर कहते हैं । जिससे बच्चें का दिमाग, किडनी,लिवर आदि अंग क्षतिग्रस्त होने लगते हैं ।


यूरिया साइकिल डिसआर्डर के लक्षण


1.बच्चा बिल्कुल भी ध्यान केंद्रित नहीं कर रहा हो। 

2.हमेशा शांत और नींद में दिखाई देता हो ।

3.अधिक रोता हो।

4.बच्चें का शरीर नीला दिखाई देता हो। 

5.स्तनपान ठीक से नहीं करता हो।

6.कभी भी अचानक से बहुत तेज सांस चलने लगती हो और फिर धीरे धीरे कम हो जाती हो ।

7.उल्टीयां बहुत उपचार के बाद भी बंद नहीं हो रही हो।

8.बच्चें के शरीर का तापमान अचानक कम या ज्यादा होता हो।

• हाथ पांव ठंडे हो रहें हों तो सावधान हो जाएं कहीं ये बीमारी तो नहीं


9.अचानक से बच्चें को झटके आते हो और मुंह से झाग निकलना।


10.बच्चा बार बार बेहोश होता हो।


11.बच्चा कुपोषित दिखाई देता है।


12.इलाज के बाद भी दस्त बंद नहीं हो रहें हों।



यूरिया साइकिल डिसआर्डर का इलाज


यूरिया साइकिल डिसआर्डर बहुत देर से पकड़ आनें वाली बीमारी है , शुरुआती अवस्था में बीमारी की पहचान नहीं होने के कारण इस बीमारी से ग्रस्त दस में से 9 बच्चें काल के गाल में समा जाते हैं । जो एक बच्चा बचाया जाता हैं उसे भी आंशिक यूरिया साइकिल डिसआर्डर की समस्या होती हैं । अर्थात लिवर में एंजाइम तो बनता हैं किन्तु बहुत कम मात्रा में । अतः यूरिया साइकिल डिसआर्डर के लक्षण प्रकट होने पर तुरंत ही बच्चें का इलाज कराना चाहिए ।


यूरिया साइकिल डिसआर्डर में डाक्टर शरीर से अतिरिक्त यूरिया और नाइट्रोजन निकालने के लिए डायलिसिस का सहारा लेते हैं । लम्बे समय तक बच्चें के इलाज से यूरिया साइकिल डिसआर्डर को नियंत्रण में रखा जा सकता है ।


बच्चें को न्यूनतम प्रोटीन और उच्च कैलोरी वाला भोजन दिया जाता हैं ताकि बच्चें का सही शारीरिक विकास हो ।

शरीर से अमोनिया बाहर निकालने वाली औषधियां दी जाती हैं ।

एमीनो एसिड युक्त दवाई दी जाती हैं ताकि कोशिकाओं और शरीर के अंगों का सही विकास हो ।


यूरिया साइकिल डिसआर्डर का संपूर्ण इलाज लिवर ट्रांसप्लांट हैं जिसके द्वारा नया लिवर जो सही तरीके से यूरिया बाहर निकालने वाले एंजाइम बनाता हो बच्चें में स्थानांतरित कर दिया जाता हैं ।






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...